वो दिन दूर नहीं, जब यूपी का डिफेंस कॉरिडोर दुनिया भर में जाना जाएगा: पीएम मोदी

लखनऊ । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को राष्ट्र प्रेरणा स्थल के लोकार्पण समारोह में कहा कि वो दिन दूर नहीं, जब यूपी का डिफेंस कॉरिडोर दुनिया भर में जाना जाएगा। प्रधानमंत्री ने इसे उत्तर प्रदेश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि राज्य का डिफेंस कॉरिडोर आने वाले समय में वैश्विक पहचान बनेगा।

पीएम मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में एक विशाल डिफेंस कॉरिडोर का निर्माण हो रहा है और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में जिस ब्रह्मोस मिसाइल की ताकत पूरी दुनिया ने देखी, उसका निर्माण अब लखनऊ में हो रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि वह दिन दूर नहीं जब यूपी का डिफेंस कॉरिडोर विश्व मानचित्र पर अपनी मजबूत पहचान बनाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अंत्योदय और एकात्म मानववाद का सिद्धांत दिया था। उनका मानना था कि भारत की प्रगति का पैमाना समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की मुस्कान से तय होगा। पीएम मोदी ने कहा कि इसी विचार को उन्होंने अपना संकल्प बनाया है और ‘सेचुरेशन’ के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कोई भी जरूरतमंद सरकारी योजनाओं से वंचित न रहे।

उन्होंने राष्ट्र प्रेरणा स्थल के निर्माण के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज इस पावन अवसर पर वे महामना मदन मोहन मालवीय, अटल बिहारी वाजपेयी और महाराजा बिजली पासी को श्रद्धापूर्वक नमन करते हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्र प्रेरणा स्थल उन विचारों का प्रतीक है जिन्होंने भारत को आत्मसम्मान, एकता और सेवा का मार्ग दिखाया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस स्थल पर स्थापित डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेयी की मूर्तियां जितनी ऊंची हैं, उनसे मिलने वाली प्रेरणा उससे कहीं अधिक ऊंची है। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी की पंक्तियों का उल्लेख करते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण के लिए कदम मिलाकर चलना होगा।

उन्होंने बताया कि जिस 30 एकड़ भूमि पर राष्ट्र प्रेरणा स्थल का निर्माण हुआ है, वहां वर्षों तक कूड़े-कचरे का पहाड़ लगा हुआ था, जिसे बीते तीन वर्षों में हटाकर यह भव्य स्थल विकसित किया गया। उन्होंने इस परियोजना से जुड़े सभी लोगों को बधाई दी।

पीएम मोदी ने देश और दुनिया को क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भारत के करोड़ों ईसाई परिवार आज यह पर्व मना रहे हैं और यह उत्सव सभी के जीवन में खुशियां लाए, यही कामना है। उन्होंने कहा कि 25 दिसंबर का दिन देश के लिए विशेष महत्व रखता है, क्योंकि इसी दिन अटल बिहारी वाजपेयी और महामना मदन मोहन मालवीय का जन्म हुआ था। इसके साथ ही यह महाराजा बिजली पासी की जयंती भी है, जिन्होंने वीरता, सुशासन और समावेश की समृद्ध विरासत छोड़ी।

पीएम मोदी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने सही मायनों में सुशासन को धरातल पर उतारा। उनके कार्यकाल में टेलीकॉम, सड़क और मेट्रो जैसे क्षेत्रों में ऐतिहासिक निर्णय लिए गए।

–आईएएनएस

लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो के साथ की। एयरपोर्ट...

फायर एनओसी की वैधता समाप्त होने से पहले ही जारी करें नोटिस, जनसुरक्षा से कोई समझौता नहीं: सीएम योगी

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अग्नि सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए निर्देश दिए कि प्रदेश के सभी शासकीय एवं निजी मेडिकल कॉलेजों, चिकित्सा संस्थानों, जिला...

लखनऊ हादसा : योगी सरकार ने की आर्थिक मदद की घोषणा, मृतकों के परिजनों को 5 लाख, घायलों को 50 हजार

लखनऊ । लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र स्थित एक बिल्डिंग में लगी भीषण आग में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। योगी सरकार ने मृतकों...

एफएलएन और एनसीईआरटी आधारित शिक्षण को मजबूत करने के लिए तीन चरणों में होगा राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार निपुण भारत मिशन को विद्यालय स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम...

यूपी में कांग्रेस-सपा के बीच जुबानी जंग शुरू, अजय राय के बयान पर सपा का पलटवार

लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस-सपा नेताओं के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। एक तरफ जहां इंडिया ब्लॉक दिल्ली में बैठक कर एकजुट होने का संदेश...

अहमदाबाद: आईपीएल के फाइनल मैच में जेक जैकिंग्स का मोबाइल हो गया था चोरी, अलीगढ़ पुलिस ने बरामद कर लौटाया

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की पुलिस ने एक और बड़ा कार्य कर अंतरराष्ट्रीय फलक पर अपनी अलग पहचान स्थापित की। आईपीएल फाइनल मैच के दौरान चोरी हुआ ऑस्ट्रेलियाई इन्फ्लुएंसर जेक...

बसपा प्रमुख मायावती ने हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में पार्टी संगठन की समीक्षा की

लखनऊ । बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर इकाइयों की समीक्षा बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने...

युवा बनें जॉब क्रिएटर, नवाचार और स्टार्टअप ही विकसित भारत की असली ताकत: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि विकसित भारत-2047 का सपना नवाचार, उद्यमिता और युवाशक्ति के बल पर ही साकार होगा। उन्होंने कहा कि देश का...

ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतींदर सिंह भसीन किया गिरफ्तार

लखनऊ । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के लखनऊ क्षेत्रीय कार्यालय ने ग्रेटर नोएडा के ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतींदर सिंह भसीन को भसीन इन्फोटेक एंड इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड (बीआईआईपीएल) से...

यूपी में कुछ नहीं बदला, यहां जंगलराज है, सीएम योगी के बयान पर सपा सांसद अवधेश प्रसाद का पलटवार

लखनऊ । समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने मऊ में सीएम योगी के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कहने और करने में बहुत फर्क है। यूपी कितना...

माफिया अब खुली जीप में पिस्टल लहराते हुए किसी हिंदू को धमका नहीं सकता : सीएम योगी

मऊ/लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मऊ की धरती से माफिया को फिर खुली चुनौती दी। उन्होंने दो टूक कहा कि अब किसी माफिया व गुंडे में दुस्साहस...

लखनऊ : प्रतीक यादव के निधन पर शोक की लहर, राजनीतिक दलों ने एक स्वर में जताया दुख

लखनऊ । समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक दिवंगत मुलायम सिंह यादव के बेटे और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के निधन पर उत्तर प्रदेश की राजनीति में...

admin

Read Previous

पाकिस्तान में पहले उर्दू रियलिटी शो ‘लाजवल इश्क’ पर यूट्यूब ने लगाया बैन, फॉर्मेट पर लोगों ने जताई आपत्ति

Read Next

नई दिल्ली : सौरभ भारद्वाज समेत आम आदमी पार्टी के तीन नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com