पंजाब में मजीठिया पर कसा शिकंजा, केजरीवाल और सिसोदिया बोले- तस्कर छोटा हो या बड़ा, बख्शा नहीं जाएगा

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को गोपाल इटालिया और संजीव अरोड़ा को विधायक बनने पर बधाई दी। इस दौरान उन्होंने पंजाब में नशे खिलाफ हो रही कार्रवाई पर कहा कि तस्कर छोटा हो या बड़ा, बख्शा नहीं जाएगा।

अरविंद केजरीवाल ने कहा, “आम आदमी पार्टी साफ राजनीति करने के लिए आई है। दोनों नेताओं ने समाज के लिए काम किया है। एक जमाने में कहा जाता था कि अच्छे लोगों को राजनीति में नहीं आना चाहिए, आम आदमी पार्टी ने यह धारणा तोड़ी है। राजनीति में आकर मेहनत करनी है, देश की जनता साफ राजनीति चाहती है। जिस तरह की जीत है, वो अद्भुत है। दो साल बाद पंजाब में चुनाव है। इसी विधानसभा में पिछली बार के मार्जिन से ज्यादा वोट मिली है। इस बार लोग और ज्यादा सपोर्ट करेंगे। पंजाब में मान सरकार अच्छा काम कर रही है। पिछली बार पंजाब में 92 सीट आई थी और इस बार 100 पार करनी चाहिए।”

अरविंद केजरीवाल ने अकाली नेता बिक्रम मजीठिया की गिरफ्तारी के बीच पंजाब में नशे के खिलाफ कार्रवाई पर कहा, “पंजाब में नशे के खिलाफ अभियान चल रहा है और दिल्ली-हरियाणा में नशा बिक रहा है, लेकिन जिस किस्म की नशे पर चोट पंजाब में चल रही है और बड़े-बड़े तस्करों को पकड़ा जा रहा है। वहां बुलडोजर चलाए जा रहे हैं। जिन लोगों ने पंजाब को नशे में धकेल दिया था, वो सरकारी मंत्री थे। आम आदमी पार्टी की ईमानदार सरकार पंजाब में है। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। कोई कितना भी बड़ा क्यों न हो।”

केजरीवाल ने इस दौरान गुजरात की राजनीति पर भी बात की। उन्होंने कहा, “गुजरात की जनता त्रस्त है और गुजरात की जीत 2027 के चुनाव का इशारा है। गुजरात की जनता के पास विकल्प नहीं था, लेकिन आम आदमी पार्टी अब एक विकल्प है। कांग्रेस विकल्प नहीं है, बल्कि वह भाजपा की गोद में है। गुजरात में आम आदमी पार्टी के साथ धोखा किया है। पिछली बार पांच सीट पर चुनाव था तो हमने अपना उम्मीदवार खड़ा नहीं किया, अब जब हम चुनाव लड़ रहे थे तो कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार खड़ा किया। हमने 5 सीट छोड़ी वो फिर भी हार गए। कांग्रेस भाजपा से मिली हुई है। आम आदमी पार्टी देश, गुजरात और पंजाब के लिए लड़ रही है। गुजरात और पंजाब के चुनाव सेमीफाइनल साबित होंगे। आने वाले चुनाव में हम 100 से ज्यादा सीट लेंगे और गुजरात के अंदर आम आदमी पार्टी की सरकार बनाएंगे।”

गुजरात और पंजाब उपचुनावों में आम आदमी पार्टी की जीत पर मनीष सिसोदिया ने कहा, “गुजरात और पंजाब विधानसभा उपचुनावों में हमारी जीत के बाद दोनों राज्यों के नेतृत्व ने आज अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। नवनिर्वाचित विधायकों ने केजरीवाल का आशीर्वाद और मार्गदर्शन मांगा। यह एक खुशी का अवसर था, क्योंकि गुजरात और पंजाब की टीमों ने इतनी मेहनत की थी, उनको दिल्ली आने और अपने नेता से जुड़ने का अवसर मिला।”

बिक्रम मजीठिया के घर पर विजिलेंस की छापेमारी पर मनीष सिसोदिया ने कहा, “इस बारे में विस्तृत जानकारी पंजाब सरकार या विजिलेंस अधिकारी ही दे सकते हैं। हालांकि, आम आदमी पार्टी ने हमेशा से ही नशे और भ्रष्टाचार के मामले में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। हमारी पार्टी पूरी तरह से ईमानदार लोगों की पार्टी है। चाहे कोई हमारी पार्टी का हो या किसी और पार्टी का, अगर कोई गलत काम करता है, चाहे वह कितना भी बड़ा क्यों न हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा। अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान और हम सबका एक ही मिशन है कि अगर कोई नशा फैलाता है या गलत कामों में शामिल है, तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।”

–आईएएनएस

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

नोएडा: स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

नोएडा । नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्विमिंग पूल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव...

वेनेजुएला के लिए चीन की राहत सामग्री की पहली खेप रवाना

बीजिंग । चीन सरकार द्वारा वेनेजुएला को भेजी गई आपातकालीन मानवीय भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप पेइचिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना की गई। जानकारी के अनुसार, इस पहली...

डॉ मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच के साथ आगे बढ़ रहा भारत: हेमंत खंडेलवाल

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आज पूरा देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच को आगे बढ़ाने...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो के साथ की। एयरपोर्ट...

विपक्ष सिर्फ राम के अस्तित्व पर उठा रहे सवाल, उनके पास कोई काम नहीं: संजय सरावगी

पटना । बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष का काम केवल भगवान राम के अस्तित्व...

महाराष्ट्र में भारी बारिशः जलभराव और ट्रैफिक जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त

मुंबई । महाराष्ट्र के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश जारी रही, जिससे मुंबई, नवी मुंबई, पालघर, ठाणे, कोल्हापुर, रायगढ़ और लोनावला समेत कई जिलों में बड़े पैमाने पर...

डीआर कांगो में उत्कृष्ट सेवा के लिए भारतीय सेना के 651 शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित

नई दिल्ली । भारत के वैश्विक शांति अभियानों में योगदान को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो (डीआर कांगो) में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद : केजरीवाल ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

नई दिल्ली । भगवान श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी और ट्रस्ट से जुड़े मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर...

5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी

नई दिल्ली । 5 से 12 साल की उम्र बच्चों के शरीर और दिमाग के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। इसी समय बच्चे तेजी से बढ़ते...

admin

Read Previous

भारत रचेगा इतिहास : अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरेंगे शुभांशु शुक्ला, फ्लोरिडा से लॉन्च होगा एक्सिओम-4 मिशन

Read Next

अभिषेक बनर्जी निभाएंगे पुलिस ऑफिसर का किरदार, दिखाई झलक

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com