ज्योतिरादित्य सिंधिया का गुना संसदीय क्षेत्र का तीन दिनी दौरा

ग्वालियर | मध्य प्रदेश के गुना संसदीय क्षेत्र के सांसद और केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया तीन दिन अपने संसदीय क्षेत्र में रहेंगे। इस दौरान क्षेत्र को अनेक सौगातें मिलने वाली हैं। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री तथा गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया दुबई से लौटने और उपराष्ट्रपति चुनाव में मतदान करने के लिए ग्वालियर-चंबल प्रवास पर पहुंचे हैं।

उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि आगामी तीन दिनों में गुना संसदीय क्षेत्र के शिवपुरी और अशोकनगर जिले को कई बड़ी सौगातें मिलेंगी। केन्द्रीय मंत्री ने ग्वालियर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन कर अपने स्थानीय कार्यक्रमों की शुरुआत की।

सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में ग्वालियर सहित पूरा प्रांत निरंतर प्रगति और विकास के मार्ग पर अग्रसर होगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उनका प्रयास क्षेत्र में निरंतर जनकल्याण और योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाने का ही है।

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने मंगलवार को पंडित दीनदयाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण और उन्हें नमन कर प्रवास को आरंभ किया। अपने प्रवास के प्रथम दिन ग्वालियर में उन्होंने जनसंपर्क के दौरान आमजन की समस्याएं सुनीं और उनसे संवाद किया। इसके पश्चात उन्होंने ग्वालियर में जैन समाज द्वारा आयोजित क्षमावाणी पर्व कार्यक्रम में सम्मिलित होकर संबोधित किया। साथ ही, सिंधिया परिवार के आराध्य एवं मार्गदर्शक संत बाबा मंसूर अली शाह की दरगाह पर जाकर प्रार्थना की और क्षेत्र की खुशहाली एवं सुख-शांति की कामना की।

केंद्रीय मंत्री सिंधिया बुधवार को पिछोर विधानसभा के गरेठा में नवनिर्मित गरेठा विद्युत उपकेंद्र का लोकार्पण कर स्थानीय जनता को समर्पित करेंगे। इसके उपरांत वह चमरौआ में चमरौआ विद्युत उपकेंद्र का शिलान्यास करेंगे। तत्पश्चात मुहासा में मुहासा विद्युत उपकेंद्र का तथा सायंकाल पिपरा में जाकर पिपरा विद्युत उपकेंद्र का शिलान्यास करेंगे।

इस दौरान केंद्रीय मंत्री स्थानीय जनमानस से भी सीधा संवाद करेंगे। उक्त विद्युत परियोजनाओं से शिवपुरी जिले में बिजली आपूर्ति और अधिक सुदृढ़ होगी, किसानों, व्यापारियों सहित सभी नागरिकों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध होंगी तथा क्षेत्र की प्रगति को नई दिशा मिलेगी। केंद्रीय मंत्री व स्थानीय सांसद सिंधिया का कहना है कि जनता का स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी शक्ति है। यही ऊर्जा उन्हें दिन-रात जनसेवा के लिए प्रेरित करती है। उन्होंने कहा कि इन विकास कार्यों का सीधा लाभ शिवपुरी जिले के प्रत्येक नागरिक को मिलेगा।

–आईएएनएस


Notice: Undefined variable: current_post_type in /home/indiavfh/public_html/wp-content/themes/vinkmag/template-parts/blogs/contents/content-single.php on line 25

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

नोएडा: स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

नोएडा । नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्विमिंग पूल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव...

वेनेजुएला के लिए चीन की राहत सामग्री की पहली खेप रवाना

बीजिंग । चीन सरकार द्वारा वेनेजुएला को भेजी गई आपातकालीन मानवीय भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप पेइचिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना की गई। जानकारी के अनुसार, इस पहली...

डॉ मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच के साथ आगे बढ़ रहा भारत: हेमंत खंडेलवाल

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आज पूरा देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच को आगे बढ़ाने...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो के साथ की। एयरपोर्ट...

विपक्ष सिर्फ राम के अस्तित्व पर उठा रहे सवाल, उनके पास कोई काम नहीं: संजय सरावगी

पटना । बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष का काम केवल भगवान राम के अस्तित्व...

महाराष्ट्र में भारी बारिशः जलभराव और ट्रैफिक जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त

मुंबई । महाराष्ट्र के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश जारी रही, जिससे मुंबई, नवी मुंबई, पालघर, ठाणे, कोल्हापुर, रायगढ़ और लोनावला समेत कई जिलों में बड़े पैमाने पर...

डीआर कांगो में उत्कृष्ट सेवा के लिए भारतीय सेना के 651 शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित

नई दिल्ली । भारत के वैश्विक शांति अभियानों में योगदान को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो (डीआर कांगो) में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद : केजरीवाल ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

नई दिल्ली । भगवान श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी और ट्रस्ट से जुड़े मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर...

5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी

नई दिल्ली । 5 से 12 साल की उम्र बच्चों के शरीर और दिमाग के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। इसी समय बच्चे तेजी से बढ़ते...

admin

Read Previous

महाराष्ट्र : पीएम कुसुम योजना ने बदली अहमदनगर के किसानों की जिंदगी, बिजली पर निर्भरता खत्‍म, उन्‍नत हो रही खेती

Read Next

कांग्रेस नेता ने राहत पैकेज को बताया मजाक, कहा- पंजाब के लिए 1600 करोड़ रुपए ‘ऊंट के मुंह में जीरा’

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com