धर्म परिवर्तन पर रोक लगाने के मद्देनजर अखाड़ा परिषद ने बुलाई बैठक


२४ जून, २०२१
प्रयागराज: 13 अखाड़ों के के शीर्ष निकाय अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद (एबीएपी) ने धर्म परिवर्तन को रोकने के लिए उठाए जाने वाले कदमों पर निर्णय लेने के लिए सभी अखाड़ों की एक बैठक बुलाई है। अखाड़ा सूत्रों ने बताया कि जल्द ही बैठक होगी।

1,000 से अधिक लोगों को धर्मांतरित करने के आरोप में दो व्यक्तियों की गिरफ्तारी के बाद यह कदम उठाया गया है।

परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने कहा, “हमें इसका समाधान खोजना होगा और सभी को समान अवसर प्रदान करना होगा ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।”

उन्होंने आगे कहा, “इसके लिए सिर्फ बाहरी कारक ही जिम्मेदार नहीं है, बल्कि गलती हममें भी है। हम पहले भी यह देख चुके हैं कि उपेक्षा और बहिष्कार का सामने करने वाले लोगों ने दूसरे धर्मों में जाकर शरण ली हैं। हम हिंदुओं से अनुरोध करेंगे कि वे अपने जातिगत के विचारों से ऊपर उठें और सभी के साथ सम्मान से पेश आएं, एक—दूसरे को इज्जत दें और उन परिस्थितियों से बचें, जिसके चलते कोई अपना धर्म परिवर्तन करता है।”

महंत ने कहा कि जल्द ही सभी 13 अखाड़ों के प्रतिनिधियों की एक बैठक होगी और इसका एजेंडा यह होगा कि शिष्यों और आम हिंदुओं को जाति व्यवस्था से ऊपर उठकर उन लोगों को वापस लाने के लिए कदम उठाए होगा, जिन्होंने अपना धर्म बदल लिया है।

जूना अखाड़े के मुख्य संरक्षक – सदस्यता के मामले में 13 अखाड़ों में सबसे बड़े – महंत हरि गिरि ने कहा, “हम हमेशा उन लोगों का स्वागत करने के पक्ष में रहे हैं, जो अन्य धर्मों में चले गए हैं। संतों और शिष्यों को जाति व्यवस्था के संकीर्ण विचारों से ऊपर उठने के लिए लोगों को समझाने का काम दिया जाएगा।”

परिषद ने दो दिन पहले जनसंख्या नियंत्रण के लिए एक कानूनी मसौदे को पेश करने का भी समर्थन किया था।

महंत नरेंद्र गिरि ने प्रेस को दिए गए अपने एक बयान में कहा था कि संतों ने हमेशा मांग की है कि देश में लगातार बढ़ती आबादी को नियंत्रित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा था कि जनसंख्या नियंत्रण अधिनियम के तहत यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि दम्पति चाहे किसी भी धर्म के हो, उनके केवल दो बच्चे होने चाहिए।

उन्होंने कहा कि अगर कानून लाकर देश में जनसंख्या वृद्धि को नहीं रोका गया, तो आने वाले दिनों में एक बड़ा जनसंख्या विस्फोट हो सकता है।

–आईएएनएस

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

केरल पीएससी में मूल्यांकन की गड़बड़ी से राजनीतिक हंगामा, मंत्री ने उच्च-स्तरीय जांच की मांग की

तिरुवनंतपुरम । केरल लोक सेवा आयोग (केपीएससी) में मूल्यांकन की एक बड़ी चूक ने राजनीतिक विवाद का रूप ले लिया है। इससे राज्य योजना बोर्ड में वरिष्ठ पदों के लिए...

मध्य प्रदेश की 12 उद्यानिकी फसलों को मिला जीआई टैग, पैदावार बढ़ाने के प्रयास जारी

भोपाल | मध्य प्रदेश ने उद्यानिकी क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है क्योंकि राज्य की 12 उद्यान की फसलों को जीआई टैग हासिल हुआ है। संभवत: देश में यह...

मुंबई में बिजली संकट पर विधानसभा में हंगामा, स्पीकर ने बीईएसटी अधिकारियों को लगाई फटकार

मुंबई । दक्षिण और मध्य मुंबई में बिजली का संकट गहराने से मंगलवार को महाराष्ट्र विधानसभा में जबरदस्त सियासी हंगामा हुआ। अलग-अलग पार्टियों के विधायकों ने 8 से 12 घंटे...

पीएम मोदी ने दी भारत-सेशेल्स साझेदारी को नई दिशा, 19 अहम बिंदुओं पर बनी सहमति

विक्टोरिया । भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तीन दिवसीय सेशेल्स दौरा सम्पन्न हो गया है और वह स्वदेश के लिए रवाना हो चुके हैं। पीएम मोदी के इस दौरे...

तेलंगाना का विकास सिर्फ ‘डबल-इंजन सरकार’ से ही हो सकता है: नितिन नवीन

हैदराबाद । भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को दावा किया कि तेलंगाना का विकास केवल भाजपा की 'डबल-इंजन सरकार' से ही संभव है। 'विकसित भारत स्टूडेंट कॉन्क्लेव'...

एआईएडीएमके को एक और झटका, पूर्व मंत्री एमआर विजय भास्कर ने विधायक पद से दिया इस्तीफा

चेन्नई । तमिलनाडु में एआईएडीएमके को सोमवार को एक और बड़ा झटका लगा। करूर से विधायक और पूर्व परिवहन मंत्री एम.आर. विजयभास्कर ने तमिलनाडु विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे...

कैलाश विजयवर्गीय के बयान को संज्ञान में लें राष्ट्रपति और राज्यपाल : जीतू पटवारी

भोपाल | मध्य प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कर्मचारियों को लेकर एक बयान दिया, जिस पर बवाल मचा हुआ है और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी...

सीबीएसई ने जारी किए त्रिभाषा नीति के दिशा-निर्देश, कक्षा 10 के मौजूदा छात्रों को नहीं देनी होगी तीसरी भाषा की बोर्ड परीक्षा

नई दिल्ली । केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप त्रिभाषा नीति को लागू करने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। हालांकि कक्षा 10...

सेशेल्स के साथ भारत ने संबंधों को दी नई मजबूती, 1250 करोड़ की लाइन ऑफ क्रेडिट समेत कई समझौतों पर हस्ताक्षर

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 27 से 29 जून तक की सेशेल्स राजकीय यात्रा के दौरान भारत और सेशेल्स ने द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाई देने के लिए...

ऐसा नहीं कि गुजरात में गरीबी नहीं, पर इसका असली मतलब पूर्वांचल में समझ आया: अमित शाह

गांधीनगर । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार द्वारा शुरू किए गए सुधारों ने डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के जरिए कल्याणकारी...

admin

Read Previous

अमित शाह ने सेवारत कर्मियों के लिए आयुष्मान सीएपीएफ की शुरुआत की

Read Next

काबुल पर तालिबान का कब्जा, कहा दूतावासों, विदेशी नागरिकों को कोई खतरा नहीं

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com