उत्तर प्रदेश में आने वाले दिनों में निवेश के मार्ग प्रशस्त होंगे: मंत्री जयवीर सिंह

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री जयवीर सिंह ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विदेश दौरे पर हैं। अपने दौरे के पहले ही दिन मुख्यमंत्री ने 6,650 करोड़ रुपए का एमओयू साइन किया है। इस एमओयू से आने वाले दिनों में प्रदेश में निवेश के मार्ग प्रशस्त होंगे। प्रदेश में विकास की गति तेज होगी, जिससे सूबे के बाशिंदों को व्यापक स्तर पर लाभ पहुंचेगा।

उन्होंने सोमवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि निसंदेह इस बात को खारिज नहीं किया जा सकता है कि इस पहल के बाद प्रदेश में निवेश की संभावना प्रबल होगी। इस कदम से प्रदेश एक बड़ी आर्थिकी बनकर उभरेगा। इससे फायदा यहां के लोगों को मिलेगा। इसके लिए निसंदेह प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और यहां के लोग बधाई के पात्र हैं।

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ने कहा कि इस कदम से हम एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को प्राप्त कर पाएंगे। प्रदेश में विकास की गति तेज होगी। अंतिम व्यक्ति तक विकास के कार्यों का लाभ पहुंचेगा।

उन्होंने कहा कि पिछले 9 वर्षों के शासनकाल में प्रदेश को लेकर लोगों की अवधारणा में बड़ा बदलाव आया है। पहले जहां ये प्रदेश बीमारू राज्य के रूप में जाना जाता था, आज यह कहना गलत नहीं होगा कि यह प्रदेश मौजूदा समय में विकास का पर्याय बन चुका है। आज की तारीख में प्रदेश में विकास के चौतरफा विकास के कार्य हो रहे हैं। लोगों में उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा है। लोग हमारी सरकार की कार्यशैली से खुश हैं, जिसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता है।

साथ ही, उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने अपने शासनकाल में औद्योगीकरण से जुड़े नियमों को सरल किया है। इस वजह से आज की तारीख में निवेश के मार्ग प्रशस्त हुए हैं। आज की तारीख में प्रदेश में विकास की पूरी तस्वीर बदल चुकी है। अब जापान और सिंगापुर यहां पर निवेश करने के लिए आतुर थे। इसी को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन दोनों देशों का दौरा करना जरूरी समझा। इस बीच, हमें पहले ही दिन इतनी बड़ी सफलता प्राप्त हुई है जिससे आने वाले दिनों में प्रदेश में विकास के मोर्चे पर हमें फायदा पहुंचेगा।

मंत्री ने दावा किया कि इस से कदम ना सिर्फ आगामी दिनों में प्रदेश में निवेश के मार्ग प्रशस्त होंगे, बल्कि जो युवा अभी घूम रहे हैं, उन्हें रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। इससे प्रदेश में चौतरफा एक तरह से कहा जा सकता है कि सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा, जिसका हम सभी लोगों को स्वागत करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि हमारा उत्तर प्रदेश इस कदम के साथ ही अपने लक्ष्य को पूरा करेगा। विकास के भारत के साथ ही हमारे विकसित उत्तर प्रदेश भी बनेगा और यह सबकुछ हम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्राप्त करेंगे। ऐसा करने से हमें कोई नहीं रोक सकता है। इस संबंध में हमने पूरी रूपरेखा तैयार कर ली है, जिसे हम धरातल पर उतारकर रहेंगे।

साथ ही, उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को इस पर व्यंग नहीं करना चाहिए, बल्कि स्वागत करना चाहिए। मैं एक बात स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि इस बात को बिल्कुल भी खारिज नहीं किया जा सकता है कि किस तरह से सपा प्रमुख अखिलेश यादव के नेतृत्व में पहले अराजकता और गुंडई का माहौल रहा करता था। निवेशक निवेश करने से गुरेज करते थे। इसके अलावा, जो उत्तर प्रदेश में निवेश करने के बारे में सोचते थे, वो अपने विचार बदल लेते थे। इसके बाद वो दूसरे राज्यों में निवेश करते थे। इस वजह से प्रदेश में विकास का पहिया मानो थम सा गया था। आखिर इसका जिम्मेदार कौन था? निश्चित तौर पर इसकी जिम्मेदारी तत्कालीन सरकार पर थी। ऐसी स्थिति में मेरा सपा प्रमुख को यही सुझाव रहेगा कि वो किसी भी प्रकार की हल्की बातें नहीं करें।

–आईएएनएस


Notice: Undefined variable: current_post_type in /home/indiavfh/public_html/wp-content/themes/vinkmag/template-parts/blogs/contents/content-single.php on line 25

लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो के साथ की। एयरपोर्ट...

