वायुसेना की दक्षिणी कमान के कमांडिंग-इन-चीफ बने एयर मार्शल मनीष खन्ना

नई दिल्ली । भारतीय वायुसेना की दक्षिणी कमान के नए प्रमुख की घोषणा की गई है। इस नियुक्ति के संबंध में रविवार को वायु सेना ने आधिकारिक जानकारी साझा की है। एयर मार्शल मनीष खन्ना ने रविवार 1 जून 2025 को तिरुवनंतपुरम में दक्षिणी वायु कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में पदभार ग्रहण किया।

एयर मार्शल मनीष खन्ना अति विशिष्ट सेवा मेडल और वायु सेना मेडल से सम्मानित हैं। भारतीय वायु सेना ने इस नियुक्ति के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि एयर मार्शल मनीष खन्ना को 6 दिसंबर 1986 को भारतीय वायु सेना के फाइटर स्ट्रीम में कमीशन किया गया था। वे एक कैटेगरी ‘ए’ के क्वालिफाइड फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर हैं और उन्होंने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज, कॉलेज ऑफ एयर वारफेयर तथा राष्ट्रीय रक्षा कॉलेज से शिक्षा प्राप्त की है।

एयर मार्शल मनीष खन्ना एक बेहतरीन फाइटर पायलट रहे हैं। वायुसेना के मुताबिक उन्हें विभिन्न फाइटर और ट्रेनर विमानों पर 4000 से अधिक घंटों का उड़ान अनुभव प्राप्त है। एयर मार्शल को वायु रक्षा, ग्राउंड अटैक, स्ट्रैटेजिक रीकॉनसेंस और इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर जैसे अभियानों का व्यापक अनुभव है। प्रशिक्षण क्षेत्र में भी उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है, जिसमें बोत्सवाना डिफेंस फोर्सेस के साथ मुख्य फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर के रूप में अंतरराष्ट्रीय नियुक्ति भी शामिल है। लगभग चार दशकों के अपने शानदार सैन्य करियर में उन्होंने कई महत्वपूर्ण कमांड और स्टाफ पदों पर कार्य किया है। इनमें फाइटर स्क्वाड्रन के कमांडिंग ऑफिसर, एयरक्रू एग्जामिनिंग बोर्ड, एक प्रमुख फ्लाइंग बेस, एडवांस हेडक्वार्टर वेस्टर्न एयर कमांड, और कॉलेज ऑफ एयर वारफेयर के कमांडेंट जैसे पद शामिल हैं।

वर्तमान पदभार ग्रहण करने से पहले एयर मार्शल मनीष खन्ना दक्षिण पश्चिमी वायु कमान में वरिष्ठ वायु स्टाफ अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। गौरतलब है कि 19 जुलाई 1984 को दक्षिणी वायु कमान की स्थापना की गई थी और इसका मुख्यालय तिरुवनंतपुरम में है। इस कमान और इसके अधीन इकाइयों के गठन का उद्देश्य एक तैयार बुनियादी ऑप ढांचा तैयार करना था, जिससे प्रायद्वीपीय भारत और हमारे द्वीप क्षेत्रों में अचानक विकसित होने वाले खतरों की स्थिति में लड़ाकू बलों की त्वरित तैनाती संभव हो सके।

–आईएएनएस

तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने राहुल गांधी से की मुलाकात, मीनाक्षी नटराजन मामले पर चर्चा

नई दिल्ली । तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात...

अमरनाथ यात्रा : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की उच्चस्तरीय बैठक, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश

नई दिल्ली । केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर शुक्रवार को एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में यात्रा को...

खाड़ी देशों के छात्रों के 12वीं के परिणाम पर नीति बना रही सरकार, सुप्रीम कोर्ट को दी जानकारी

नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि पश्चिम एशिया (खाड़ी देशों) में रहने वाले सीबीएसई के निजी (प्राइवेट) छात्रों के 12वीं कक्षा के परिणाम...

कर्नाटक के मंत्री ने केंद्र से बेंगलुरु-शिवमोग्गा मार्ग को उड़ान योजना में शामिल करने का किया आग्रह

बेंगलुरु । कर्नाटक के इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट मिनिस्टर एमबी पाटिल ने केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि बेंगलुरु-शिवमोग्गा एयर रूट को आने वाली उड़ान बिडिंग प्रक्रिया में शामिल किया जाए,...

क्या शिवसेना (यूबीटी) की भी स्थिति टीएमसी जैसी होगी? इस सवाल पर क्या बोले अरविंद सावंत?

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) के सांसद अरविंद सावंत ने उन चर्चाओं को महज अफवाह करार दिया, जिसमें यह कहा जा रहा है कि अब आगामी दिनों में टीएमसी जैसी स्थिति...

पंजाब में धान सीजन से पहले खाद संकट की आशंका, केवल सिंह ढिल्लों की केंद्र सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग

नई दिल्ली । पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा को पत्र लिखकर राज्य में डीएपी...

महंगाई और परीक्षा घोटालों के खिलाफ कांग्रेस शुरू करेगी 3 महीने का राष्ट्रीय अभियान

नई दिल्ली । कांग्रेस ने देशभर में महंगाई, बेरोजगारी, परीक्षा घोटालों, सामाजिक असमानता और केंद्र सरकार की विदेश नीति के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया। पार्टी ने अगले तीन...

बंगाल: चुनावी हिंसा भड़काने के मामले में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ जांच सीआईडी को सौंपी गई

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान कथित तौर पर हिंसा भड़काने और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को धमकी देने संबंधी मामले में तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव...

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को मिलेगी ई-बसों की कनेक्टिविटी, 15 जून से शुरू होगा संचालन

ग्रेटर नोएडा । नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) के संचालन से पहले यात्रियों की सुविधा के लिए सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। इसी क्रम में एयरपोर्ट को...

दिल्ली: पाक आतंकियों को कोर्ट में पेश किया गया पेश, बड़े शहरों में हमले की थी साजिश

नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और मुंबई अंडरवर्ल्ड से जुड़े 4 आतंकियों को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया। पुलिस कस्टडी...

तेलंगाना के सीएम ने अमेरिका में अपने तीन दोस्तों को बचाते हुए जान गंवाने वाले युवक को श्रद्धांजलि दी

हैदराबाद । तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने मंगलवार को कोडुरु अनुरूप रेड्डी को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने हाल ही में संयुक्त राज्य अमेरिका में तीन दोस्तों की जान...

ऐतिहासिक कीर्तिमान : मोदी सरकार के 12 साल, ‘राष्ट्र प्रथम से राष्ट्र निर्माण तक’ की गौरवशाली यात्रा

नई दिल्ली । केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सरकार की प्रमुख उपलब्धियों, सुधारों...

admin

Read Previous

रोहित के साथ खेलना खुशी की बात है :बेयरस्टो

Read Next

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा, केंद्र सरकार बताए 11 साल में कौन सी उपलब्धियां हासिल की

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com