जी20 शिखर सम्मेलन से पहले दिल्ली में सुरक्षा बढ़ाई

नई दिल्ली । इस सप्ताह के अंत में होने वाले हाई-प्रोफाइल जी20 शिखर सम्मेलन से पहले राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। दिल्ली पुलिस कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए फ्लैग मार्च कर रही है, गश्त और चेकिंग बढ़ा रही है। यह जानकारी गुरुवार को एक अधिकारी ने दी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक, शहर के हर जिले में रोजाना फ्लैग मार्च किया जा रहा है।

अधिकारी ने कहा,“ चेकिंग तेज कर दी गई है और स्थानीय निवासियों में विश्वास पैदा करने के लिए उनके साथ प्रभावी संचार स्थापित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। यातायात व्यवस्था की भी योजना बनाई गई है और उसे क्रियान्वित किया गया है।”

दिल्ली पुलिस के अलावा, अर्धसैनिक बल के जवान भी फ्लैग मार्च में भाग ले रहे हैं और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सभी सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर हैं।

अधिकारी ने कहा कि गश्त बढ़ा दी गई है और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों पर अतिरिक्त पिकेट तैनात किए गए हैं।

इस बीच, दिल्ली पुलिस ने भी बुधवार रात और गुरुवार तड़के शहर की सीमाओं पर वाहनों की जांच की।

विशेष पुलिस आयुक्त (सुरक्षा प्रभाग) मधुप तिवारी ने कहा कि पुलिस ने व्यापक सुरक्षा उपाय लागू किए हैं, इसमें काफिले, कार्यक्रम स्थल और अन्य संवेदनशील स्थानों की सुरक्षा शामिल है।

“ कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा के लिए, विशेष सीपी स्तर के अधिकारी कमान संभालेंगे, जबकि डीसीपी स्तर के अधिकारी होटलों में कैंप कमांडर के रूप में काम करेंगे। सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर आवश्यक उपाय किए गए हैं। ”तिवारी ने कहा, संयुक्त सीपी और अतिरिक्त डीसीपी वरिष्ठ अधिकारियों की सहायता करेंगे।

उन्होंने कहा, “हमें उपकरणों के साथ-साथ केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) के कर्मचारियों से सहायता मिली है। हमारी पूरी टीम इस आयोजन के लिए तैयार है।”

“आतंकवाद विरोधी उपायों के लिए, सीएपीएफ और राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड दोनों को शामिल किया गया है, और विशेष क्षेत्रों के लिए सशस्त्र बलों का समर्थन लिया गया है। दिल्ली हाई अलर्ट पर रहेगी।”

— आईएएनएस

दिल्ली में खुला अनुपम खेर का नया एक्टिंग स्कूल, कहा, राजधानी अब साहस और कला का घर बन गई

मुंबई । हिंदी सिनेमा के वरिष्ठ अभिनेता अनुपम खेर सिनेमा में वर्सटाइल एक्टिंग स्किल के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने खुद हिंदी सिनेमा में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया, लेकिन...

एक बार फिर बदलेगा एनसीआर का मौसम, बारिश-आंधी से गिरेगा तापमान, हवा हुई साफ

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 31 जनवरी और 1 फरवरी को...

दिल्ली महिला आयोग के ठप रहने पर हाईकोर्ट में जनहित याचिका, तत्काल बहाली की मांग

नई दिल्ली । दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) के लंबे समय से काम न करने को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दाखिल की गई है। यह याचिका राजद सदस्य...

दिल्ली: भड़काऊ भाषण मामले में कोर्ट ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेजा नोटिस

नई दिल्ली । कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को 2023 में कर्नाटक के चुनावी रैली के दौरान दिए गए कथित भड़काऊ भाषण देने के मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट...

दिल्ली क्राइम ब्रांच ने वांछित सुनील यादव को नजफगढ़ से गिरफ्तार किया

नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस की सेंट्रल रेंज क्राइम ब्रांच ने एक खतरनाक भगोड़े अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान सुनील यादव के रूप में हुई है।...

दिल्ली को ‘कैंसर कैपिटल’ बनाने और कूड़े के नए पहाड़ खड़े कर रही सरकार: सौरभ भारद्वाज

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने राजधानी में कूड़े के निस्तारण को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली को...

दिल्ली में उत्तराखंड कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक, खड़गे-राहुल गांधी की अध्यक्षता में चुनावी रणनीति पर फोकस

नई दिल्ली । कांग्रेस पार्टी ने राज्य-वार समीक्षा बैठकों की श्रृंखला में उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। यह बैठक मंगलवार को दिल्ली में आयोजित...

गणतंत्र दिवस के मद्देनजर दिल्ली से सटे बॉर्डरों पर पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

नोएडा । गणतंत्र दिवस के पावन अवसर को देखते हुए गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा दिल्ली से सटे सभी प्रमुख बॉर्डरों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। किसी भी प्रकार...

दिल्ली: आदर्श नगर के एक बैंक्वेट हॉल में लगी भीषण आग, दो घायल अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली । दिल्ली के आदर्श नगर इलाके स्थित मेराकी बैंक्वेट हॉल, बड़ा बाग में पुलिस को शनिवार को आग लगने की सूचना मिली। पीसीआर कॉल मिलते ही स्थानीय पुलिस...

राहुल गांधी में इंदिरा गांधी की तरह इमरजेंसी वाली मानसिकता है: शहजाद पूनावाला

नई दिल्ली । लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ कांग्रेस के पूर्व नेता शकील अहमद के बयानों पर भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि...

दिल्ली: सिख फॉर जस्टिस के आतंकी पन्नु के खिलाफ एफआईआर दर्ज

नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) के नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह से पहले राष्ट्रीय राजधानी में...

कपिल मिश्रा का आम आदमी पार्टी पर तीखा हमला, बोले- यह चार लोगों का गैंग, संगठन की समझ नहीं

नई दिल्ली । दिल्ली सरकार में मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता कपिल मिश्रा ने आम आदमी पार्टी (आप) पर जोरदार हमला बोलते हुए उसे “चार लोगों का...

admin

Read Previous

आरएसएस प्रमुख ने आरक्षण का किया समर्थन, राजद ने जाति जनगणना पर दी सलाह

Read Next

पीएम मोदी ने की तिमोर-लेस्ते में भारतीय दूतावास स्थापित करने की घोषणा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com