युवा बनें जॉब क्रिएटर, नवाचार और स्टार्टअप ही विकसित भारत की असली ताकत: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि विकसित भारत-2047 का सपना नवाचार, उद्यमिता और युवाशक्ति के बल पर ही साकार होगा। उन्होंने कहा कि देश का युवा अब नौकरी तलाशने वाला नहीं, बल्कि रोजगार सृजित करने वाला बन रहा है और यही नए भारत की पहचान है। उत्तर प्रदेश निवेश, स्टार्टअप और नवाचार का मजबूत केंद्र बनकर उभरा है, जहां हजारों स्टार्टअप नई अर्थव्यवस्था और रोजगार सृजन की धुरी बन रहे हैं।

चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री इंडिया द्वारा आयोजित ‘भारत स्टार्टअप शिखर सम्मेलन-2026’ को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि भारत आज आकांक्षाओं, प्रौद्योगिकी और उद्यमिता के नए युग में प्रवेश कर चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्टार्टअप इंडिया, डिजिटल इंडिया, मुद्रा योजना, स्टैंड-अप इंडिया और अटल इनोवेशन मिशन जैसी योजनाओं ने युवाओं को उद्यमिता की नई राह दिखाई है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2016 से 2026 के बीच देश में 2.30 लाख से अधिक मान्यता प्राप्त स्टार्टअप स्थापित हुए हैं और 120 से अधिक यूनिकॉर्न अस्तित्व में आए हैं। इसी का परिणाम है कि भारत अमेरिका और चीन के बाद दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बन चुका है। उन्होंने कहा कि 73 हजार से अधिक स्टार्टअप में महिला निदेशक कार्यरत हैं, जो महिला सशक्तिकरण का सशक्त उदाहरण है।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि उत्तर प्रदेश आज देश के सबसे सक्रिय स्टार्टअप राज्यों में शामिल है। प्रदेश में 13 हजार से अधिक मान्यता प्राप्त स्टार्टअप कार्यरत हैं, जिन्हें 76 से अधिक इनक्यूबेटर्स का सहयोग मिल रहा है। राज्य सरकार इनक्यूबेटर्स की संख्या बढ़ाकर 100 करने की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 15 हजार से अधिक डीपीआईआईटी मान्यता प्राप्त स्टार्टअप सक्रिय हैं, जिनमें 7,800 से अधिक महिलाओं द्वारा संचालित किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार युवा उद्यमियों को प्रारंभिक चरण में आर्थिक सहायता, सीड फंडिंग, प्रोटोटाइप अनुदान और विपणन सहायता उपलब्ध करा रही है। राज्य ने वर्ष 2014 से अब तक 8.6 बिलियन डॉलर से अधिक की फंडिंग आकर्षित की है, जबकि 1,000 करोड़ रुपये का फंड ऑफ फंड्स स्टार्टअप्स को वित्तीय मजबूती प्रदान कर रहा है।

आनंदीबेन पटेल ने कहा कि लखनऊ को देश की पहली एआई सिटी के रूप में विकसित करने की योजना उत्तर प्रदेश की दूरदर्शी सोच का प्रमाण है। यह पहल प्रदेश को भविष्य की तकनीकी क्रांति का नेतृत्व करने की दिशा में आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यालय अब केवल डिग्री देने वाले संस्थान नहीं रह गए हैं, बल्कि नवाचार, अनुसंधान और रोजगार सृजन के सशक्त केंद्र बन चुके हैं। प्रदेश के राज्य विश्वविद्यालयों में वर्तमान में 1,533 स्टार्टअप सक्रिय हैं, जिनमें से 1,180 स्टार्टअप डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय और उससे संबद्ध संस्थानों से जुड़े हैं।

उन्होंने कहा कि स्टार्टअप केवल व्यवसायिक इकाइयां नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन और सपनों को साकार करने के माध्यम हैं। उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि यदि उनमें कुछ नया करने का साहस, कठिन परिश्रम का जज्बा और सृजन का संकल्प है तो यही समय आगे बढ़कर इतिहास रचने का है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की ताकत उसकी समृद्ध परंपरा और आधुनिक नवाचार का संगम है। मुरादाबाद का पीतल उद्योग, भदोही के कालीन, गोरखपुर की टेराकोटा कला, लखनऊ की चिकनकारी और मेरठ के खेल उपकरण जैसे उत्पाद प्रदेश की वैश्विक पहचान को मजबूत कर रहे हैं। ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ योजना ने इन पारंपरिक उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़कर स्थानीय उद्यमिता को नई उड़ान दी है।

