कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा, केंद्र सरकार बताए 11 साल में कौन सी उपलब्धियां हासिल की

नई दिल्ली । केंद्र सरकार के 11 साल के कार्यकाल को लेकर जन-जन तक अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत लोगों को केंद्र सरकार के कार्यकाल में हासिल की गई उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताया जाएगा। लेकिन, कांग्रेस सांसद ने भाजपा की ओर से शुरू होने वाले इस अभियान पर तंज कसा है। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि पहले केंद्र सरकार ने 11 वर्ष में क्या उपलब्धियां हासिल की, यह तो बताए।

रविवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को 11 साल पूरे होने पर भाजपा नेता गांव-गांव जाकर अपनी उपलब्धियां गिनाएंगे। लेकिन, सवाल यह है कि क्या किसानों को एमएसपी दी गई। फसलों के दाम दोगुना दिए गए। आज किसान बदहाल स्थिति में है। किसानों को खाद उपलब्ध नहीं हो रहा है। केंद्र सरकार सिर्फ बड़ी-बड़ी बातें करती है कि उन्होंने किसानों के लिए बहुत अच्छा कार्य किया। जबकि, हकीकत यह है कि आज किसान अपने फसलों को सड़कों पर फेंकने के लिए मजबूर है।

उन्होंने कहा कि देश में बेरोजगारी चरम पर है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। केंद्र सरकार ने तो युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था। सरकार बताए कि कितने युवाओं को रोजगार मिला है। आज बेरोजगारी दर सबसे अधिक है, क्या सरकार की यह उपलब्धि है।

कांग्रेस सांसद ने आगे कहा कि सरकार ने अपनी योजना के तहत घर-घर मुफ्त में सिलेंडर बांटे। लेकिन, आज सिलेंडर इतना महंगा हो गया है कि लोगों के पास सिलेंडर रिफिल कराने के पैसे नहीं हैं। क्या सरकार की यह उपलब्धि है।

सीडीएस जनरल अनिल चौहान के एक बयान को आधार बनाकर कांग्रेस केंद्र सरकार पर हावी है। जब इसे लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद से प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने कहा कि सही सवाल सरकार से पूछा जा रहा है। जो जानकारी हमें देश में मिलनी चाहिए थी, वह हमें विदेश से मिल रही है। इससे ज्यादा दुख की क्या बात होगी।

–आईएएनएस

ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतींदर सिंह भसीन किया गिरफ्तार

लखनऊ । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के लखनऊ क्षेत्रीय कार्यालय ने ग्रेटर नोएडा के ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतींदर सिंह भसीन को भसीन इन्फोटेक एंड इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड (बीआईआईपीएल) से...

तंबाकू छोड़ते ही मिलने लगते हैं फायदे, सिर्फ 20 मिनट में दिखने लगता है असर

नई दिल्ली । तंबाकू और धूम्रपान को दुनिया भर में कई गंभीर बीमारियों का प्रमुख कारण माना जाता है। यही वजह है कि हर साल 31 मई को विश्व धूम्रपान...

नीट यूजी पेपर लीक मामला : मनीषा हवलदार की सीबीआई कस्टडी दो दिन बढ़ी, मनीषा मांढरे को न्यायिक हिरासत में भेजा

नई दिल्ली । नीट यूजी 2026 पेपर लीक घोटाले में सीबीआई की जांच तेज हो गई है। राउज एवेन्यू कोर्ट में शनिवार को सीबीआई ने दो प्रमुख आरोपियों मनीषा हवलदार...

यूपी में कुछ नहीं बदला, यहां जंगलराज है, सीएम योगी के बयान पर सपा सांसद अवधेश प्रसाद का पलटवार

लखनऊ । समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने मऊ में सीएम योगी के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कहने और करने में बहुत फर्क है। यूपी कितना...

बिहार भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, नए प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा

पटना । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को बिहार प्रदेश संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए नए प्रदेश पदाधिकारियों और विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों की घोषणा की। यह घोषणा...

आंध्र प्रदेश: पवन कल्याण ने वन विभाग को बाघों की गतिविधियों पर सतर्क रहने का निर्देश दिया

अमरावती । आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने शुक्रवार को वन विभाग को पोलावरम जिले की सीमा से लगे वन क्षेत्र में बाघ की गतिविधियों पर लगातार नजर रखने...

माफिया अब खुली जीप में पिस्टल लहराते हुए किसी हिंदू को धमका नहीं सकता : सीएम योगी

मऊ/लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मऊ की धरती से माफिया को फिर खुली चुनौती दी। उन्होंने दो टूक कहा कि अब किसी माफिया व गुंडे में दुस्साहस...

विशेष गहन पुनरीक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला, कहा- एसआईआर संविधान की कसौटी पर खरा

नई दिल्ली । बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या...

हॉर्मुज स्ट्रेट खुलने के बाद भी उच्च स्तर पर रहेगी इनपुट लागत, खुदरा महंगाई भी ऊपर जाने का अनुमान: रिपोर्ट

नई दिल्ली । हॉर्मुज स्ट्रेट के खुलने के बाद इनपुट लागत इस साल उच्च स्तर पर रहने की उम्मीद है। इसके कारण मैन्युफैक्चरर्स को उच्च लागत का सामना करना पड़ेगा।...

अभिनेता परमब्रत चट्टोपाध्याय ने एफआईआर रद्द करने को कलकत्ता हाईकोर्ट में दायर की याचिका

कोलकाता । अभिनेता परमब्रत चट्टोपाध्याय ने बुधवार को कलकत्ता उच्च न्यायालय की अवकाश पीठ में याचिका दायर कर उनके खिलाफ पिछले सप्ताह गरिया हाट थाने में दर्ज एफआईआर को रद्द...

वर्तमान सरकार के नेतृत्व में असम बड़े बदलाव की ओर अग्रसर है: विधायक भूपेन बोरा

गुवाहाटी । असम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और नव निर्वाचित भाजपा विधायक भूपेन बोरा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के राज्य के लिए दृष्टिकोण की सराहना करते हुए...

मोदी सरकार के 12 साल: उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने भारत की एक दशक की विकास यात्रा को सराहा

नई दिल्ली । उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने मंगलवार को पिछले एक दशक में देश के सभी क्षत्रों में हुई वृद्धि और प्रगति की प्रशंसा की, जिसमें गरीबी उन्मूलन से लेकर...

admin

Read Previous

वायुसेना की दक्षिणी कमान के कमांडिंग-इन-चीफ बने एयर मार्शल मनीष खन्ना

Read Next

पाकिस्तान को एफएटीएफ की ग्रे लिस्ट में डाला जाए : डेनमार्क के पूर्व राजदूत

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com