राहुल का कार्यक्रम राजनीति से प्रेरित नहीं, बिहार में दलितों की आवाज दबाई जा रही : सांसद पप्‍पू यादव

पटना । कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बिहार की एक दिवसीय यात्रा पर हैं। उनके बिहार दौरे को पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्‍पू यादव ने राजनीतिक नहीं माना। उन्होंने कहा कि राहुल बिहार में दलितों के अधिकार की बात करने आए हैं।

पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि ‘शिक्षा न्याय संवाद’ में भाग लेने जा रहे छात्रों को भी दरभंगा में प्रवेश नहीं करने दिया गया। उन पर एसडीओ और डीएसपी ने आतंकी कार्रवाई की है। इसलिए इनको सस्‍पेंड किया जाना चाहिए।

सांसद के मुताबिक, ‘ राहुल से भाजपा को खौफ और डर है’, इसलिए उनके कदमों को रोकना चाहती है।

पप्पू यादव ने राहुल के दौरे को दबे कुचले लोगों की हिस्सेदारी से जोड़ा। उन्‍होंने कहा कि राहुल गांधी उस वर्ग और समाज के लिए बिहार आए जिनको आजादी के बाद से आज तक जो हिस्‍सेदारी आर्थिक रूप से मिलनी चाहिए थी वो नहीं मिली। इस वर्ग को मंडल कमीशन के बाद भी न्‍याय नहीं मिला है।

आईएएनएस से बातचीत में पूर्णिया सांसद ने कहा, “यह सच्‍चाई है कि राहुल गांधी देश की उम्‍मीद हैं । 11 साल से जिसकी सामाजिक, राजनैतिक,आर्थिक आजादी छीन ली गई है, उसके हक के लिए लड़ रहे हैं। वह पीड़ित, किसान, युवा और गरीब की आवाज हैं। राहुल गांधी सिस्‍टम के खिलाफ विद्रोही हैं । बिहार में आम आदमी की हिस्‍सेदारी, भागीदारी और जिम्‍मेदारी को तय करने के लिए यह कार्यक्रम तय किया गया।”

उन्‍होंने सवाल किया कि भाजपा को इससे इतनी नफरत क्‍यों है? क्‍या राहुल गांधी आतंकवाद गतिविध‍ि या देश विरोधी गतिविधि में हैं। राहुल को सत्‍ता का खेल नहीं खेलना है। उनको पूरी द‍ुनिया देख रही हैं,भाजपा को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा ।

कांग्रेस के अनुसार, शिक्षा न्याय संवाद’ पार्टी का नया जनसंपर्क अभियान है। इसका उद्देश्य बिहार में शिक्षा व्यवस्था की खराब स्थिति को उजागर करना है। दावा किया जा रहा है कि शिक्षा संवाद में मिले फीडबैक के आधार पर कांग्रेस न्याय पत्र तैयार करेगी और इसे बिहार चुनाव के घोषणापत्र में शामिल करेगी।

कांग्रेस ने पहली बार ‘शिक्षा न्याय संवाद’ का आयोजन किया है। संवाद कार्यक्रम बिहार में डेढ़ महीने चलेगा।

–आईएएनएस

जो लोग हमारे साथ आए हैं, उनकी अपनी एक ताकत है : संजय निरुपम

मुंबई । शिवसेना नेता संजय निरुपम ने आदित्य ठाकरे के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने कहा था कि जो भी लोग हमारी टिकट से जीतकर आते हैं, अगर...

रामगढ़ में सीबीआई का एक्शन, सीसीएल अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

रांची । सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल), रामगढ़ (झारखंड) के बरका सयाल एरिया के सौंदा स्थित रीजनल स्टोर के चीफ स्टोर कीपर को रिश्वतखोरी के...

पंजाब: स्कूलों और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस ने कई शिक्षण संस्थानों और पंजाब सिविल सचिवालय से जुड़े बम से उड़ाने की झूठी धमकी के मामलों को सफलतापूर्वक सुलझा लिया है। थाने की चौकी...

पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाई, दोस्त निकला हत्यारा; सोने के कड़ों के लालच में की थी वारदात

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के कासना थाने की पुलिस ने हत्या की एक सनसनीखेज वारदात का सफल खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

आरजी कर मामले पर सांसद काकोली घोष के बेटे का दावा, ममता बनर्जी समेत कई नेताओं को भेजेंगे लीगल नोटिस

कोलकाता । आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले को लेकर टीएमसी सांसद काकोली घोष के बेटे बैद्यनाथ घोष ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि आरजी कर मामले...

एफएलएन और एनसीईआरटी आधारित शिक्षण को मजबूत करने के लिए तीन चरणों में होगा राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार निपुण भारत मिशन को विद्यालय स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम...

‘राहुल गांधी का आर्थिक मॉडल अंधकार वाला’, हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की एंट्री फीस बढ़ोतरी पर भाजपा का निशाना

नई दिल्‍ली । हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की फीस बढ़ोतरी पर कांग्रेस सरकार के फैसले से राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी...

जम्मू-कश्मीर के राजौरी के घने जंगलों में आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन 23वें दिन भी जारी

जम्मू । जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकवाद-विरोधी अभियान रविवार को 23वें दिन भी जारी रहा। राजौरी जिले के गंभीर मुगलान इलाके के घने डोरीमल जंगलों में 'ऑपरेशन शेरावाली' चलाया...

हिमाचल: कांग्रेस सरकार के वन्यजीव पार्कों की एंट्री फीस दोगुनी करने के फैसले से सियासी घमासान

शिमला । कर्ज के बोझ तले दबी हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने वन्यजीव पार्कों और अभयारण्यों में भारतीय पर्यटकों के प्रवेश शुल्क को 150 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये...

बिहार: नीट यूजी पेपर लीक और सीबीएसई की अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

पटना । नीट यूजी परीक्षा पेपर लीक और सीबीएसई में रिजल्ट और कॉपी जांच में अनियमितताओं के विरोध में बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में शनिवार को...

राम मंदिर दान चोरी मामले पर सियासत तेज, ट्रस्ट ने सीएम योगी से एसआईटी जांच की मांग की

अयोध्या । अयोध्या के राम मंदिर में दान पात्रों से धनराशि चोरी होने के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही चर्चाओं और राजनीतिक बयानों के बीच श्री राम...

admin

Read Previous

पाक पीएम ने उतारी प्रधानमंत्री मोदी की ‘नकल’, सैनिकों के दिखे साथ तो झूठ का हुआ पर्दाफाश

Read Next

‘सिंधु जल संधि’ खत्म करने से तिलमिलाया पाकिस्तान, भारत को पत्र लिखकर की फैसले पर पुनर्विचार की अपील

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com