ईवीएम पर सवाल उठाते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा- बैलेट पेपर से चुनाव कराना जरूरी

लखनऊ । अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव, समाजवादी पार्टी के नेता आईपी सिंह और उत्तर प्रदेश के एसआईआर, अमिताभ ठाकुर को जमीन धोखाधड़ी मामले में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने पर टिप्पणी की।

उन्होंने कहा कि एसआईआर एक बहाना है और इसके जरिए गरीबों, वंचितों और दलितों को मताधिकार से वंचित करने का षड्यंत्र रचा जा रहा है।

स्वामी प्रसाद मौर्य ने एसआईआर पर सवाल उठाते हुए आईएएनएस से बातचीत में कहा कि आज भी तमाम गरीब झोपड़ियों में रहते हैं, उनके पास अपने दस्तावेजों को सुरक्षित रखने का कोई तरीका नहीं है। एसआईआर के माध्यम से ऐसे लोगों को मताधिकार से वंचित किया जा रहा है। आने वाले समय में इन लोगों को दस्तावेजों के अभाव में सभी नागरिकों को सुविधाओं से वंचित कर दिया जाएगा।

स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि मतदाता सूची से बाहर होने वाले लोगों को घरों से बाहर किया जाएगा और उनकी जमीन पर कब्जा होगा। यह दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यक समाज के लोगों को षड्यंत्र के जरिए न सिर्फ मतदान से बल्कि घर, जमीन, जायदाद समेत तमाम सरकारी सुविधाओं से वंचित कर देगा। एसआईआर एक धोखा है, इसे रोकना चाहिए।

उन्होंने सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि सपा के राज में भी लोगों ने गुंडाराज का शासन देखा है। दलितों और पिछड़ों की जमीन पर कब्जा करना, जमीन-जायदाद हड़पना, मारपीट – यह जनता भूल नहीं सकती। इसलिए भाजपा का विकल्प सपा नहीं हो सकती। गुंडाराज का विकल्प गुंडाराज नहीं है। योगी सरकार में गुंडाराज चल रहा है; यही गुंडाराज सपा के शासन में भी चलता था। संविधान और कानून में विश्वास रखने वाले लोग ही भाजपा को सत्ता से बेदखल कर सकते हैं।

पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की गिरफ्तारी पर स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि इतना बड़ा अधिकारी अगर जमीन घोटाले में पकड़ा गया है तो यह बेहद गंभीर मामला है। अवैध तरीके से कब्जा की गई जमीन जब्त होनी चाहिए और इस तरह के घोटालेबाजों को सजा मिलनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि अपनी जनता पार्टी ने ईवीएम हटाओ, बैलेट पेपर लाओ के मुद्दे को उठाया है। ईवीएम शक के घेरे में आ गई है। हर चुनाव में इस पर सवाल उठता है। लोकतंत्र में जनता का जिस सिस्टम पर विश्वास ना हो, उसे चुनाव आयोग को हटाना चाहिए। बैलेट पेपर भरोसे लायक है, इसलिए इसके जरिए चुनाव कराया जाना चाहिए।

स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि देश की सीमाएं सुरक्षित रहें, इसकी जिम्मेदारी गृह मंत्री की है। एनडीए की सरकार केंद्र और अधिकतर प्रदेशों में है। सीमा पार कर घुसपैठिए भारत में कैसे आए? यह सरकार की असफलता है। बॉर्डर पर सुरक्षा होती तो घुसपैठिए देश में नहीं आ सकते थे।

–आईएएनएस

‘वादे कितने पूरे हुए?’ बजट पेश होने से पहले डिंपल यादव ने उठाए सावल

नई दिल्ली । संसद के बजट सत्र और आर्थिक सर्वेक्षण को लेकर विपक्षी दलों के नेताओं ने सरकार से आम जनता के हितों पर ध्यान देने की मांग की है।...

यूपी में दंगाइयों और उनके हितैषियों के सामने आजीविका का संकट : सीएम योगी

गोरखपुर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को प्रदेश को दंगा मुक्त बनाने के संकल्प को दोहराया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में दंगाइयों और उनके हितैषियों पर...

मायावती ने भारतीयों को 77वें गणतंत्र दिवस पर दी बधाई, एसआईआर, धर्म परिवर्तन, महंगाई का भी किया जिक्र

लखनऊ । बसपा सुप्रीमो मायावती ने देश और दुनिया में रहने वाले भारतीयों को 77वें गणतंत्र दिवस की बधाई दी है। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से यह आंकलन करने...

सत्ता से बाहर रहते हुए लगातार गलत बयान देते रहेंगे राहुल गांधी : केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। उप मुख्यमंत्री...

अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा सांसदों की बुलाई गई बैठक, छोटेलाल खरवार बोले- यूपी से भाजपा को हटाना हमारा लक्ष्य

लखनऊ । समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने मंगलवार को लखनऊ में पार्टी के सभी सांसदों की एक अहम बैठक बुलाई है। इस बैठक का मकसद आने वाले...

विवादित पोस्ट मामले में नेहा सिंह राठौर लखनऊ के हजरतगंज थाने पहुंचीं, बोलीं-जांच में सहयोग दूंगी

मुंबई । लखनऊ के हजरतगंज पुलिस स्टेशन में सोमवार को लोक गायिका नेहा सिंह राठौर अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर के सिलसिले में पुलिस के सामने पेश हुईं। सुप्रीम कोर्ट ने...

राहुल गांधी का लक बिल्कुल ठीक चल रहा है : अजय राय

मऊ (उत्तर प्रदेश) । उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के उस बयान पर आपत्ति जताई, जिसमें उन्होंने कहा था कि कांग्रेस...

सेकुलरिज्म का ठेका चलाने वालों के मुंह पर चिपक गया फेविकोल: सीएम योगी

प्रयागराज । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को माघ मेले में आयोजित जगद्गुरु रामानंदाचार्य जी के 726वें प्राकट्य महोत्सव में शिरकत की और अपने विचार रखे। गोरक्षपीठाधीश्वर और सीएम योगी...

एसआईआर के जरिए वोट से ज्यादा नागरिकता के मामलों में छेड़छाड़ की कोशिश: सपा प्रवक्ता

लखनऊ । समाजवादी पार्टी की प्रवक्ता सुमैया राणा ने महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि भाजपा नेताओं की तरफ से 'वोट जिहाद'...

उत्तर प्रदेश में 20 आईपीएस के तबादले, डॉ. संजीव गुप्ता बने एडीजी लखनऊ

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में बुधवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। यहां 20 आईपीएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। इस फेरबदल में एडीजी, आईजी और डीआईजी स्तर के...

एसआईआर पर अखिलेश यादव का बयान तथ्यहीन : मंत्री जयवीर सिंह

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री जयवीर सिंह ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के बयान को तथ्यहीन...

यूपी : प्रयागराज में जमीनी विवाद को लेकर एक परिवार के तीन लोगों की हत्या

प्रयागराज । उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी गई। घर के बड़े बेटे मुकेश पटेल ने जमीनी विवाद को लेकर अपने...

admin

Read Previous

बिटुमेन घोटाला मामला: सीबीआई अदालत ने पूर्व इंजीनियर और ट्रांसपोर्टर को सुनाई सजा

Read Next

भाजपा का कांग्रेस पर हमला, रोहन गुप्ता बोले- सत्र शुरू होते ही राहुल गांधी विदेश चले जाते हैं

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com