सिख नरसंहार को लेकर राहुल गांधी की माफी राजनीतिक ढोंग, वह सिखों से सिर्फ नफरत करते हैं : मंजिंदर सिंह सिरसा

नई दिल्ली । दिल्ली सरकार में मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय सचिव मंजिंदर सिंह सिरसा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर 1984 के सिख नरसंहार को लेकर तीखा हमला बोला है। सिरसा ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर एक पोस्ट साझा करते हुए राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी पर सिख समुदाय के प्रति असंवेदनशीलता और दोहरे चरित्र का आरोप लगाया।

सिरसा ने अपनी पोस्ट में लिखा, “1984 का सिख नरसंहार… एक ऐसा काला अध्याय जिसे कोई सिख कभी भूल नहीं सकता। कांग्रेस और गांधी परिवार की शह पर 8000 से ज्यादा सिखों को दिल्ली की सड़कों पर ज़िंदा जला दिया गया। गुरु घरों में बेअदबी हुई, माताओं की गोद उजड़ गई और आज राहुल गांधी उस दर्द पर बस ये कहते हैं.. ‘जो हुआ, ग़लत हुआ’।” सिरसा ने सवाल उठाया कि क्या राहुल गांधी का यह बयान सिख समुदाय के दर्द को कम कर सकता है?

सिरसा ने पोस्ट के साथ एक वीडियो शेयर करते हुए राहुल गांधी पर विदेशों में भारत और सिखों का अपमान करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जब सच का सामना करने की बारी आई, तो राहुल गांधी दरबार साहिब में सेवा का हवाला देकर पीछे हट गए। सिरसा ने तंज कसते हुए पूछा, “क्या सिखों के लहू का प्रायश्चित एक सेवा से हो जाएगा?” इसके साथ ही उन्होंने राहुल गांधी से सवाल किया कि कमलनाथ, सज्जन कुमार और जगदीश टाइटलर को पार्टी में अब तक क्यों बरकरार रखा गया है?

मंजिंदर सिंह सिरसा ने कांग्रेस पर अभिव्यक्ति की आजादी की बात करने का ढोंग करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पिछले 15 दिनों से एक वीडियो को कांग्रेस ने साझा तक नहीं किया, जिसमें सिख युवाओं ने राहुल गांधी के सामने 1984 के दंगों का सच रखा था। सिरसा ने दावा किया कि कांग्रेस ऐसा इसलिए नहीं कर रही क्योंकि यह वीडियो उनकी ड्रामा-पॉलिटिक्स और दोहरे चरित्र को उजागर कर देगा। उन्होंने कहा, “ये सिर्फ एक वीडियो नहीं था… ये सिख कौम की पीड़ा, ग़ुस्सा और इंसाफ की पुकार थी।”

सिरसा ने राहुल गांधी के हालिया बयान को माफी नहीं, बल्कि एक राजनीतिक ढोंग करार दिया। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी की चुप्पी, उनका टालमटोल और दोषियों को संरक्षण… यही गांधी परिवार का असली चेहरा है। अपनी दादी और पिता की तरह राहुल गांधी भी सिखों से नफरत करते थे, हैं और करते रहेंगे।”

–आईएएनएस


Notice: Undefined variable: current_post_type in /home/indiavfh/public_html/wp-content/themes/vinkmag/template-parts/blogs/contents/content-single.php on line 25

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

नोएडा: स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

नोएडा । नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्विमिंग पूल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव...

वेनेजुएला के लिए चीन की राहत सामग्री की पहली खेप रवाना

बीजिंग । चीन सरकार द्वारा वेनेजुएला को भेजी गई आपातकालीन मानवीय भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप पेइचिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना की गई। जानकारी के अनुसार, इस पहली...

डॉ मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच के साथ आगे बढ़ रहा भारत: हेमंत खंडेलवाल

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आज पूरा देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच को आगे बढ़ाने...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो के साथ की। एयरपोर्ट...

विपक्ष सिर्फ राम के अस्तित्व पर उठा रहे सवाल, उनके पास कोई काम नहीं: संजय सरावगी

पटना । बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष का काम केवल भगवान राम के अस्तित्व...

महाराष्ट्र में भारी बारिशः जलभराव और ट्रैफिक जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त

मुंबई । महाराष्ट्र के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश जारी रही, जिससे मुंबई, नवी मुंबई, पालघर, ठाणे, कोल्हापुर, रायगढ़ और लोनावला समेत कई जिलों में बड़े पैमाने पर...

डीआर कांगो में उत्कृष्ट सेवा के लिए भारतीय सेना के 651 शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित

नई दिल्ली । भारत के वैश्विक शांति अभियानों में योगदान को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो (डीआर कांगो) में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद : केजरीवाल ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

नई दिल्ली । भगवान श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी और ट्रस्ट से जुड़े मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर...

5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी

नई दिल्ली । 5 से 12 साल की उम्र बच्चों के शरीर और दिमाग के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। इसी समय बच्चे तेजी से बढ़ते...

admin

Read Previous

वॉरेन बफेट की तारीफ में बोले टिम कुक, उनके ज्ञान ने अनगिनत लोगों को प्रेरित किया

Read Next

राजस्थान : 20 लाख की रिश्वत लेते एसीबी ने ‘बीएपी’ विधायक को किया ट्रैप

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com