बिहार के मुजफ्फरपुर में हथियारबंद बदमाशों ने दुकान से दिनदहाड़े 15 लाख के गहने, नकदी लूटी

मुजफ्फरपुर । बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के तुर्की थाना क्षेत्र में बदमाशों ने शनिवार को एक आभूषण दुकान में धावा बोलकर 15 लाख रुपए के आभूषण और नकद लूट लिए। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

बताया जा रहा है कि सकरी चौक के पास स्थित एक ज्वेलर्स की दुकान में छह की संख्या में आए अपराधियों ने धावा बोल दिया। सबने अपने चेहरे ढंक रखे थे। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश हथियार लहराते हुए भाग गए। कहा जा रहा है कि वे दो बाइक पर सवार होकर आए थे और घटना को अंजाम देने के बाद वैशाली की ओर निकल गए।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर तुर्की थाने की पुलिस टीम पहुंची और जांच में जुट गई। ग्रामीण एसपी विद्या सागर भी घटनास्थल पर पहुंचे और तहकीकात की।

उन्होंने बताया कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

दुकानदार विकास कुमार ने बताया कि दुकान में घुसते ही अपराधियों ने पहले हथियार के बल पर उन्हें कब्जे में ले लिया और फिर लॉकर से जेवरात और नगद लेकर भाग गए। कुल 15 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। सभी बदमाशों की उम्र करीब 20 से 25 साल के बीच होगी। वे टी-शर्ट और जींस में थे।

इस मामले की जांच और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है। पुलिस इस मामले को लेकर आसपास के जिलों में भी छापेमारी कर रही है।

उल्लेखनीय है कि मुजफ्फरपुर में हाल ही में एक किराना दुकान और एक थोक दवा कारोबारी के यहां भी लूटपाट हो चुकी है।

–आईएएनएस

झारखंड के खूंटी में सड़क पर लूटपाट के दौरान युवक को गोली मारी, हालत गंभीर

खूंटी । झारखंड के खूंटी जिले में बेखौफ अपराधियों ने सड़क पर लूटपाट के दौरान एक युवक को गोली मार दी। घटना मुरहू थाना क्षेत्र की है, जहां सड़क घेरकर...

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर बढ़ता हिंसक हमला, 24 घंटे में दो हिंदुओं की हत्या

ढाका । बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों, खासकर हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महज 24 घंटे के भीतर दो...

धनबाद: जहरीली गैस के रिसाव से एक और की गई जान, एक माह में तीन मौतें

धनबाद । झारखंड के धनबाद जिले के केंदुआडीह थाना क्षेत्र में बंद कोयला खदानों से हो रहे जहरीली गैस रिसाव का खतरा थमने का नाम नहीं ले रहा है। अग्नि...

चंडीगढ़ पुलिस ने नकली नोटों का बड़ा गिरोह पकड़ा, पांच आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह कई राज्यों में नकली भारतीय मुद्रा छापता और फैलाता था। एसपी क्राइम...

बिहार: प्रसिद्ध डॉक्टर का अपहरण, चलती कार से कूदकर भागे

पटना । बिहार के छपरा शहर में एक प्रसिद्ध डॉक्टर के अपहरण के सनसनीखेज प्रयास का मामला सामने आया है, जिससे जिले में कानून व्यवस्था को लेकर चिंताएं बढ़ गई...

तमिलनाडु : कोयंबटूर एयरपोर्ट के पास कॉलेज छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

चेन्नई । तमिलनाडु के कोयंबटूर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास एक चौंकाने वाली घटना में, एक युवा कॉलेज छात्रा का कथित तौर पर तीन लोगों ने अपहरण कर लिया और उसके...

दिल्ली : लड़की ने खुद रची थी एसिड अटैक की साजिश, शामिल था पूरा परिवार

नई दिल्ली । दिल्ली के भारत नगर इलाके से सामने आए एसिड अटैक के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में एसिड अटैक का मामला फर्जी पाया...

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद में अंधाधुंध फायरिंग, इलाके में सनसनी फैली

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में नेहरू विहार डी2 के आसपास सोमवार रात दो स्कूटी सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी।...

झारखंड: हजारीबाग के दोहरे हत्याकांड में आठ आरोपी गिरफ्तार

हजारीबाग । हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में जुलाई महीने में हुई दोहरी हत्या कांड में पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस...

अहमदाबाद: बागोदरा में एक ही परिवार के पांच लोगों ने की आत्महत्या, इलाके में पसरा मातम

अहमदाबाद । अहमदाबाद जिले के बावला तालुका स्थित बागोदरा गांव में शनिवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। बागोदरा बस स्टेशन के पास स्थित एक किराए के मकान में...

चंदन मिश्रा हत्याकांड में बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी तौशीफ कोलकाता से गिरफ्तार

पटना । चर्चित चंदन मिश्रा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुख्य आरोपी तौशीफ उर्फ बादशाह सहित कुल चार संदिग्धों को कोलकाता के आनंदपुर स्थित एक गेस्टहाउस से...

चंदन मिश्रा हत्याकांड : फिल्मी अंदाज में घुसे थे 5 लोग, सामने आया सीसीटीवी फुटेज

पटना । बिहार की राजधानी पटना के पारस अस्पताल में चंदन मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में...

admin

Read Previous

पहलगाम हमला : भारत ने अब पाकिस्तान से आने वाले मेल और पार्सल पर लगाई रोक

Read Next

मध्य प्रदेश के बालाघाट में खेत में काम कर रहे किसान पर बाघ ने किया हमला, मौत

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com