बेंगलुरु: वंदे भारत की सौगात पाकर बोले लोग खुश, कहा- पीएम मोदी ऐतिहासिक कार्य कर रहे हैं

बेंगलुरु । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से रविवार को बेंगलुरु-बेलगावी वंदे भारत एक्सप्रेस और बेंगलुरु मेट्रो की येलो लाइन का उद्घाटन किया गया। बेंगलुरु के स्थानीय लोगों का मानना है कि पीएम मोदी यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए वंदे भारत ट्रेनों का विस्तार कर रहे हैं, जिससे कनेक्टिविटी और यात्रा अनुभव में सुधार हो रहा है।

स्थानीय निवासी विमला हेगड़े ने आईएएनएस से कहा कि पीएम मोदी सराहनीय काम कर रहे हैं। वह लगातार वंदे भारत ट्रेनों की संख्या बढ़ा रहे हैं। बेलगावी से वंदे भारत की शुरुआत होने से यात्रा काफी सुखद रहने वाली है। उन्होंने पीएम पर गर्व जताया और कहा कि वह लोगों के हित में उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं।

चाइत्रा ने कहा कि बेंगलुरु-बेलगावी वंदे भारत एक्सप्रेस यात्रा को एक नए स्तर पर ले जाएगी। उन्होंने खुशी जताई कि उन्हें पीएम मोदी को नजदीक से देखने का मौका मिला, क्योंकि अब तक वे उन्हें केवल टीवी पर देखते थे। यह पहली बार है जब उन्होंने पीएम को नजदीक से देखा।

एक स्थानीय ने कहा कि बेंगलुरु देश के मशहूर शहरों में शुमार है और पीएम मोदी द्वारा वंदे भारत एक्सप्रेस व मेट्रो की सुविधा देने के लिए वे उनके आभारी हैं। वंदे भारत एक्सप्रेस से यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी। उन्होंने पीएम से ग्रामीण इलाकों में रेलवे कनेक्टिविटी बढ़ाने की अपील की और कहा कि प्रधानमंत्री बहुत अच्छा काम कर रहे हैं।

रवि रंजन ने कहा कि यह बेंगलुरु वासियों के लिए ऐतिहासिक दिन है। पीएम मोदी ने वंदे भारत एक्सप्रेस और मेट्रो की येलो लाइन का उद्घाटन किया, जिससे कनेक्टिविटी में सुधार होगा। उन्होंने बताया कि बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों में भीड़ और जाम की समस्या से मेट्रो के जरिए काफी राहत मिलेगी।

एक स्कूली छात्र ने बताया कि अब तक मैंने सिर्फ पीएम मोदी को टीवी पर ही देखा था, लेकिन आज मुझे उनके साथ बातचीत करने का मौका मिला है। उन्होंने मेरे द्वारा बनाई गई पेंटिंग की भी सराहना की है। मेट्रो के शुरू होने से स्कूली, कॉलेज के साथ ड्यूटी पर जाने वाले लोगों को काफी राहत मिलेगी।

बता दें कि बैंगलोर मेट्रो चरण-2 के तहत आरवी रोड (रागीगुड्डा) से बोम्मासंद्रा तक की येलो लाइन 19 किमी की दूरी में 16 स्टेशनों को जोड़ेगी। यह लाइन बेंगलुरु की शहरी यातायात व्यवस्था को और सुदृढ़ करेगी।

आईएएनएस

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

नोएडा: स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

नोएडा । नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्विमिंग पूल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव...

वेनेजुएला के लिए चीन की राहत सामग्री की पहली खेप रवाना

बीजिंग । चीन सरकार द्वारा वेनेजुएला को भेजी गई आपातकालीन मानवीय भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप पेइचिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना की गई। जानकारी के अनुसार, इस पहली...

डॉ मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच के साथ आगे बढ़ रहा भारत: हेमंत खंडेलवाल

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आज पूरा देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच को आगे बढ़ाने...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो के साथ की। एयरपोर्ट...

विपक्ष सिर्फ राम के अस्तित्व पर उठा रहे सवाल, उनके पास कोई काम नहीं: संजय सरावगी

पटना । बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष का काम केवल भगवान राम के अस्तित्व...

महाराष्ट्र में भारी बारिशः जलभराव और ट्रैफिक जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त

मुंबई । महाराष्ट्र के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश जारी रही, जिससे मुंबई, नवी मुंबई, पालघर, ठाणे, कोल्हापुर, रायगढ़ और लोनावला समेत कई जिलों में बड़े पैमाने पर...

डीआर कांगो में उत्कृष्ट सेवा के लिए भारतीय सेना के 651 शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित

नई दिल्ली । भारत के वैश्विक शांति अभियानों में योगदान को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो (डीआर कांगो) में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद : केजरीवाल ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

नई दिल्ली । भगवान श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी और ट्रस्ट से जुड़े मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर...

5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी

नई दिल्ली । 5 से 12 साल की उम्र बच्चों के शरीर और दिमाग के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। इसी समय बच्चे तेजी से बढ़ते...

admin

Read Previous

राहुल गांधी ने झूठ बोलने का ढर्रा अपना लिया है: ऋतुराज सिन्हा

Read Next

राहुल गांधी सिर्फ तमाशा खड़ा कर रहे, उनके पास कोई सबूत नहीं : चिराग पासवान

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com