राज्यपाल ने कहा कि विकसित भारत का निर्माण तभी संभव होगा जब देश के युवा तकनीक के केवल उपभोक्ता नहीं, बल्कि उसके सृजनकर्ता बनें। प्रत्येक युवा को यह विश्वास होना चाहिए कि उसका विचार भी दुनिया बदलने वाला स्टार्टअप बन सकता है। यही आत्मविश्वास भारत को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने की सबसे बड़ी शक्ति है।

–आईएएनएस

एफएलएन और एनसीईआरटी आधारित शिक्षण को मजबूत करने के लिए तीन चरणों में होगा राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार निपुण भारत मिशन को विद्यालय स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम...

यूपी में कांग्रेस-सपा के बीच जुबानी जंग शुरू, अजय राय के बयान पर सपा का पलटवार

लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस-सपा नेताओं के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। एक तरफ जहां इंडिया ब्लॉक दिल्ली में बैठक कर एकजुट होने का संदेश...

अहमदाबाद: आईपीएल के फाइनल मैच में जेक जैकिंग्स का मोबाइल हो गया था चोरी, अलीगढ़ पुलिस ने बरामद कर लौटाया

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की पुलिस ने एक और बड़ा कार्य कर अंतरराष्ट्रीय फलक पर अपनी अलग पहचान स्थापित की। आईपीएल फाइनल मैच के दौरान चोरी हुआ ऑस्ट्रेलियाई इन्फ्लुएंसर जेक...

बसपा प्रमुख मायावती ने हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में पार्टी संगठन की समीक्षा की

लखनऊ । बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर इकाइयों की समीक्षा बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने...

ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतींदर सिंह भसीन किया गिरफ्तार

लखनऊ । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के लखनऊ क्षेत्रीय कार्यालय ने ग्रेटर नोएडा के ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतींदर सिंह भसीन को भसीन इन्फोटेक एंड इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड (बीआईआईपीएल) से...

यूपी में कुछ नहीं बदला, यहां जंगलराज है, सीएम योगी के बयान पर सपा सांसद अवधेश प्रसाद का पलटवार

लखनऊ । समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने मऊ में सीएम योगी के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कहने और करने में बहुत फर्क है। यूपी कितना...

माफिया अब खुली जीप में पिस्टल लहराते हुए किसी हिंदू को धमका नहीं सकता : सीएम योगी

मऊ/लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मऊ की धरती से माफिया को फिर खुली चुनौती दी। उन्होंने दो टूक कहा कि अब किसी माफिया व गुंडे में दुस्साहस...

लखनऊ : प्रतीक यादव के निधन पर शोक की लहर, राजनीतिक दलों ने एक स्वर में जताया दुख

लखनऊ । समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक दिवंगत मुलायम सिंह यादव के बेटे और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के निधन पर उत्तर प्रदेश की राजनीति में...

असम में एनडीए की लगातार तीसरी जीत पर भाजपा उत्साहित, केशव मौर्य बोले- जनता ने विकास पर लगाई मुहर

लखनऊ । असम में एनडीए की लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी और हिमंता बिस्वा सरमा के फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद भाजपा खेमे में उत्साह का...

प्रयागराज में गरजे अखिलेश यादव, बोले- भाजपा चाहे तो पूजा पाल को बना दे उपमुख्यमंत्री

प्रयागराज । समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को प्रयागराज दौरे के दौरान भाजपा सरकार और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। कैबिनेट विस्तार में विधायक पूजा...

विधानसभा में सीएम योगी बोले, सपाइयों के आचरण पर गिरगिट भी शरमा जाए

लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानमंडल के विशेष सत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए महिला आरक्षण के मुद्दे पर “दोहरा रवैया” अपनाने...

‘नीयत साफ हो तो नियति बदलने में देर नहीं लगती’, गोरखपुर ईको पार्क के उद्घाटन पर बोले सीएम योगी

गोरखपुर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब नीयत साफ हो तो नियति बदलने में देर नहीं लगती है। करने की दृढ़ इच्छाशक्ति हो और नीयत...

admin

Read Previous

वहीदा रहमान को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

Read Next

जम्मू-कश्मीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7.5 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com