झारखंड में बारिश ने मचाई तबाही, 10 लोगों की मौत, 25 घायल, कई पुल बहे, रेस्क्यू में एनडीआरएफ उतरी

रांची । झारखंड के विभिन्न हिस्सों में पिछले 48 घंटे से हो रही लगातार बारिश के बीच अलग-अलग हादसों में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई है।

रांची, हजारीबाग, रामगढ़, जमशेदपुर, चतरा, सिमडेगा जैसे शहरों में सड़कें पानी में डूब गई हैं। पुल बहने, मकान गिरने, कुआं धंसने, वज्रपात और सड़क हादसे जैसी 20 से अधिक घटनाएं सामने आई हैं। इन हादसों में 25 से अधिक लोग घायल हुए हैं। कई जगहों पर पानी की तेज धार में फंसे लोगों के रेस्क्यू के लिए एनडीआरएफ की टीमें उतारनी पड़ी हैं।

राज्य सरकार ने बुधवार को ही रांची, लोहरदगा, सिमडेगा, खूंटी और गुमला जिले में रेड अलर्ट और रामगढ़, कोडरमा, चतरा, पलामू और गढ़वा में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया था। इन जिलों में ज्यादातर नदियां उफान पर हैं और कुछ जगहों पर बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। लोगों से अपील की गई है कि आवश्यक कार्य न हो तो शुक्रवार तक घरों से बाहर न निकलें।

रांची सहित कई जिलों में स्कूल भी बंद कर दिए गए हैं। खूंटी जिले के मुरहू प्रखंड के सोमर बाजार मोहल्ले में एक अर्धनिर्मित कुएं की मिट्टी अचानक धंसने से पास में खेल रहे दो बच्चे अंदर समा गए। उन्हें बचाने के लिए एनडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की ओर से 22 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला, लेकिन गुरुवार दोपहर जब दोनों बच्चों को निकाला गया तो उनकी सांसें थम चुकी थीं। मृत बच्चों के नाम अमित हुन्नी पूर्ति और आशीष टोपनो हैं।

खूंटी जिला अंतर्गत तोरपा थाना क्षेत्र अंतर्गत डोड़मा गांव में गुरुवार को एक कच्ची दीवार के गिरने से उसके नीचे दबकर 19 वर्षीय युवक राजकुमार मांझी की मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ, जब राजकुमार घर में कच्ची छत से गिर रहे पानी को बंद करने के लिए मरम्मत के काम में जुटा था।

पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) के चक्रधरपुर में बारिश के कारण एक मिट्टी का घर ढह गया, जिसमें दबने से एक महिला गुरुबारी दोंगो की मौत हो गई और तीन बच्चे घायल हो गए। रांची जिले के तमाड़ में भी घर गिरने से छह साल की एक बच्ची की मौत हो गई है। खूंटी जिले के अड़की थाना क्षेत्र में सोनपुर और डोरेया के बीच करकरी नदी पर बुधवार शाम जलस्तर बढ़ने के कारण निर्माणाधीन पुल पर छह मजदूर फंस गए हैं। मजदूर बुधवार पूरी रात पुल पर ही फंसे रहे। इन्हें सुरक्षित निकालने के लिए गुरुवार को एनडीआरएफ की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है।

रांची के नामकुम थाना क्षेत्र के सपाही नदी के आसपास के इलाके पानी में डूब गए हैं। यहां पानी में फंसे 25 से अधिक लोगों को रेस्क्यू करके सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है। सिमडेगा-खूंटी के बीच पेलोल गांव में बनई नदी पर पुल बारिश की वजह से ध्वस्त हो गया। इसके कारण सिमडेगा के रास्ते ओडिशा का संपर्क भंग हो गया है। टूटे पुल पर एक ट्रक भी फंस गया है।

लातेहार के बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र में तेतरियाखांड कोलियरी में एक ट्रक पानी के साथ बहकर नदी में जा गिरा। जमशेदपुर में टाटा-रांची मुख्य मार्ग पर पारडीह काली मंदिर के पास से गुजरने वाला बोड़ाम-पटमदा मार्ग पूरी तरह से जलमग्न हो गया है। रामगढ़ के रजरप्पा में भारी बारिश से भैरवी नदी में उफान की वजह से कई दुकानें डूब गई हैं।

हजारीबाग के बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र में पानी भरी सड़क पर एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 10 लोग घायल हो गए। इसके पहले बुधवार को जमशेदपुर, धनबाद और बोकारो में तीन सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई थी।

–आईएएनएस

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

नोएडा: स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

नोएडा । नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्विमिंग पूल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव...

वेनेजुएला के लिए चीन की राहत सामग्री की पहली खेप रवाना

बीजिंग । चीन सरकार द्वारा वेनेजुएला को भेजी गई आपातकालीन मानवीय भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप पेइचिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना की गई। जानकारी के अनुसार, इस पहली...

डॉ मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच के साथ आगे बढ़ रहा भारत: हेमंत खंडेलवाल

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आज पूरा देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच को आगे बढ़ाने...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो के साथ की। एयरपोर्ट...

विपक्ष सिर्फ राम के अस्तित्व पर उठा रहे सवाल, उनके पास कोई काम नहीं: संजय सरावगी

पटना । बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष का काम केवल भगवान राम के अस्तित्व...

महाराष्ट्र में भारी बारिशः जलभराव और ट्रैफिक जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त

मुंबई । महाराष्ट्र के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश जारी रही, जिससे मुंबई, नवी मुंबई, पालघर, ठाणे, कोल्हापुर, रायगढ़ और लोनावला समेत कई जिलों में बड़े पैमाने पर...

डीआर कांगो में उत्कृष्ट सेवा के लिए भारतीय सेना के 651 शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित

नई दिल्ली । भारत के वैश्विक शांति अभियानों में योगदान को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो (डीआर कांगो) में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद : केजरीवाल ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

नई दिल्ली । भगवान श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी और ट्रस्ट से जुड़े मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर...

5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी

नई दिल्ली । 5 से 12 साल की उम्र बच्चों के शरीर और दिमाग के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। इसी समय बच्चे तेजी से बढ़ते...

admin

Read Previous

‘ईरान हमारा मित्र है’, इजरायल-ईरान तनाव पर बोले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद

Read Next

इंग्लैंड-भारत टेस्ट सीरीज में एंडरसन और तेंदुलकर को सम्मानित करने के लिए नई ट्रॉफी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com