अमित शाह ने सेवारत कर्मियों के लिए आयुष्मान सीएपीएफ की शुरुआत की

नई दिल्ली| केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) को देश की सुरक्षा का ध्यान रखना चाहिए, मोदी सरकार उनके परिवारों की देखभाल करेगी। उन्होंने यहां राष्ट्रीय स्तर पर ‘आयुष्मान सीएपीएफ’ योजना स्वास्थ्य कार्ड का शुभारंभ करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा सुरक्षा बलों के हितों को सर्वोपरि महत्व दिया है और उनके कल्याण के लिए कई कदम उठाए हैं।

मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार, इस योजना को गृह मंत्रालय के तहत सात केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के सभी सेवारत कर्मियों और उनके आश्रितों को कवर करने के लिए डिजाइन किया गया है। इस योजना के तहत 35,58,773 सुरक्षा कर्मियों को यह कार्ड दिया जाएगा।

सीएपीएफ कर्मी और उनके परिवार अब आयुष्मान भारत पीएम-जेएवाई या सीजीएचएस के तहत सूचीबद्ध सभी अस्पतालों में कैशलेस इन-पेशेंट और आउट पेशेंट स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे।

यह योजना गृह मंत्रालय (एमएचए) और स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (एमओएचएफडब्ल्यू) और राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) की एक संयुक्त पहल है।

इस योजना के तहत एनएसजी के 32,972 जवानों, असम राइफल्स के 2,35,132, आईटीबीपी के 3,33,243, एसएसबी के 2,54,573, सीआईएसएफ के 4,66,927, बीएसएफ के 10,48,928, सीआरपीएफ के 11,86,998 जवानों को सुविधा दी जाएगी।

गृहमंत्री ने एक कार्मिक को आयुष्मान कार्ड सौंपकर योजना का शुभारंभ किया। उन्होंने एनएसजी कर्मियों को वितरण के लिए एनएसजी महानिदेशक को ‘आयुष्मान सीएपीएफ’ योजना के स्वास्थ्य कार्ड भी सौंपे।

मंगलवार से सभी सीएपीएफ में स्वास्थ्य कार्ड वितरण किया जाएगा और वितरित किए गए काडरें की संख्या दैनिक आधार पर गृह मंत्रालय (एमएचए) की वेबसाइट पर प्रदर्शित की जाएगी। लगभग 35 लाख काडरें का वितरण दिसंबर, 2021 तक पूरा कर लिया जाएगा।

शाह ने सभी सीएपीएफ कर्मियों और उनके आश्रितों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए 23 जनवरी, 2021 को असम में पायलट आधार पर ‘आयुष्मान सीएपीएफ’ योजना शुरू की थी।

‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के उत्सव के एक भाग के रूप में यह निर्णय लिया गया कि स्वास्थ्य कार्ड बनाने की प्रक्रिया को तेज किया गया है और अब दिसंबर, 2021 तक सभी 35 लाख कार्ड बल कर्मियों और उनके परिवार के सदस्यों को वितरित किए जाएंगे।

सीएपीएफ के लिए आयुष्मान योजना का अखिल भारतीय रोल आउट सभी सेवारत सीएपीएफ कर्मियों और उनके आश्रितों को देश में कहीं भी एबी पीएम-जेएवाई और सीजीएचएस पैनलबद्ध अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं तक सहज पहुंच प्रदान करेगा।

–आईएएनएस

ड्रग्स से लेकर लद्दाख तक कई मुद्दों पर बोले कविंदर गुप्ता, वांगचुक के बयान को बताया सकारात्मक

जम्मू । हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने शुक्रवार को सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की एनएसए के तहत की गई हिरासत रद्द किए जाने के मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी।...

भारत एक सशक्त ऊर्जा प्रणाली विकसित कर रहा, भविष्य की जरूरतों के लिए एक स्थायी वातावरण का हो रहा निर्माण: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि भारत एक सशक्त ऊर्जा प्रणाली विकसित कर रहा है और इससे भविष्य की जरूरतों के लिए एक स्थायी वातावरण...

