दिल्ली की जनता की भलाई के लिए सरकार जल्द लाएगी ईवी पॉलिसी: पंकज कुमार सिंह

नई दिल्ली । दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को लेकर आम आदमी पार्टी के निशाने पर भाजपा की दिल्ली सरकार है। वहीं, प्रदूषण के मुद्दे पर घिर रही भाजपा सरकार ने जनवरी 2026 में जनता की भलाई के लिए इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) पॉलिसी लाने का ऐलान किया है। सरकार का दावा है कि इससे जनता को स्वच्छ हवा मिलेगी।

दिल्ली सरकार में मंत्री पंकज कुमार सिंह ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि ईवी पॉलिसी बहुत जल्द लाई जाएगी। हम इसे अगले 15 दिनों के अंदर पब्लिक डोमेन में रखेंगे और हमारी पूरी कोशिश है कि जनवरी तक यह पॉलिसी लागू हो जाए। मैं दिल्ली के लोगों को भरोसा दिलाता हूं कि यह ईवी पॉलिसी जनता के हित में लाई जा रही है।

पंकज कुमार सिंह ने कहा, “मैं यह मानता हूं कि दिल्ली के ट्रांसपोर्ट सेक्टर से लगभग 20 से 25 प्रतिशत प्रदूषण होता है। पहली बात तो यह है कि पिछली सरकार में 80 हजार से अधिक ईवी रजिस्टर हुए थे, जबकि हमारी सरकार में फरवरी से दिसंबर तक एक लाख से अधिक ईवी वाहन रजिस्टर हो चुके हैं। पिछली सरकार में ईवी आगे क्यों नहीं बढ़ पाया, इसके कई कारण हैं। पिछली सरकारों में ईवी खरीद पर कोई सब्सिडी नहीं दी गई थी। करोड़ों रुपए की सब्सिडी दिल्ली के लोगों को नहीं दी गई।”

उन्होंने आगे कहा कि हमारी सरकार बहुत जल्द दिल्ली के लिए ईवी पॉलिसी ला रही है, ताकि दिल्ली की जनता को लाभ मिले और हवा साफ-सुथरी बने।

भाजपा की सरकार में अब तक 3,518 इलेक्ट्रिक बसें शुरू हो चुकी हैं। हम इन ईवी बसों की संख्या मार्च 2026 तक 7 हजार से अधिक कर देंगे।

दिल्ली सरकार में मंत्री ने कहा कि प्रदूषण को लेकर पिछली सरकार ने सिर्फ माहौल बनाया, लेकिन समस्या को ठीक करने का काम भाजपा की सरकार 24 घंटे मेहनत करके कर रही है। हम शॉर्ट-टर्म प्लान नहीं, लॉन्ग-टर्म प्लान बनाते हैं। सभी पॉलिसी जब जमीन पर उतरेंगी, तो प्रदूषण में कमी आएगी।

उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर ट्रैफिक हॉटस्पॉट मैनेजमेंट पर काम चल रहा है। अस्पतालों को भी एडवाइजरी जारी की गई है। सांस की बीमारियों वाले मरीजों को संभालने के लिए अतिरिक्त डॉक्टरों तथा दवाओं का इंतजाम किया गया है। जो मरीज सांस की समस्याओं के साथ आ रहे हैं, उन्हें तुरंत और सही इलाज दिया जा रहा है।

–आईएएनएस

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

नोएडा: स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

नोएडा । नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्विमिंग पूल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव...

वेनेजुएला के लिए चीन की राहत सामग्री की पहली खेप रवाना

बीजिंग । चीन सरकार द्वारा वेनेजुएला को भेजी गई आपातकालीन मानवीय भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप पेइचिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना की गई। जानकारी के अनुसार, इस पहली...

डॉ मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच के साथ आगे बढ़ रहा भारत: हेमंत खंडेलवाल

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आज पूरा देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच को आगे बढ़ाने...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो के साथ की। एयरपोर्ट...

विपक्ष सिर्फ राम के अस्तित्व पर उठा रहे सवाल, उनके पास कोई काम नहीं: संजय सरावगी

पटना । बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष का काम केवल भगवान राम के अस्तित्व...

महाराष्ट्र में भारी बारिशः जलभराव और ट्रैफिक जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त

मुंबई । महाराष्ट्र के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश जारी रही, जिससे मुंबई, नवी मुंबई, पालघर, ठाणे, कोल्हापुर, रायगढ़ और लोनावला समेत कई जिलों में बड़े पैमाने पर...

डीआर कांगो में उत्कृष्ट सेवा के लिए भारतीय सेना के 651 शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित

नई दिल्ली । भारत के वैश्विक शांति अभियानों में योगदान को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो (डीआर कांगो) में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद : केजरीवाल ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

नई दिल्ली । भगवान श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी और ट्रस्ट से जुड़े मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर...

5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी

नई दिल्ली । 5 से 12 साल की उम्र बच्चों के शरीर और दिमाग के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। इसी समय बच्चे तेजी से बढ़ते...

admin

Read Previous

बिहार चुनाव का परिणाम देखकर बिगड़ गया है अखिलेश यादव का मानसिक संतुलन: केशव प्रसाद मौर्य

Read Next

पीएम मोदी के पश्चिम बंगाल दौरे पर जनता ने जताई खुशी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com