जीरो लाइन पार कर पाक सीमा में पहुंचे बीएसएफ जवान को उठाकर ले गए रेंजर्स, छुड़वाने की कोशिश जारी

फिरोजपुर | भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर उस समय हड़कंप मच गया, जब फिरोजपुर जिले के ममदोट कस्बे के पास खेतों में किसानों की निगरानी कर रहे सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक जवान को पाकिस्तानी रेंजर्स उठाकर ले गए।

बताया जा रहा है कि जवान गलती से जीरो लाइन पार कर एक पेड़ की छांव में बैठ गया था, जो पाकिस्तान की सीमा में था।

घटना बुधवार सुबह की है, जब किसान गेहूं की कटाई के लिए गेट नंबर 208/1 से फेंसिंग पार खेतों में पहुंचे। किसानों के साथ निगरानी के लिए बीएसएफ के दो जवान भी गए थे।

गर्मी के चलते एक जवान पास के पेड़ की छांव में बैठ गया, लेकिन वह अनजाने में पाकिस्तान की सीमा में चला गया था। वहीं, मौजूद एक पाकिस्तानी किसान ने यह देख लिया और पाक रेंजर्स को सूचना दी।

कुछ ही देर में पाक रेंजर्स वहां पहुंचे और जवान को गिरफ्तार कर लिया। उसकी राइफल भी छीन ली गई और उसे अपने साथ ले गए। घटना की जानकारी मिलते ही बीएसएफ में हड़कंप मच गया और अधिकारी तुरंत जल्लोके चेक पोस्ट पर पहुंचे।

जवान को छुड़वाने के लिए लगातार पाक रेंजर्स अधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है, लेकिन अब तक कोई फ्लैग मीटिंग नहीं हो पाई है और जवान को भी रिहा नहीं किया गया है। हालांकि, फ्लैग मीटिंग की कोशिश की जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक, हाल ही में श्रीनगर से बीएसएफ की 24वीं बटालियन को ममदोट क्षेत्र में शिफ्ट किया गया है। यह मामला अब दोनों देशों के बीच कूटनीतिक स्तर पर हल करने की कोशिश की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि यह मामला उस वक्त सामने आया है, जब पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़े प्रतिबंधों का ऐलान किया है।

इनमें सिंधु जल समझौता निलंबन समेत कई बड़े फैसले लिए गए, जिससे पाकिस्तान बौखला गया है और भारत के साथ भी व्यापार बंद करने का ऐलान किया है।

–आईएएनएस

भारत आ रहे उर्वरकों से भरे चार जहाजों ने पार किया हॉर्मुज स्ट्रेट

नई दिल्ली । भारत आ रहे उर्वरकों से भरे चार जहाजों ने हॉर्मुज स्ट्रेट को सफलतापूर्वक पार कर लिया है। इनमें यूरिया, डाई-अमोनियम फॉस्फेट (डीएपी) और सल्फर लदे हुए हैं।...

अराघची का दावा: लेबनान युद्ध रोकने की कोशिशों में सफलता, ईरान को मिली बड़ी आर्थिक राहत

नई द‍िल्‍ली । ईरान ने दावा किया है कि अमेरिका के साथ हालिया वार्ताओं के बाद उसे बड़ी आर्थिक राहत मिली है। ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने...

ब्रिक्स एनएसए बैठक: अजित डोभाल ने ईरान के साथ पश्चिम एशिया और द्विपक्षीय संबंधों पर की बातचीत

नई दिल्ली । राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल ने सोमवार को नई दिल्ली में हुई 16वीं ब्रिक्स राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बैठक के दौरान ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल...

आईएईए निरीक्षकों पर ईरान की सहमत‍ि परमाणु संकट खत्म करने की दिशा में बड़ा कदम : वेंस

बर्गेनस्टॉक (स्विट्जरलैंड) । अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने सोमवार को कहा कि ईरान ने इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी (आईएईए) के निरीक्षकों को फिर देश में आने की अनुमति देने...

जेडी वेंस ने ईरान को सीज फंड जारी होते ही अमेरिकी कृषि उत्पाद खरीदने का द‍िया सुझाव

बर्गेनस्टॉक (स्विट्जरलैंड) । अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने सोमवार को एक प्रस्ताव रखा, जिसके तहत भविष्य में अगर ईरान की सीज संपत्तियां वापस जारी की जाती हैं तो उनका...

अमेरिका और ईरान के बीच समझौते का कनाडाई प्रधानमंत्री ने किया स्वागत, पाकिस्तान को कहा धन्यवाद

नई दिल्‍ली । अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौते का कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने स्‍वागत क‍िया। साथ ही उन साझेदारों की तारीफ की, ज‍िन्‍होंने इस समझौते को...

ईरान को अमेरिका पर भरोसा कम! बाघेई ने याद दिलाया इतिहास, बोले- ‘लंबा रास्ता तय करना होगा’

तेहरान । अमेरिका-ईरान शांति समझौता जिनेवा में 19 जून को संपन्न होगा। समझौते का ऐलान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप कर चुके हैं, मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे पाकिस्तान के पीएम शहबाज...

इजरायली हमले की वर्षगांठ पर बाघेई ने याद द‍िलाई ईरान की ताकत, कहा- ‘दुश्मन का सपना हार में बदला’

नई द‍िल्‍ली । ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने इजरायल की ओर से अमेरिका के समर्थन से ईरान पर किए गए सैन्य हमले की पहली वर्षगांठ पर...

यूक्रेन युद्ध के समर्थकों पर ब्रिटेन की सख्ती, इंग्लिश चैनल में रूसी ऑयल टैंकर को रोका

नई द‍िल्‍ली । यूनाइटेड किंगडम (यूके) के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने रूस को एक बड़ा झटका द‍िया। उनके आदेश के बाद सेना ने इंग्लिश चैनल से गुजरने की कोशिश कर...

पीएम मोदी फ्रांस में भारत इनोवेट्स समिट से पहले वैश्विक निवेशकों से मिले

नीस/नई दिल्ली | भारत इनोवेट्स समिट के उद्घाटन से पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भारत, फ्रांस और कई अन्य देशों के चुनिंदा निवेशकों और वेंचर कैपिटल लीडर्स के...

पहले अंतरिम डील होगी लागू, फिर परमाणु मुद्दे पर करेंगे बात: अब्बास अराघची

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका के साथ होने वाली संभावित शांति वार्ता कोई अंतिम परमाणु समझौता नहीं होगी। यह पहले एक...

स्पेसएक्स के शेयरों की धमाकेदार शुरुआत, पहले ही दिन 19 प्रतिशत चढ़े; कंपनी का मार्केट कैप रिकॉर्ड 2.2 ट्रिलियन डॉलर पहुंचा

नई दिल्ली । एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) ने अमेरिकी शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की। कंपनी के शेयरों ने शुरुआती निवेशकों को 31 प्रतिशत...

admin

Read Previous

इस्तांबुल में भूकंप, 151 लोग घायल : गवर्नर कार्यालय

Read Next

पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में संस्कार भारती ने अगरतला में किया मौन प्रदर्शन

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com