बिहार लगातार विकास कर रहा है, प्रदेश को विकसित और खुशहाल बनाने में सभी सहयोग करें: आरिफ मोहम्मद खान

पटना । बिहार में गणतंत्र दिवस सोमवार को धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर मुख्य समारोह पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित किया गया। यहां राज्य के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने झंडा फहराया। इस मौके पर राज्यपाल ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार सुशासन एवं न्याय के साथ विकास पर जोर दे रही है।

उन्होंने देशवासियों और बिहारवासियों को इस मौके पर बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज ही के दिन 1950 में हमारा देश एक गौरवशाली संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में स्थापित हुआ और संसदीय व्यवस्था पर आधारित शासन की नींव रखी गई। संविधान के माध्यम से राष्ट्र के सभी नागरिकों के लिए सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय तथा विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता सुनिश्चित हुई है।

उन्होंने कहा कि संविधान द्वारा प्रदत्त प्रतिष्ठा और अवसर की समानता तथा लोगों को गरिमापूर्ण जीवन उपलब्ध कराने के सिद्धांत हमारे पथ प्रदर्शक हैं। इन्हीं के सहारे देश के सर्वांगीण विकास की परिकल्पनाएं पूरी हो रही हैं। राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा और सहृदयता और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के योग्य नेतृत्व में सुशासन एवं न्याय के साथ विकास पर जोर दिया गया है, और सभी क्षेत्रों एवं वर्गों के विकास के लिए राज्य सरकार संकल्पित है।

राज्य में कानून का राज स्थापित है और इसे बनाए रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा अपराध नियंत्रण और विधि व्यवस्था संधारण के लिए सभी आयामों पर योजनाबद्ध तरीके से काम किया जा रहा है। वर्ष 2005 में प्रदेश में पुलिस बल की संख्या बहुत कम थी। इस संख्या को बढ़ाने को लेकर काम शुरू किया गया। आज पुलिस बल की संख्या काफी अधिक हो गई है। आपराधिक घटनाओं में कमी आई है। अब प्रदेश में भय का वातावरण नहीं है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में सामाजिक सौहार्द और साम्प्रदायिक सद्भाव का माहौल कायम है। कब्रिस्तानों की घेराबंदी कर दी गई है। राज्य में सड़कों और पुल-पुलियों का निर्माण कराया गया है। बड़ी संख्या में सड़कों का निर्माण कराया गया है। कम समय में राजधानी पटना पहुंचना संभव हो गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिला सशक्तीकरण को लेकर कई कदम उठाए गए हैं। पुलिस में महिलाओं की संख्या बढ़ गई है। जीविका के तहत स्वयं सहायता समूह का गठन किया गया है।

2024 से शहरी क्षेत्रों में भी समूह का गठन किया गया है। इसके अलावा, राज्यपाल ने शिक्षा और स्वास्थ्य के विकास को लेकर भी अपनी बात कही। आज सरकारी शिक्षकों की संख्या पांच लाख से अधिक हो गई है। उन्होंने कहा कि अगले पांच वर्षों में एक करोड़ लोगों को नौकरी और रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है। कृषि रोड मैप की भी चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि आज मछली के क्षेत्र में बिहार आत्मनिर्भर बन गया है। किसानों की आमदनी बढ़ गई है।

उन्होंने कहा कि बिहार में सभी क्षेत्रों में और सभी तबकों के लिए काम किया गया है। केंद्र सरकार का भी बिहार को सहयोग मिल रहा है। अगले पांच वर्षों में सात निश्चय तीन के तहत काम करने का निश्चय तय किया गया है। उन्होंने कहा कि बिहार लगातार विकास कर रहा है। प्रदेश को विकसित और खुशहाल बनाने के लिए उन्होंने सभी लोगों से अपना योगदान देने की अपील की।

–आईएएनएस

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

नोएडा: स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

नोएडा । नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्विमिंग पूल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव...

वेनेजुएला के लिए चीन की राहत सामग्री की पहली खेप रवाना

बीजिंग । चीन सरकार द्वारा वेनेजुएला को भेजी गई आपातकालीन मानवीय भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप पेइचिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना की गई। जानकारी के अनुसार, इस पहली...

डॉ मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच के साथ आगे बढ़ रहा भारत: हेमंत खंडेलवाल

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आज पूरा देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच को आगे बढ़ाने...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो के साथ की। एयरपोर्ट...

विपक्ष सिर्फ राम के अस्तित्व पर उठा रहे सवाल, उनके पास कोई काम नहीं: संजय सरावगी

पटना । बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष का काम केवल भगवान राम के अस्तित्व...

महाराष्ट्र में भारी बारिशः जलभराव और ट्रैफिक जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त

मुंबई । महाराष्ट्र के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश जारी रही, जिससे मुंबई, नवी मुंबई, पालघर, ठाणे, कोल्हापुर, रायगढ़ और लोनावला समेत कई जिलों में बड़े पैमाने पर...

डीआर कांगो में उत्कृष्ट सेवा के लिए भारतीय सेना के 651 शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित

नई दिल्ली । भारत के वैश्विक शांति अभियानों में योगदान को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो (डीआर कांगो) में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद : केजरीवाल ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

नई दिल्ली । भगवान श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी और ट्रस्ट से जुड़े मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर...

5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी

नई दिल्ली । 5 से 12 साल की उम्र बच्चों के शरीर और दिमाग के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। इसी समय बच्चे तेजी से बढ़ते...

admin

Read Previous

ऊंट, टट्टू, रैप्टर्स और आर्मी डॉग्स, गणतंत्र दिवस परेड में दिखी सेना की अनदेखी ताकत

Read Next

गणतंत्र दिवस के मद्देनजर दिल्ली से सटे बॉर्डरों पर पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com