नोएडा में बारिश ने बदली आबोहवा, कोविड संकट के बाद पहली बार एक्यूआई 50 के करीब

नोएडा । दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में प्रदूषण आमतौर पर इतना ज्यादा होता है कि यह राजनीतिक दलों के लिए मुद्दा और आम लोगों के लिए परेशानी बन जाता है। लेकिन, पिछले दो दिनों से हो रही बारिश के कारण कोविड संकट के बाद पहली बार हवा की गुणवत्ता (एक्यूआई) 50 के आसपास पहुंच गई है।

गुरुवार को नोएडा का एक्यूआई 54 दर्ज किया गया, जो ‘अच्छी’ श्रेणी के बेहद करीब है। वहीं, ग्रेटर नोएडा में एक्यूआई 74 दर्ज किया गया, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है।

विशेषज्ञों का मानना है कि पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश और तेज हवाओं ने आबोहवा को बहुत बेहतर कर दिया है। इस मौसमी बदलाव ने हवा से प्रदूषण को साफ किया और विजिबिलिटी को भी बढ़ाया। हल्की ठंडक और सुहावना मौसम लोगों को गर्मी और उमस से राहत दे रहा है।

पर्यावरण विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश ने हवा में मौजूद धूल और हानिकारक गैसों को धो दिया, जिससे हवा साफ हो गई। हवा में मौजूद खतरनाक कणों (पीएम 2.5 और पीएम 10) की मात्रा भी कम हुई है। इससे सांस की बीमारियों वाले लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

नोएडा जैसे औद्योगिक और तेजी से बढ़ते शहर में ऐसी साफ हवा असामान्य है। यहां आमतौर पर हवा की गुणवत्ता (एक्यूआई) 200 से ऊपर रहती है, इसलिए यह सुधार खास है।

मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक बारिश जारी रह सकती है, जिससे हवा और साफ होगी। इसका सबसे ज्यादा फायदा बच्चों और बुजुर्गों को होगा, जो गर्मी और प्रदूषण की वजह से मौसमी बीमारियों से परेशान थे।

–आईएएनएस

अमेरिका के साथ बातचीत में ईरान का 10-सूत्रीय प्रस्ताव: युद्ध खत्म करने की शर्तें तय

तेहरान । ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने बुधवार को कहा कि अमेरिका के साथ दो हफ्ते का सीजफायर युद्ध के खत्म होने का संकेत नहीं है, क्योंकि उसके...

अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला: क्रिश्चियन मिशेल को बड़ा झटका, दिल्ली हाईकोर्ट ने रिहाई की याचिका खारिज की

नई दिल्ली । दिल्ली हाईकोर्ट ने बुधवार को अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी चॉपर घोटाला मामले के कथित बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल जेम्स की रिहाई से जुड़ी याचिका को खारिज कर दिया है।...

ट्रंप के सीजफायर फैसले के बाद तेल की कीमतों में गिरावट के चलते डॉलर के मुकाबले रुपया 40 पैसे हुआ मजबूत

नई दिल्ली । भारतीय रुपया बुधवार को लगातार चौथे सत्र में मजबूत हुआ और डॉलर के मुकाबले 40 पैसे की बढ़त दर्ज की। यह तेजी अमेरिका और ईरान के बीच...

मजबूत रबी फसल के बीच आरबीआई ने वित्त वर्ष 2026-27 में महंगाई दर 4.6 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया

मुंबई । भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बुधवार को वित्त वर्ष 2026-27 के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित महंगाई दर 4.6 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया है। रबी फसल...

खड़गे की ‘अनपढ़ गुजराती’ वाली टिप्पणी का विरोध तेज, कांग्रेस मुख्यालय के बाहर लोगों ने किया प्रदर्शन

नई दिल्ली । कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की 'अनपढ़ गुजराती' टिप्पणी पर विवाद लगातार जारी है। इसी क्रम में बुधवार को गुजरात के लोगों ने दिल्ली स्थित कांग्रेस...

ईरान पर हमला टलने के बाद बोले शिया नेता, ’40 दिन बाद हुई हक की जीत, झुके अमेरिका और इजरायल’

लखनऊ । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान पर प्रस्तावित सैन्य हमलों को दो सप्ताह के लिए टालने की घोषणा और तेहरान द्वारा सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होर्मुज जलडमरूमध्य को...

एयर इंडिया ने की सीईओ कैंपबेल विल्सन के इस्तीफे की पुष्टि

नई दिल्ली । भारत की प्रमुख एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया में बड़ा बदलाव सामने आया है। कंपनी ने मंगलवार को घोषणा की कि उसके मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध...

जेट ईंधन की बढ़ती कीमतों का असर! एयर इंडिया ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए फ्यूल सरचार्ज बढ़ाया

नई दिल्ली । टाटा संस की एयरलाइन एयर इंडिया ने मंगलवार को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए फ्यूल सरचार्ज बढ़ाने का ऐलान किया है। इसकी वजह वैश्विक स्तर पर...

आईआरजीसी के खुफिया प्रमुख मेजर जनरल खदेमी की मौत

तेहरान/तेल अवीव । ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स की खुफिया विंग के प्रमुख मेजर जनरल खदेमी की मौत हो गई है। ईरानी स्टेट मीडिया ने बयान जारी कर इसकी...

ट्रंप की धमकी से होर्मुज स्ट्रेट पर बढ़ा संकट, तेल कीमतों में आया उछाल

वाशिंगटन । ईरान के साथ-साथ होर्मुज स्ट्रेट को लेकर बढ़ते तनाव के चलते वैश्विक ऊर्जा बाजार और आपूर्ति शृंखलाएं दबाव में आ रही हैं। तेल की कीमतों में तेजी से...

सत्ता नहीं, संस्कार की है भाजपा की विकास यात्रा: मुख्यमंत्री योगी

गोरखपुर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित हिंदू सेवाश्रम भवन की छत पर पार्टी का...

भाजपा ने पुडुचेरी को केवल झूठ और जुमले दिए हैं: डॉली शर्मा

पुडुचेरी । कांग्रेस नेता डॉली शर्मा ने राहुल गांधी के पुडुचेरी आने को लेकर आईएएनएस से बातचीत में कहा कि पुडुचेरी के लोग राहुल गांधी को सुनने के लिए काफी...

admin

Read Previous

सपा ने ‘जनसुरक्षा विधेयक’ का किया विरोध, अबू आजमी बोले- ये बिल एक साजिश

Read Next

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर, भारत सरकार से राजनीतिक हस्तक्षेप की अपील

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com