राहुल गांधी ने झूठ बोलने का ढर्रा अपना लिया है: ऋतुराज सिन्हा

पटना लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर रविवार को भाजपा ने जोरदार निशाना साधा है। मतदाता सूची में विशेष गहन परीक्षण और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने झूठ बोलने का ढर्रा अपना लिया है।

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि वे देश के बहुत बड़े पद पर हैं। नेता प्रतिपक्ष एक बहुत बड़ा पद होता है। उस पद पर बैठकर राहुल गांधी लगातार झूठ बोलते हैं और देश पर ही सवाल उठाते हैं। राहुल गांधी को देश से क्षमा मांगनी चाहिए कि उन्होंने हमारी सेनाओं पर प्रश्न उठाकर न केवल सेना का अपमान किया है बल्कि देश का अपमान किया है।

उन्होंने आगे कहा कि चुनाव आयोग के मतदाता सूची में विशेष गहन परीक्षण के राहुल गांधी के विरोध करने और हलफनामा नहीं देने को लेकर भाजपा नेता ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि कई जगह उनकी बातें हंसी का कारण बन गई हैं कि राहुल गांधी किस तरह से अपने आप को कंडक्ट कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अपने पद की गरिमा को खुद नहीं समझते हैं और बिना कुछ सोचे-समझे और जानकारी के बिना टिप्पणी करना और गलत जानकारी देना देश को गुमराह करना है। चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्थाओं पर उंगली उठाना संविधान के अनुच्छेद 326 का अपमान है।

राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जिस लाल किताब को लेकर घूमते हैं, उसे खोलकर पढ़ना भी चाहिए और समझना भी चाहिए। यही नहीं, उस संविधान पर हाथ रखकर सच्चे मन से शपथ भी लेनी चाहिए कि वे राजनीति गंभीरता से और देशहित में करेंगे।

बता दें कि राहुल गांधी मतदाता सूची परीक्षण को लेकर लगातार सवाल उठाते रहे हैं। उन्होंने आज ही अपने ‘एक्स’ अकाउंट पर लिखा है कि वोट चोरी ‘एक व्यक्ति, एक वोट’ के बुनियादी लोकतांत्रिक सिद्धांत पर हमला है। स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों के लिए साफ-सुथरी मतदाता सूची अनिवार्य है। चुनाव आयोग से हमारी मांग साफ हैपारदर्शिता दिखाएं और डिजिटल मतदाता सूची सार्वजनिक करें, ताकि जनता और राजनीतिक दल उसका खुद ऑडिट कर सकें।

–आईएएनएस

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

नोएडा: स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

नोएडा । नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्विमिंग पूल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव...

वेनेजुएला के लिए चीन की राहत सामग्री की पहली खेप रवाना

बीजिंग । चीन सरकार द्वारा वेनेजुएला को भेजी गई आपातकालीन मानवीय भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप पेइचिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना की गई। जानकारी के अनुसार, इस पहली...

डॉ मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच के साथ आगे बढ़ रहा भारत: हेमंत खंडेलवाल

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आज पूरा देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच को आगे बढ़ाने...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो के साथ की। एयरपोर्ट...

विपक्ष सिर्फ राम के अस्तित्व पर उठा रहे सवाल, उनके पास कोई काम नहीं: संजय सरावगी

पटना । बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष का काम केवल भगवान राम के अस्तित्व...

महाराष्ट्र में भारी बारिशः जलभराव और ट्रैफिक जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त

मुंबई । महाराष्ट्र के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश जारी रही, जिससे मुंबई, नवी मुंबई, पालघर, ठाणे, कोल्हापुर, रायगढ़ और लोनावला समेत कई जिलों में बड़े पैमाने पर...

डीआर कांगो में उत्कृष्ट सेवा के लिए भारतीय सेना के 651 शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित

नई दिल्ली । भारत के वैश्विक शांति अभियानों में योगदान को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो (डीआर कांगो) में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद : केजरीवाल ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

नई दिल्ली । भगवान श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी और ट्रस्ट से जुड़े मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर...

5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी

नई दिल्ली । 5 से 12 साल की उम्र बच्चों के शरीर और दिमाग के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। इसी समय बच्चे तेजी से बढ़ते...

admin

Read Previous

भारत पर अमेरिकी टैरिफ ‘अनुचित और अव्यवहारिक’, रूसी ऊर्जा उत्पाद आयात में यूरोप सबसे आगे : रिपोर्ट

Read Next

बेंगलुरु: वंदे भारत की सौगात पाकर बोले लोग खुश, कहा- पीएम मोदी ऐतिहासिक कार्य कर रहे हैं

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com