फायर एनओसी की वैधता समाप्त होने से पहले ही जारी करें नोटिस, जनसुरक्षा से कोई समझौता नहीं: सीएम योगी

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अग्नि सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए निर्देश दिए कि प्रदेश के सभी शासकीय एवं निजी मेडिकल कॉलेजों, चिकित्सा संस्थानों, जिला...

लखनऊ हादसा : योगी सरकार ने की आर्थिक मदद की घोषणा, मृतकों के परिजनों को 5 लाख, घायलों को 50 हजार

लखनऊ । लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र स्थित एक बिल्डिंग में लगी भीषण आग में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। योगी सरकार ने मृतकों...

एफएलएन और एनसीईआरटी आधारित शिक्षण को मजबूत करने के लिए तीन चरणों में होगा राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार निपुण भारत मिशन को विद्यालय स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम...

यूपी में कांग्रेस-सपा के बीच जुबानी जंग शुरू, अजय राय के बयान पर सपा का पलटवार

लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस-सपा नेताओं के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। एक तरफ जहां इंडिया ब्लॉक दिल्ली में बैठक कर एकजुट होने का संदेश...

अहमदाबाद: आईपीएल के फाइनल मैच में जेक जैकिंग्स का मोबाइल हो गया था चोरी, अलीगढ़ पुलिस ने बरामद कर लौटाया

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की पुलिस ने एक और बड़ा कार्य कर अंतरराष्ट्रीय फलक पर अपनी अलग पहचान स्थापित की। आईपीएल फाइनल मैच के दौरान चोरी हुआ ऑस्ट्रेलियाई इन्फ्लुएंसर जेक...

बसपा प्रमुख मायावती ने हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में पार्टी संगठन की समीक्षा की

लखनऊ । बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर इकाइयों की समीक्षा बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने...

युवा बनें जॉब क्रिएटर, नवाचार और स्टार्टअप ही विकसित भारत की असली ताकत: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि विकसित भारत-2047 का सपना नवाचार, उद्यमिता और युवाशक्ति के बल पर ही साकार होगा। उन्होंने कहा कि देश का...

ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतींदर सिंह भसीन किया गिरफ्तार

लखनऊ । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के लखनऊ क्षेत्रीय कार्यालय ने ग्रेटर नोएडा के ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतींदर सिंह भसीन को भसीन इन्फोटेक एंड इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड (बीआईआईपीएल) से...

यूपी में कुछ नहीं बदला, यहां जंगलराज है, सीएम योगी के बयान पर सपा सांसद अवधेश प्रसाद का पलटवार

लखनऊ । समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने मऊ में सीएम योगी के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कहने और करने में बहुत फर्क है। यूपी कितना...

माफिया अब खुली जीप में पिस्टल लहराते हुए किसी हिंदू को धमका नहीं सकता : सीएम योगी

मऊ/लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मऊ की धरती से माफिया को फिर खुली चुनौती दी। उन्होंने दो टूक कहा कि अब किसी माफिया व गुंडे में दुस्साहस...

लखनऊ : प्रतीक यादव के निधन पर शोक की लहर, राजनीतिक दलों ने एक स्वर में जताया दुख

लखनऊ । समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक दिवंगत मुलायम सिंह यादव के बेटे और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के निधन पर उत्तर प्रदेश की राजनीति में...

admin

Read Previous

दिल्ली में लागू होगी ‘राह-वीर’ योजना, दुर्घटना पीड़ितों की मदद पर मिलेंगे 25 हजार रुपए: सीएम रेखा गुप्ता

Read Next

कांग्रेस के अंदर खानदानी समस्या, देश की जनता इलाज करेगी : सुधांशु त्रिवेदी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com