कनाडा चुनाव : ट्रूडो सरकार में किंगमेकर की हैसियत रखने वाले खालिस्तान समर्थक जगमीत सिंह और उनकी पार्टी की करारी हार

ओटावा । कनाडा की राजनीति में कभी किंगमेकर की भूमिका निभाने वाले जगमीत सिंह संसद का चुनाव हार गए हैं और उनकी पार्टी को भी करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है।

खालिस्तान समर्थक सिंह, को पूर्व पीएम जस्टिन ट्रूडो के भारत विरोधी रुख के लिए जिम्मेदार कारणों में से एक माना जाता है।

ट्रूडो अपनी अल्पमत सरकार को सत्ता में बनाए रखने के लिए उन पर निर्भर थे। अब, सिंह व्यक्तिगत रूप से पराजित हो चुके हैं, उनकी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (एनडीपी) अप्रासंगिक हो गई है।

पिछले हाउस ऑफ कॉमन्स में एनडीपी को 24 सीटें मिली थीं, जो इस बार घटकर सात रह जाने की उम्मीद है। पार्टी ने चार सीटें जीत ली है और खबर लिखे जाने तक तीन पर आगे चल रही थी।

सिंह ने अपने समर्थकों से कहा, “मुझे निराशा है कि हम और सीटें नहीं जीत पाए, लेकिन मैं अपने आंदोलन से निराश नहीं हूं।” उन्होंने कहा कि जैसे ही नया नेता चुना जाएगा, वे पार्टी का नेतृत्व छोड़ देंगे।

सिंह ब्रिटिश कोलंबिया के बर्नबी सेंट्रल निर्वाचन क्षेत्र में तीसरे स्थान पर आए, लिबरल पार्टी के विजेता और कंजर्वेटिव पार्टी के उम्मीदवार से पीछे।

पेशे से वकील, सिंह 2017 में एनडीपी के नेता बने और 2019 में संसद के लिए चुने गए। उन्होंने सरकार में शामिल हुए बिना ट्रूडो को अपनी पार्टी का समर्थन दे दिया। पूर्व पीएम की लिबरल पार्टी के पास तब बहुमत नहीं था।

पिछले वर्ष उन्होंने घोषणा की थी कि उनकी पार्टी ट्रूडो से अपना समर्थन वापस ले रही है। इसके बाद ट्रूडो ने इस वर्ष इस्तीफा दे दिया, क्योंकि एनडीपी के बिना विश्वास मत का सामना करना उनके लिए संभव नहीं था।

वर्ष की शुरुआत में, कनाडाई ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन के सर्वे में एनडीपी को 17.4 प्रतिशत समर्थन प्राप्त हुआ था।

हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कनाडा के खिलाफ टैरिफ युद्ध और उसे अपने में मिलाने की धमकियां एनडीपी के नुकसान की बड़ी वजह बनी।

कनाडा की जनता ने देश के लिए सबसे अच्छी सुरक्षा के रूप में संकटग्रस्त लिबरल पार्टी का समर्थन किया। वहीं चुनाव की पूर्वसंध्या पर एनडीपी का समर्थन आधा होकर 8.1 प्रतिशत रह गया।

पिछले साल, सिंह ने ट्रूडो से भारत पर प्रतिबंध लगाने की अपील की थी। उन्होंने खालिस्तानियों पर हमलों के पीछे भारत का हाथ होने का आरोप लगाया और भारतीय राजनयिकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

ट्रूडो ने छह भारतीय राजनयिकों को निष्कासित करके उनकी बात पर जैसे अमल किया।

इसके अलावा, ओंटारियो के ब्रैम्पटन में एक हिंदू मंदिर में खालिस्तानी समर्थकों के हमले के बाद, सिंह ने भारत पर निशाना साधते हुए कहा, “हमें हिंसा का अंत देखना चाहिए; हमें भारत सरकार के खिलाफ एक सख्त रुख अपनाने की जरुरत है।”

–आईएएनएस

इजरायली हमले की वर्षगांठ पर बाघेई ने याद द‍िलाई ईरान की ताकत, कहा- ‘दुश्मन का सपना हार में बदला’

नई द‍िल्‍ली । ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने इजरायल की ओर से अमेरिका के समर्थन से ईरान पर किए गए सैन्य हमले की पहली वर्षगांठ पर...

