भारत के बदलाव की ताकत आर्थिक विकास, समृद्धि और सुरक्षा पर जोर: राजदूत क्वात्रा

वॉशिंगटन । अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने कहा क‍ि भारत में बदलाव की असली ताकत आर्थिक विकास, समृद्धि और राष्ट्रीय सुरक्षा से आ रही है।

वॉशिंगटन में ‘द न्यू इंडिया कॉन्फ्रेंस’ में बोलते हुए उन्होंने कहा, “मुख्य फोकस आर्थिक विकास और समृद्धि पर है… साथ ही हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दे भी हैं, जैसे सीमा पार आतंकवाद।”

उन्होंने बताया कि भारत की अर्थव्यवस्था सात प्रत‍िशत से ज्यादा की दर से बढ़ रही है। इसके साथ-साथ देश में कई बड़े बदलाव एक साथ हो रहे हैं।

क्वात्रा ने कहा कि पहला बड़ा बदलाव शासन (गवर्नेंस) में हो रहा है। उनके मुताबिक, सरकार पूरी तरह बदल रही है ताकि विकास का फायदा हर आम आदमी तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता, बिना बैंक वाले लोगों को बैंकिंग से जोड़ना और उन्हें वित्तीय सुविधाएं देना, ये सब इस बदलाव का हिस्सा है।

उन्होंने यह भी बताया कि सरकार अब सुरक्षा के अलग-अलग पहलुओं पर एक साथ काम कर रही है जैसे ऊर्जा सुरक्षा, आर्थिक सुरक्षा और खाद्य सुरक्षा पर ताकि सीधे लोगों तक इसका फायदा पहुंचे।

दूसरा बड़ा बदलाव इंफ्रास्ट्रक्चर में है, जिसमें सड़कें, पुल जैसे फिजिकल ढांचे के साथ-साथ डिजिटल सिस्टम भी शामिल हैं।

उन्होंने कहा, “डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर एक तरफ विकास का फायदा लोगों तक पहुंचाने में मदद करता है, और दूसरी तरफ खुद विकास को आगे बढ़ाने का काम भी करता है।”

तीसरा बड़ा बदलाव तकनीक, इनोवेशन और मैन्युफैक्चरिंग में है। उन्होंने इसे एक ऐसा चक्र बताया जिसमें नई तकनीक से उत्पादन बढ़ता है और उत्पादन से फिर नई तकनीक को बढ़ावा मिलता है।

उन्होंने सेमीकंडक्टर, डेटा सेंटर और न्यूक्लियर एनर्जी जैसे क्षेत्रों में हो रही प्रगति का जिक्र किया और कहा कि आज जो फैसले लिए जा रहे हैं, वो आने वाले दस साल की जरूरतों को ध्यान में रखकर हैं।

क्वात्रा ने यह भी कहा कि दुनिया तेजी से बदल रही है। अब चीजें पहले जितनी स्थिर नहीं रहीं, सप्लाई चेन में रुकावटें आ रही हैं, और कई देश टेक्नोलॉजी और संसाधनों पर नियंत्रण बढ़ा रहे हैं।

उन्होंने कहा, “अब सिर्फ सस्ता होना काफी नहीं है… जरूरी है कि चीजें भरोसेमंद तरीके से मिलती भी रहें।”

इस माहौल में उन्होंने भारत-अमेरिका के रिश्ते को बेहद अहम बताया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच कई क्षेत्रों में समान सोच है और इससे दोनों को फायदा होता है।

उन्होंने बताया कि रक्षा, तकनीक और व्यापार में सहयोग बढ़ रहा है। फिलहाल दोनों देशों के बीच व्यापार करीब 200 अरब डॉलर सालाना है, और इसे इस दशक के अंत तक 500 अरब डॉलर तक ले जाने का लक्ष्य है।

–आईएएनएस


Notice: Undefined variable: current_post_type in /home/indiavfh/public_html/wp-content/themes/vinkmag/template-parts/blogs/contents/content-single.php on line 25

दक्षिण कोरिया: सत्तारूढ़ पार्टी में बढ़ते तनाव के बीच एकता पर जोर, ली जे म्युंग ने पूर्व राष्ट्रपति से की मुलाकात

सोल । दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग ने सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक पार्टी (डीपी) के भीतर बढ़ते गुटीय तनाव के बीच पार्टी में एकता बनाए रखने की अपील की है।...

