‘ईरान हमारा मित्र है’, इजरायल-ईरान तनाव पर बोले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद

सहारनपुर । इजराइल-ईरान के बीच बढ़ते तनाव पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने गुरुवार को इजराइल को आक्रमणकारी करार देते हुए ईरान का पक्ष लिया। उन्होंने ईरान को भारत का मित्र बताया।

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि ईरान पर जिस तरह से इजरायल ने आक्रमण किया है, यह पूरी दुनिया देख रही है और यह बहुत दुखद है। ईरान आक्रामणकारी नहीं है। लेकिन जब कोई आप पर हमला करेगा, तो हर व्यक्ति को अपनी जमीन की रक्षा करने का अधिकार है। हमारा मित्र ईरान है, जिसके साथ हमारी ऐतिहासिक मित्रता है। हमारे रिश्ते ईरान के साथ ही हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर के लंच पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि ट्रंप पूरी दुनिया के बॉस की तरह काम करते हैं। अभी तो असीम मुनीर को भी लंच पर ले गए। आसिम मुनीर जो आतंकवाद का सबसे बड़ा पोषक बन रहा है। और उसके साथ ट्रंप लंच कर रहे हैं, इससे ज्यादा कुछ भी दुर्भाग्य नहीं हो सकता है। हम कहां खड़े हैं, हमें यह सोचना होगा।

पाकिस्तान में राष्ट्रपति ट्रंप के साथ असीम मुनीर के लंच का खूब जोर-शोर से प्रचार किया गया है। मुनीर के साथ मुलाकात के बाद ट्रंप ने उन्हें “स्मार्ट” शख्स बताया। ट्रंप ने मुनीर की तारीफ में कहा कि पाकिस्तानी सेना प्रमुख से मिलकर उन्हें काफी अच्छा लगा है और वह सम्मानित महसूस कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि 17 जून को असीम मुनीर के दौरे को लेकर अमेरिका में पाकिस्तानी नागरिकों ने विरोध जताया था। प्रदर्शनकारियों ने असीम मुनीर के खिलाफ नारेबाजी की और उन्हें ‘सामूहिक हत्यारा’ बताया।

असीम मुनीर के वाशिंगटन में एक होटल पहुंचने पर लोगों ने पाकिस्तानियों के खिलाफ ‘शर्म करो’ और ‘इस्लामाबाद का कातिल’ जैसे नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने उन्हें ‘जनसंहारक’ बताने वाले बैनर लहराए और ‘असीम मुनीर, तुम कायर हो’ जैसे नारे भी लगाए।

–आईएएनएस

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

नोएडा: स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

नोएडा । नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्विमिंग पूल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव...

वेनेजुएला के लिए चीन की राहत सामग्री की पहली खेप रवाना

बीजिंग । चीन सरकार द्वारा वेनेजुएला को भेजी गई आपातकालीन मानवीय भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप पेइचिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना की गई। जानकारी के अनुसार, इस पहली...

डॉ मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच के साथ आगे बढ़ रहा भारत: हेमंत खंडेलवाल

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आज पूरा देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच को आगे बढ़ाने...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो के साथ की। एयरपोर्ट...

विपक्ष सिर्फ राम के अस्तित्व पर उठा रहे सवाल, उनके पास कोई काम नहीं: संजय सरावगी

पटना । बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष का काम केवल भगवान राम के अस्तित्व...

महाराष्ट्र में भारी बारिशः जलभराव और ट्रैफिक जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त

मुंबई । महाराष्ट्र के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश जारी रही, जिससे मुंबई, नवी मुंबई, पालघर, ठाणे, कोल्हापुर, रायगढ़ और लोनावला समेत कई जिलों में बड़े पैमाने पर...

डीआर कांगो में उत्कृष्ट सेवा के लिए भारतीय सेना के 651 शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित

नई दिल्ली । भारत के वैश्विक शांति अभियानों में योगदान को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो (डीआर कांगो) में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद : केजरीवाल ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

नई दिल्ली । भगवान श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी और ट्रस्ट से जुड़े मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर...

5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी

नई दिल्ली । 5 से 12 साल की उम्र बच्चों के शरीर और दिमाग के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। इसी समय बच्चे तेजी से बढ़ते...

admin

Read Previous

तिरुपति जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट तकनीकी खराबी के कारण हैदराबाद लौटी

Read Next

झारखंड में बारिश ने मचाई तबाही, 10 लोगों की मौत, 25 घायल, कई पुल बहे, रेस्क्यू में एनडीआरएफ उतरी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com