जैसलमेर और बाड़मेर में लॉकडाउन जैसे हालात, पाकिस्तान से बढ़ते तनाव के बीच कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

जैसलमेर/बाड़मेर । भारत-पाकिस्तान सीमा पर बढ़ते तनाव और पाकिस्तान की ओर से ड्रोन हमलों की कोशिशों के बीच राजस्थान के सीमावर्ती जिलों जैसलमेर और बाड़मेर में लॉकडाउन जैसे हालात हो गए है। स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने मौजूदा स्थिति को देखते हुए एहतियाती कदम उठाए हैं, जिसके तहत दोनों जिलों में हाई अलर्ट घोषित किया गया है।

जैसलमेर में शनिवार दोपहर अचानक सभी बाजारों, दुकानों, होटलों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को बंद करने के आदेश जारी किए गए। जिला प्रशासन ने नागरिकों से घरों में रहने और सतर्कता बरतने की अपील की है। पुलिस अधीक्षक स्वयं शहर की सड़कों पर निगरानी करते नजर आए, जबकि माइक के जरिए लोगों से शांति बनाए रखने और घर लौटने का अनुरोध किया गया। शहर के प्रवेश और निकास मार्गों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, और हर वाहन की गहन जांच की जा रही है। पुलिस गश्त को भी तेज कर दिया गया है ताकि किसी भी संभावित खतरे से निपटा जा सके।

प्रशासन ने नागरिकों से अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने की अपील की है। सोशल मीडिया और इंटरनेट पर फैल रही अपुष्ट खबरों के प्रति सतर्क रहने की चेतावनी भी जारी की है। सीमा से सटे इलाकों में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और भारतीय सेना की सक्रियता बढ़ा दी गई है। सूत्रों के अनुसार, यह कदम किसी बड़े खतरे की आशंका को देखते हुए उठाया गया है, हालांकि प्रशासन ने इसे एहतियाती कार्रवाई बताया है।

बाड़मेर में भी स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। यहां हाल के दिनों में ड्रोन गतिविधियों और संदिग्ध सामानों की बरामदगी ने प्रशासन को सतर्क कर दिया है। जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया है। स्थानीय लोगों से सहयोग करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना देने को कहा गया है।

भारत-पाक तनाव के बीच जैसलमेर और बाड़मेर में जनजीवन प्रभावित हुआ है। बाजारों में सन्नाटा पसरा है और सड़कों पर केवल सुरक्षा बलों की गाड़ियां ही नजर आ रही हैं।

–आईएएनएस

जो लोग हमारे साथ आए हैं, उनकी अपनी एक ताकत है : संजय निरुपम

मुंबई । शिवसेना नेता संजय निरुपम ने आदित्य ठाकरे के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने कहा था कि जो भी लोग हमारी टिकट से जीतकर आते हैं, अगर...

रामगढ़ में सीबीआई का एक्शन, सीसीएल अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

रांची । सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल), रामगढ़ (झारखंड) के बरका सयाल एरिया के सौंदा स्थित रीजनल स्टोर के चीफ स्टोर कीपर को रिश्वतखोरी के...

पंजाब: स्कूलों और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस ने कई शिक्षण संस्थानों और पंजाब सिविल सचिवालय से जुड़े बम से उड़ाने की झूठी धमकी के मामलों को सफलतापूर्वक सुलझा लिया है। थाने की चौकी...

पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाई, दोस्त निकला हत्यारा; सोने के कड़ों के लालच में की थी वारदात

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के कासना थाने की पुलिस ने हत्या की एक सनसनीखेज वारदात का सफल खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

आरजी कर मामले पर सांसद काकोली घोष के बेटे का दावा, ममता बनर्जी समेत कई नेताओं को भेजेंगे लीगल नोटिस

कोलकाता । आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले को लेकर टीएमसी सांसद काकोली घोष के बेटे बैद्यनाथ घोष ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि आरजी कर मामले...

एफएलएन और एनसीईआरटी आधारित शिक्षण को मजबूत करने के लिए तीन चरणों में होगा राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार निपुण भारत मिशन को विद्यालय स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम...

‘राहुल गांधी का आर्थिक मॉडल अंधकार वाला’, हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की एंट्री फीस बढ़ोतरी पर भाजपा का निशाना

नई दिल्‍ली । हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की फीस बढ़ोतरी पर कांग्रेस सरकार के फैसले से राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी...

जम्मू-कश्मीर के राजौरी के घने जंगलों में आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन 23वें दिन भी जारी

जम्मू । जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकवाद-विरोधी अभियान रविवार को 23वें दिन भी जारी रहा। राजौरी जिले के गंभीर मुगलान इलाके के घने डोरीमल जंगलों में 'ऑपरेशन शेरावाली' चलाया...

हिमाचल: कांग्रेस सरकार के वन्यजीव पार्कों की एंट्री फीस दोगुनी करने के फैसले से सियासी घमासान

शिमला । कर्ज के बोझ तले दबी हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने वन्यजीव पार्कों और अभयारण्यों में भारतीय पर्यटकों के प्रवेश शुल्क को 150 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये...

बिहार: नीट यूजी पेपर लीक और सीबीएसई की अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

पटना । नीट यूजी परीक्षा पेपर लीक और सीबीएसई में रिजल्ट और कॉपी जांच में अनियमितताओं के विरोध में बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में शनिवार को...

राम मंदिर दान चोरी मामले पर सियासत तेज, ट्रस्ट ने सीएम योगी से एसआईटी जांच की मांग की

अयोध्या । अयोध्या के राम मंदिर में दान पात्रों से धनराशि चोरी होने के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही चर्चाओं और राजनीतिक बयानों के बीच श्री राम...

admin

Read Previous

ऑपरेशन सिंदूर : भारतीय सेना की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तान का पोस्ट और ड्रोन लॉन्च पैड तबाह

Read Next

आईएमएफ के फैसले से उमर अब्दुल्ला हैरान, पूछा ‘ कैसे होगा तनाव कम, जब पाकिस्तान फंड का इस्तेमाल तबाही मचाने में कर रहा’

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com