हिज्बुल्लाह ने पिछले दो हफ्तों में इजरायली नागरिकों पर दागे 2,000 मिसाइल-रॉकेट और ड्रोन: गिदोन सार

तेल अवीव । इजरायल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने मंगलवार को कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली और यूनाइटेड किंगडम के नेताओं की ओर से इजरायल और हिज्बुल्लाह के बीच बढ़ते...

चुनाव में सुवेंदु अधिकारी एक बार फिर ममता बनर्जी को हराएंगे: समिक भट्टाचार्य

नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर दावा किया है कि भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी इस बार...

केरल के कन्नूर में प्रदर्शन के बीच माकपा में अंदरूनी कलह उजागर

कन्नूर । केरल के कन्नूर में मंगलवार को दो विपरीत तस्वीरें सामने आईं, जिसे मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) का सबसे मजबूत गढ़ माना जाता है। यहां एक ओर जनसमर्थन और...

बंगाल चुनाव: लेफ्ट फ्रंट के साथ गठबंधन में 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी सीपीआई-एमएल

कोलकाता । भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन (सीपीआई-एमएल) आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के नेतृत्व वाले वाम मोर्चा के साथ गठबंधन में 10 विधानसभा सीटों...

महाराष्ट्र: सीएम फडणवीस ने ‘अवैध धर्मांतरण’ पर अंकुश लगाने के लिए विधेयक पेश करने का बचाव किया

मुंबई । महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को राज्य सरकार द्वारा महाराष्ट्र फ्रीडम ऑफ रिलिजन बिल पेश करने के कदम का बचाव किया, जिसका उद्देश्य राज्य में अवैध...

दिल्ली में विज्ञापन को लेकर सियासत तेज, एलजी वीके सक्सेना को चौथे स्थान पर रखने पर सौरभ भारद्वाज ने सरकार को घेरा

नई दिल्ली । दिल्ली की राजनीति में एक बार फिर उपराज्यपाल वीके सक्सेना को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज...

भारत को दुनिया का ‘फूड बास्केट’ बनाकर रहेंगे: शिवराज सिंह चौहान

नई दिल्ली । केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण व ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोकसभा में कहा कि भारत को दुनिया का 'फूड बास्केट' बनाने के लिए केंद्र...

फैक्ट चेक: इजरायल-अफगानिस्तान दावे वाला विदेश मंत्री एस. जयशंकर का वीडियो भ्रामक, पीआईबी ने किया खंडन

नई दिल्ली । अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी हमले इस वक्त पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय बने हुए हैं। तमाम देश मिडिल ईस्ट में फंसे अपने नागरिकों...

ईरान युद्ध का सहारा लेकर कश्मीर में भर्ती बढ़ाना चाहता है अलकायदा, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

नई दिल्ली । अलकायदा इन द सबकॉन्टिनेंट (एक्‍यूआईएस) ईरान के खिलाफ चल रहे युद्ध को एक साज‍िश के तहत युवाओं को भड़काने के ल‍िए इस्‍तेमाल कर रहा है। कश्मीर को...

सीबीएसई ने पेपर क्यूआर कोड रिक्रॉल प्रैंक पर सफाई दी : प्रश्नपत्र असली, सुरक्षा में कोई समझौता नहीं

नई दिल्ली । केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 12 की गणित परीक्षा में प्रश्नपत्र पर छपे क्यूआर कोड से जुड़े विवाद पर स्पष्ट किया है कि परीक्षा पत्र...

editors

Read Previous

एप्पल ने फोर्टनाइट को आईओएस पर वापस लिया, ‘एपिक बनाम एप्पल’ का अंतिम फैसला बाकी -रिपोर्ट

Read Next

धर्म परिवर्तन पर रोक लगाने के मद्देनजर अखाड़ा परिषद ने बुलाई बैठक

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com