उत्तरकाशी में बादल फटने से भारी तबाही : राष्ट्रपति मुर्मू ने जताया दुख, अब तक 20 लोगों का रेस्क्यू

नई दिल्ली/उत्तरकाशी । उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में मंगलवार को भूस्खलन और बादल फटने की घटना में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य के लापता होने की आशंका जताई जा रही है। इस बीच, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उत्तरकाशी त्रासदी पर दुख जताया। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी किए एक बयान में कहा, “उत्तरकाशी में बादल फटने की घटना का समाचार अत्यंत दुखद है। पीड़ित परिवारों के प्रति मैं संवेदना व्यक्त करती हूं और राहत तथा बचाव कार्यों में सफलता की कामना करती हूं।”

इस बीच, पीएम मोदी ने उत्तरकाशी त्रासदी के बारे में उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी से जानकारी ली। सीएम धामी ने एक्स पर बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन पर धराली (उत्तरकाशी) में बादल फटने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान उन्हें प्रदेश सरकार, एसडीआरएफ, सेना और अन्य रेस्क्यू टीमों द्वारा चलाए जा रहे राहत एवं बचाव कार्य से अवगत कराया। प्रधानमंत्री ने केंद्र सरकार की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

त्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने उत्तरकाशी त्रासदी के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा, “उत्तरकाशी के धराली गांव में बादल फटने की घटना दुखद और हृदय विदारक है। घटना के तुरंत बाद सेवा के जवान, एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम वहां पहुंच गई है और सरकार द्वारा युद्ध स्तर पर बचाव एवं राहत कार्य किया जा रहा है।”

उन्होंने कहा, “80 साल पहले भी वहां इस प्रकार की घटना घटित हुई थी। इस समय पूरी सरकार सजग है और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में पूरा रेस्क्यू कार्य चल रहा है। सिंचाई और लोक निर्माण विभाग के सभी अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और पूरी घटना पर अपनी पैनी निगाह रखे हुए हैं।”

उत्तरकाशी में बादल फटने की घटना पर लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष श्रीवास्तव ने कहा, “मंगलवार दोपहर लगभग 1:45 बजे हर्षिल के पास धराली गांव के पास एक बड़ा बादल फटा। इसके बाद भारी बाढ़ और मलबा गांव में घुस आया, जिससे घरों और निवासियों को भारी नुकसान हुआ। हर्षिल में तैनात भारतीय सेना की इकाई को सूचना मिली और वे 10 मिनट के भीतर ही वहां पहुंच गई। मुश्किल हालातों के बावजूद करीब 20 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। साथ ही जो लोग लापता हैं, उनकी तलाश जारी है।”

बता दें कि उत्तरकाशी में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। आईटीबीपी, एनडीआरएफ की दो टीमें और सेना की एक टीम राहत कार्य में जुटी हुई हैसेना की टीम में करीब 80 जवान शामिल हैं

आईएएनएस

बजट सत्र : विपक्ष ने भाजपा पर कसा तंज, राजद और सपा ने उठाए सवाल

नई दिल्ली । केंद्रीय बजट को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर जनता की समस्याओं को अनदेखा करने का आरोप लगा रहा है। राजद सासंद मीसा भारती ने निशाना साधते हुए...

जोगी रमेश पर सीएम चंद्रबाबू नायडू और लोकेश के खिलाफ टिप्पणी करने के लिए मामला दर्ज

अमरावती । आंध्र प्रदेश पुलिस ने पूर्व मंत्री और युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (वाईएसआर) के नेता जोगी रमेश के खिलाफ मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और आईटी एवं एचआरडी मंत्री...

आय से अधिक संपत्ति मामले में बिक्रम मजीठिया को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने दी जमानत

नई दिल्ली । आय से अधिक संपत्ति के मामले में शिरोमणि अकाली दल के नेता और पंजाब के पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली...

केंद्रीय बजट समावेशी विकास और सर्वस्पर्शी सशक्तीकरण की निरंतरता वाला है : मुख्तार अब्बास नकवी

रामपुर । केंद्रीय बजट को लेकर भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने केंद्र की मोदी सरकार की जमकर सराहना की है। उन्होंने कहा कि यह बजट समावेशी विकास और सर्वस्पर्शी...

पश्चिम बंगाल के कूच बिहार में एलपीजी सिलेंडर में आग लगने से बड़ा हादसा टल गया

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में माध्यमिक परीक्षा के पहले दिन छात्र एक बड़े हादसे से बाल-बाल बच गए। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। इस घटना से कूच...

पुणे पोर्श एक्सीडेंट मामला: सुप्रीम कोर्ट से आरोपी आदित्य सूद सहित तीन को मिली नियमित जमानत

नई दिल्ली । उच्चतम न्यायालय ने पुणे के बहुचर्चित पोर्श कार दुर्घटना मामले में बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने मुख्य आरोपी आदित्य अविनाश सूद को नियमित जमानत दे दी...

विकसित भारत का रोडमैप बनाने वाला यह बजट है: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को संसद में पेश किए आम बजट में घोषणा की है कि देश में 7 नए हाई स्पीड रेल कॉरिडोर...

जम्मू-कश्मीर विधानसभा का बजट सत्र कल से शुरू होगा

जम्मू । जम्मू-कश्मीर विधानसभा का 27 दिन लंबा बजट सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। इस बार सत्र के हंगामेदार रहने की उम्मीद है, क्योंकि विपक्ष मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला...

पश्चिम बंगाल: पार्क स्ट्रीट स्थित रेस्तरां ने यूट्यूबर को बीफ परोसने पर माफी मांगी

कोलकाता । पार्क स्ट्रीट स्थित लोकप्रिय बार-कम-रेस्तरां ओलीपब ने यूट्यूबर सायक चक्रवर्ती को गलती से मटन के बजाय बीफ परोसने के बाद औपचारिक माफी जारी की है। इस घटना के...

आम बजट युवाओं और स्वास्थ्य क्षेत्र को नई दिशा देने वाला : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा

नई दिल्ली । केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को संसद भवन में बजट पेश किया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने आम बजट 2026-27 को एक लोक-कल्याणकारी और...

एमएसएमई के लिए भारत सरकार का बजट बहुत अच्छा: जीतन राम मांझी

नई दिल्ली । केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री जीतन राम मांझी ने केंद्रीय बजट की सराहना करते हुए कहा है कि एमएसएमई के माध्यम से भारत की आर्थिक...

पीएम मोदी के जालंधर दौरे से पहले पंजाब डीजीपी ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

जालंधर । पंजाब पुलिस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी जालंधर दौरे की तैयारियां तेज कर दी हैं। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स'...

admin

Read Previous

एजुकेशन बिल में सुझाए संशोधन अभिभावकों के हक में, हमें उम्मीद भाजपा सरकार करेगी स्वीकार: आतिशी

Read Next

ओडिशा : साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार, मास्टरमाइंड सऊदी अरब से दे रहा था अंजाम

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com