देश में पेट्रोल 3.14 और डीजल 3.11 रुपये प्रति लीटर महंगा, नई दरें आज से लागू

नई दिल्ली । देशभर में शुक्रवार से पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी किए गए। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 3.14 रुपये प्रति लीटर बढ़ाकर 97.77 रुपये कर...

सरकार बैंकों, बीमा कंपनियों और म्यूचुअल फंड्स में पड़े 73,000 करोड़ रुपए के अनक्लेम्ड फंड लौटाने के प्रयासों को तेज कर रही है: मंत्री

नई दिल्ली । सरकार ने बैंकों, बीमा कंपनियों और म्यूचुअल फंड में पड़े 73,000 करोड़ रुपए से ज्यादा के अनक्लेम्ड (बिना दावे वाले) राशि को नागरिकों को वापस दिलाने के...

एयर इंडिया बोइंग विमान क्रैश पर एएआईबी की रिपोर्ट जल्द जारी होगी: राम मोहन नायडू

नई दिल्ली । केंद्रीय नागर विमानन मंत्री के. राम मोहन नायडू ने सोमवार को राज्यसभा में कहा कि पिछले साल जून में अहमदाबाद में क्रैश हुए एयर इंडिया के बोइंग...

तमिलनाडु : चुनाव से पहले 17 फरवरी को सरकार विधानसभा में पेश करेगी अंतरिम बजट

चेन्नई । तमिलनाडु विधानसभा 17 फरवरी को फिर से शुरू होगी, जहां वित्त वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का अंतरिम बजट पेश किया जाएगा। यह जानकारी विधानसभा अध्यक्ष एम. अप्पावु...

विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग: बजट में शामिल किए गए युवाओं के सुझाव, कीर्ति शुक्ला, मयंक राज और शुभ्रा चौबे ने जताया आभार

नई दिल्ली । 'विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026' ने देश के युवाओं को एक ऐतिहासिक मंच प्रदान किया, जहां उनके सुझाव न सिर्फ सुने गए, बल्कि सीधे केंद्रीय बजट...

बजट 2026-27 में ‘तात्कालिक राहत’ से हटकर ‘लंबी अवधि की सोच’ पर जोर: रिपोर्ट

नई दिल्ली । केंद्रीय बजट 2026–27 में सरकार ने 'लंबी अवधि की सोच' को प्राथमिकता दी है। इसके लिए पूंजीगत खर्च (कैपेक्स) बढ़ाया गया है और खर्च के तरीके में...

भारत की आबादी उसकी अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत है : अर्जेंटीना के राजदूत

नई दिल्ली । अमेरिका में अर्जेंटीना के राजदूत मारियानो अगस्टिन कॉसिनो ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस के साथ खास बातचीत में कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत उसकी आबादी...

पश्चिम बंगाल : विपक्ष के नेता ने केंद्रीय बजट की तारीफ की, कहा- राज्य को वंचित नहीं किया गया

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता (एलओपी) सुवेंदु अधिकारी ने रविवार को 2026-27 के केंद्रीय बजट की तारीफ करते हुए कहा कि इसमें राज्य के लिए बहुत...

विकसित भारत का रोडमैप बनाने वाला यह बजट है: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को संसद में पेश किए आम बजट में घोषणा की है कि देश में 7 नए हाई स्पीड रेल कॉरिडोर...

बजट विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने वाला ऐतिहासिक दस्तावेज: नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़ । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को कहा कि केंद्रीय बजट एक दूरदर्शी और ऐतिहासिक दस्तावेज है, जो विकसित भारत के संकल्प को पूरा करेगा। कल्याणकारी...

बजट के बाद कैसा रहता है शेयर बाजार का प्रदर्शन, जनिए पिछले 15 बार का ट्रेंड

मुंबई । हर निवेशक या ट्रेडर के मन में यह सवाल आता है कि बजट के बाद शेयर बाजार कैसा प्रदर्शन करेगा। इसलिए हम आपके लिए पिछले 15 बजट के...

admin

Read Previous

बंगाल में अब ‘एम राज’ का दौर खत्म, ‘राम राज’ आएगा : गिरिराज सिंह

Read Next

सीएम ममता को महिलाएं माफी नहीं देंगी, टीएमसी का अंत निकट: नितिन नवीन

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com