तेजस्वी ने घुसपैठिये को लेकर किया सवाल, ‘बिहार में 21 सालों से एनडीए की सरकार, इसे रोकना उनकी जिम्मेदारी थी’

पटना । बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता और राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के घुसपैठिये को लेकर दिए गए एक बयान को लेकर सवाल उठाए हैं।

तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में 21 सालों से इन लोगों की सरकार है। केंद्र में उनकी सरकार है। फिर भी घुसपैठिए की बात कर रहे हैं। बिहार में अगर घुसपैठ हो रहा है तो यह रोकना उनकी जिम्मेदारी थी, जो सरकार ने सही ढंग से नहीं निभाई।

उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि चुनाव आयोग ने जब बिहार में एसआईआर किया तो सर्वोच्च न्यायालय में दिए हलफनामा में कहा कि बिहार में कहीं भी घुसपैठिए नहीं हैं। फिर जब-जब चुनाव आता है, तो ये लोग ऐसी बेकार की बातें करते हैं। आपस में लड़ाने का काम भाजपा करती है।

बता दें कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बुधवार से तीन दिनों के बिहार दौरे पर हैं। गुरुवार को वे अररिया पहुंचे और बॉर्डर आउट पोस्ट्स ‘लेटी’ व ‘इंदरवा’ के उद्घाटन और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के विभिन्न कार्यों के ई-लोकार्पण, ई-शिलान्यास कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि सीमा के 10 किलोमीटर के अंदर जितने अवैध अतिक्रमण हैं, उन सभी अतिक्रमणों को इस अभियान के अंतर्गत ध्वस्त किया जाएगा और घुसपैठियों की पहचान कर उन्हें भारत से बाहर भेजने का कार्य भी शुरू किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि वे एक-एक घुसपैठिए को भारत की भूमि से चुन-चुन कर बाहर कर देंगे। उन्होंने कहा कि यह कोई चुनावी वादा नहीं है, ये केंद्र सरकार का संकल्प है। अब ये सिर्फ वादा नहीं है, हम जल्द ही ऐसा करने जा रहे हैं।

राजद नेता तेजस्वी यादव ने सीएजी की रिपोर्ट को लेकर कहा कि आवास योजना में 24 घंटे में आवास तैयार हो गया। सबसे बड़ा घोटाला खजाने की चोरी है। सदन में हमारे विधायकों ने भी चर्चा की, लेकिन सरकार जवाब नहीं दे रही है।

उन्होंने राज्यसभा चुनाव को लेकर कहा कि उम्मीदवार जो भी होगा, हम लोग चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे भी।

–आईएएनएस

गारंटी योजनाएं विकास का हिस्सा, लेकिन अमीरों को इसका लाभ नहीं उठाना चाहिए: मंत्री एमबी पाटिल

बेंगलुरु । कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार के बयान 'गारंटी योजनाएं राज्य सरकार पर बोझ' पर प्रतिक्रिया देते हुए बड़े और मध्यम उद्योग मंत्री एमबी पाटिल ने गुरुवार को कहा...

‘केरल स्टोरी-2’ की रिलीज पर 15 दिनों की रोक, कोर्ट का आदेश

कोच्चि । केरल हाईकोर्ट ने गुरुवार को फिल्म 'केरल स्टोरी 2' की रिलीज पर 15 दिनों की अंतरिम रोक लगाई है। बता दें कि विपुल अमृतलाल शाह के बैनर तले...

काजोल के पक्ष में दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, एआई और डीपफेक पर लगाई रोक

नई दिल्ली । दिल्ली हाई कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल के पक्ष में एक बेहद अहम फैसला सुनाया है। अदालत ने काजोल के नाम, तस्वीर, आवाज और उनकी पूरी पहचान...

सुनील कुमार ने दी चुनौती, बोले- विधानमंडल परिसर में करा दूंगा शराब की डिलीवरी

पटना । बिहार में विपक्ष के साथ ही सत्ता पक्ष के कई विधायक शराबबंदी कानून की समीक्षा की लगातार मांग कर रहे हैं। इस बीच, राजद के विधान पार्षद सुनील...

एआई समिट में प्रदर्शन करने वाले यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की बढ़ी कस्टडी, 1 मार्च को अगली सुनवाई

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी में एआई समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन मामले में पटियाला हाउस कोर्ट ने पांचों आरोपियों की पुलिस कस्टडी बढ़ा दी है। इनमें से...

यूएई बैंक लोन घोटाला मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, केरल में 32 लाख रुपए की अचल संपत्ति कुर्क

नई दिल्ली । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कोच्चि जोनल कार्यालय ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई करते हुए 24 फरवरी को मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत एक...

आप सरपंच हत्याकांड: पुलिस मुठभेड़ के बाद दो और शूटर गिरफ्तार, अस्पताल में भर्ती

चंडीगढ़ । आम आदमी पार्टी के सरपंच हरबरिंदर सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अब तक इस मामले...

हिमाचल भवन और सदन को षड्यंत्र का अड्डा ना बनाएं मुख्यमंत्री: जयराम ठाकुर

शिमला । हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने नई दिल्ली में आयोजित एआई इंपैक्ट समिट में यूथ कांग्रेस के शर्टलेस प्रदर्शन पर कड़ी प्रतिक्रिया दी...

पीएम मोदी के दौरे से पहले भारत और इजरायल के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट को लेकर पहले दौर की बातचीत शुरू हुई

नई दिल्ली । पीएम मोदी के दौरे से पहले भारत और इजरायल के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) के लिए पहले दौर की बातचीत 23 फरवरी से शुरू हो गई...

यूपी बोर्ड परीक्षा में सामूहिक नकल कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ । उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में सामूहिक नकल कराने वाले एक बड़े गिरोह का स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने भंडाफोड़ किया है। एसटीएफ...

‘अजित दादा की मौत की हो पारदर्शी जांच,’ रोहित पवार ने सीबीआई पर उठाए सवाल

मुंबई । शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी के विधायक रोहित पवार ने सोमवार को कहा कि यदि दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवार की मृत्यु की सही से जांच की गई...

आंध्र प्रदेश की पुलिस बिना वारंट के आईपीएस अधिकारी को गिरफ्तार करने आई पटना, अदालत ने जताई नाराजगी

पटना । बिहार की राजधानी पटना में सोमवार को आंध्र प्रदेश पुलिस चर्चा का विषय बनी रही। आंध्र प्रदेश की पुलिस एक मामले में सीधे भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी...

admin

Read Previous

वहीदा रहमान को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

Read Next

एआई समिट में कांग्रेस युवा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन निंदनीय, हरियाणा विधानसभा में बोले सीएम सैनी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com