यूक्रेन युद्ध के समर्थकों पर ब्रिटेन की सख्ती, इंग्लिश चैनल में रूसी ऑयल टैंकर को रोका

नई द‍िल्‍ली । यूनाइटेड किंगडम (यूके) के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने रूस को एक बड़ा झटका द‍िया। उनके आदेश के बाद सेना ने इंग्लिश चैनल से गुजरने की कोशिश कर...

पीएम मोदी फ्रांस में भारत इनोवेट्स समिट से पहले वैश्विक निवेशकों से मिले

नीस/नई दिल्ली | भारत इनोवेट्स समिट के उद्घाटन से पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भारत, फ्रांस और कई अन्य देशों के चुनिंदा निवेशकों और वेंचर कैपिटल लीडर्स के...

पहले अंतरिम डील होगी लागू, फिर परमाणु मुद्दे पर करेंगे बात: अब्बास अराघची

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका के साथ होने वाली संभावित शांति वार्ता कोई अंतिम परमाणु समझौता नहीं होगी। यह पहले एक...

स्पेसएक्स के शेयरों की धमाकेदार शुरुआत, पहले ही दिन 19 प्रतिशत चढ़े; कंपनी का मार्केट कैप रिकॉर्ड 2.2 ट्रिलियन डॉलर पहुंचा

नई दिल्ली । एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) ने अमेरिकी शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की। कंपनी के शेयरों ने शुरुआती निवेशकों को 31 प्रतिशत...

भारत और पापुआ न्यू गिनी के बीच दूसरी विदेश कार्यालय परामर्श बैठक, द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर जोर

नई दिल्ली । भारत और पापुआ न्यू गिनी के बीच दूसरी विदेश कार्यालय परामर्श (एफओसी) बैठक 12 जून 2026 को वर्चुअल माध्यम से आयोजित की गई। दोनों देशों के बीच...

ईडी ने रिलायंस अनिल अंबानी समूह के दो पूर्व अधिकारियों को किया गिरफ्तार, कंपनी ने दी प्रतिक्रिया

मुंबई । अधिकारियों के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत रिलायंस अनिल अंबानी समूह (एडीएजी) के दो पूर्व अधिकारियों को मुंबई में गिरफ्तार किया...

नेट-जीरो लक्ष्य के लिए गैर-जीवाश्म ऊर्जा की हिस्सेदारी 80 प्रतिशत से अधिक होनी चाहिए : नीति आयोग

नई दिल्ली । भारत को अपने नेट-जीरो लक्ष्य को हासिल करने के लिए जीवाश्म ईंधनों पर निर्भरता में बड़ी कमी लानी होगी और अपनी कुल ऊर्जा खपत में गैर-जीवाश्म ऊर्जा...

अमेरिका ने उत्तर कोरिया को चिकित्सा उपकरणों के निर्यात लाइसेंस संबंधी जरुरतों को और कड़ा किया

वाशिंगटन । अमेरिकी वित्त विभाग ने उन चिकित्सा उपकरणों की एक सूची जारी की है, जिनके उत्तर कोरिया को निर्यात के लिए अब "विशिष्ट प्राधिकरण" की आवश्यकता होगी। यह जानकारी...

ईरान के विदेश मंत्री अराघची बोले- अमेरिकी कार्रवाई से अप्रैल का सीजफायर निष्प्रभावी हो गया

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने गुरुवार को कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका के नए हमलों ने दोनों पक्षों के बीच अप्रैल में हुए सीजफायर...

भारतीय नाविकों की मौत पर अमेरिका की कार्रवाई की निंदा, ईरान ने जहाजों पर हमलों को बताया ‘समुद्री डकैती’

नई द‍िल्‍ली । ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने अमेरिका पर भारतीय वाणिज्यिक जहाजों पर हमले को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने इन घटनाओं में भारतीय...

अमेरिकी सीनेट की सुनवाई में चीन के साथ एआई की होड़ मुख्य मुद्दा बनी

वॉशिंगटन । अमेरिका की दोनों पार्टियों के सांसदों ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से जुड़ी सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत नहीं करता है, तो उसे चीन...

admin

Read Previous

यमन की राजधानी पर अमेरिकी हवाई हमलों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 12 हुई

Read Next

आईपीएल के इतिहास में 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने एक साथ ध्वस्त कर दिए इतने रिकॉर्ड

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com