महागठबंधन में ‘सिर फुटव्वल’, सीट बंटवारा तो हुआ ही नहीं: सम्राट चौधरी

पटना । बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा के पहले विपक्षी दलों की एकता का दंभ भरने वाले महागठबंधन में अभी तक सीट बंटवारा नहीं होने को लेकर अब सत्ता पक्ष कटाक्ष कर रहा है। बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को नामांकन सभाओं में भाग लेकर पटना लौटने के बाद कहा कि महागठबंधन में सिर फुटव्वल है।

पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि महागठबंधन में सीट बंटवारा अब तक नहीं हुआ है और एक-दूसरे के खिलाफ उम्मीदवार लड़ रहे हैं। उन्होंने पत्रकारों से ही सवाल किया कि क्या आप लोगों को जानकारी है? उन्होंने कहा कि एनडीए के सभी 243 उम्मीदवार नामांकन का पर्चा दाखिल कर रहे हैं। एक गठबंधन के तहत चुनाव लड़ रहे हैं।

इससे पहले सासाराम, मोहनियां, रामगढ़ में एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में सम्राट चौधरी ने नामांकन सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार की जनता एक बार फिर प्रचंड बहुमत से एनडीए सरकार बनाने के लिए तैयार है। जनता के आशीर्वाद से हम रोहतास-कैमूर जिले की सभी विधानसभा सीटों पर विजयी होंगे और एनडीए 200 से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज कर इतिहास बनाने के लिए तैयार है।

उन्होंने कहा कि बिहार रफ्तार पकड़ चुका है और अब विकास की राह पर तेजी से दौड़ रहा है। बिहार में 2005 में बजट 6 हजार करोड़ रुपए था, जो अब बढ़कर 3 लाख 17 हजार करोड़ रुपए हो गया है। 50 गुना से ज्यादा बढ़ा बजट बदलते बिहार का प्रमाण है। कभी सड़कों की बदहाली के लिए चर्चित बिहार आज विश्वस्तरीय और गुणवत्ता वाली सड़कों के लिए जाना जा रहा है। पटना से राज्य के किसी भी कोने में अब चार घंटे में पहुंचना संभव है।

उन्होंने कहा कि सूबे में अब सुशासन की सरकार है। अपराध पर लगाम है और अपराधियों को 100 घंटे में खोजकर पाताल से भी लाने और पीड़ित को न्याय दिलाने का काम बिहार पुलिस करती है, जबकि 2005 से पहले सीएम आवास में किडनैपिंग की डील होती थी। पशुओं का चारा तक खा जाने वाले लालू यादव जब रेल मंत्री बने तो वहां भी उन्होंने लूट-खसोट किया।

–आईएएनएस

जो लोग हमारे साथ आए हैं, उनकी अपनी एक ताकत है : संजय निरुपम

मुंबई । शिवसेना नेता संजय निरुपम ने आदित्य ठाकरे के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने कहा था कि जो भी लोग हमारी टिकट से जीतकर आते हैं, अगर...

रामगढ़ में सीबीआई का एक्शन, सीसीएल अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

रांची । सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल), रामगढ़ (झारखंड) के बरका सयाल एरिया के सौंदा स्थित रीजनल स्टोर के चीफ स्टोर कीपर को रिश्वतखोरी के...

पंजाब: स्कूलों और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस ने कई शिक्षण संस्थानों और पंजाब सिविल सचिवालय से जुड़े बम से उड़ाने की झूठी धमकी के मामलों को सफलतापूर्वक सुलझा लिया है। थाने की चौकी...

पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाई, दोस्त निकला हत्यारा; सोने के कड़ों के लालच में की थी वारदात

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के कासना थाने की पुलिस ने हत्या की एक सनसनीखेज वारदात का सफल खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

आरजी कर मामले पर सांसद काकोली घोष के बेटे का दावा, ममता बनर्जी समेत कई नेताओं को भेजेंगे लीगल नोटिस

कोलकाता । आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले को लेकर टीएमसी सांसद काकोली घोष के बेटे बैद्यनाथ घोष ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि आरजी कर मामले...

एफएलएन और एनसीईआरटी आधारित शिक्षण को मजबूत करने के लिए तीन चरणों में होगा राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार निपुण भारत मिशन को विद्यालय स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम...

‘राहुल गांधी का आर्थिक मॉडल अंधकार वाला’, हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की एंट्री फीस बढ़ोतरी पर भाजपा का निशाना

नई दिल्‍ली । हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की फीस बढ़ोतरी पर कांग्रेस सरकार के फैसले से राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी...

जम्मू-कश्मीर के राजौरी के घने जंगलों में आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन 23वें दिन भी जारी

जम्मू । जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकवाद-विरोधी अभियान रविवार को 23वें दिन भी जारी रहा। राजौरी जिले के गंभीर मुगलान इलाके के घने डोरीमल जंगलों में 'ऑपरेशन शेरावाली' चलाया...

हिमाचल: कांग्रेस सरकार के वन्यजीव पार्कों की एंट्री फीस दोगुनी करने के फैसले से सियासी घमासान

शिमला । कर्ज के बोझ तले दबी हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने वन्यजीव पार्कों और अभयारण्यों में भारतीय पर्यटकों के प्रवेश शुल्क को 150 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये...

बिहार: नीट यूजी पेपर लीक और सीबीएसई की अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

पटना । नीट यूजी परीक्षा पेपर लीक और सीबीएसई में रिजल्ट और कॉपी जांच में अनियमितताओं के विरोध में बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में शनिवार को...

राम मंदिर दान चोरी मामले पर सियासत तेज, ट्रस्ट ने सीएम योगी से एसआईटी जांच की मांग की

अयोध्या । अयोध्या के राम मंदिर में दान पात्रों से धनराशि चोरी होने के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही चर्चाओं और राजनीतिक बयानों के बीच श्री राम...

admin

Read Previous

महाराष्ट्र: स्थानीय निकाय चुनावों की तैयारी, मतदाता सूचियों पर विपक्ष के सवाल, आयोग ने दी सफाई

Read Next

दिल्ली में धनतेरस और दीपावली के लिए कड़ी सुरक्षा, पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com