कृषि कानून के एक साल पूरे होने पर राजधानी में बड़ा विरोध प्रदर्शन, धारा 144 लागू

नई दिल्ली: कृषि कानून के एक साल पूरे होने पर राजधानी में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने दिल्ली के रकाबगंज रोड पर अपना विरोध प्रदर्शन ( ब्लैक फ्राइडे प्रोटेस्ट मॉर्च) शुरू कर किया है। शिअद प्रमुख सुखबीर बादल और पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल के नेतृत्व में शिरोमणि अकाली दल का यह विरोध मार्च गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब रोड से संसद भवन की ओर निकने का प्रयास किया गया, लेकिन प्रदर्शनकारी सड़क पर ही बैठे हुए हैं। केंद्र सरकार के तीन नये कृषि कानूनों के एक साल पूरे होने पर शिरोमणि अकाली दल द्वारा घोषित ब्लैक फ्राइडे प्रोटेस्ट मार्च को देखते हुए दिल्लीि पुलिस सतर्क हो गई है।

नई दिल्ली में धारा 144 लागू कर दी गयी है। इस विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल समेत पंजाब से आए कई बड़े नेता और सैकड़ों की संख्याह में कार्यकर्ता शामिल होंगे।

यही नहीं, दिल्ली पुलिस ने शंकर रोड पर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की है, तो झाड़ोदा कलां बॉर्डर को किसान आंदोलन की वजह से बैरिकेडिंग लगा कर बंद कर दिया है।

काला दिवस के रुप में मनेगा 17 सितंबर
अकाली दल आज कृषि बिल के विरोध में काला दिवस मना रहा है। अकाली दल प्रमुख सुखबीर सिंह बादल और हरसिमरत कौर बादल ने मंगलवार को लोगों से इस प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की थी। हरसिमरत कौर ने एक ट्वीट करके बताया है कि पुलिस ने दिल्ली में एंट्री के सभी पॉइंट बंद कर दिए हैं और कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया है। उन्होंने कहा कि यह गैर-घोषित आपातकाल है।

कुछ भी हो हम कृषि कानून को वापस करा के रहेगें – सुखबीर बादल
दिल्ली पुलिस द्वारा कई रोड बंद करने से नाराज शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर बादल ने कहा कि हमारे लोगों को रास्ते में रोका जा रहा है। सरकार हमारे पीसफुल प्रोटेस्ट को रोकना चाह रही है। कुछ भी हो हम कृषि कानून को वापस करा के रहेगें। इसके अलावा उन्हों ने चेतावानी भरे अंदाज में कहा कि यह प्रोटेस्ट होकर रहेगा। वैसे इस वक्तं दिल्ली स्थित रकाबगंज गुरुद्वारा के बाहर काफी संख्या में अकाली दल से जुड़े लोग इकठ्ठा हैं। इस वजह से संसद भवन के ठीक पीछे वाली लोकेशन पर सीआरपीएफ और आरएएफ के जवानों सहित दिल्ली पुलिस के काफी जवानों को तैनात किया गया है।

बंद रही दिल्ली मेट्रो
यही नहीं, केंद्र सरकार के तीन नये कृषि कानूनों के खिलाफ शिरोमणि अकाली दल के आंदोलन को देखते दिल्ली, मेट्रो ने भी बड़ा कदम उठाया है। डीएमआरसी ने पंडित श्रीराम शर्मा और बहादुरगढ़ सिटी मेट्रो स्टे शन बंद कर दिए हैं।

आप ने अकाली दल पर ली चुटकी
आम आदमी पार्टी (आप) ने अकाली दल इस विरोध प्रदर्शन पर निशाना साधा है। आप विधायक कुलतार सिंह संधावा ने कहा था कि अगर हरसिमरत कौर बादल बिल पर दस्तखत नहीं करतीं तो आज काला दिवस मनाने की नौबत ही नहीं आती।

उत्तर प्रदेश : मुजफ्फरनगर में जन आक्रोश रैली के दौरान राकेश टिकैत पर हमला, बाल-बाल बचे

मुजफ्फरनगर । जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के विरोध में उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में शुक्रवार को एक जन आक्रोश रैली निकाली गई। मुजफ्फरनगर के टाउन हॉल ग्राउंड...

बांग्लादेश में जारी हिंसा के बीच अवामी लीग के 20 नेता मृत पाए गए

ढाका । बांग्‍लादेश में शेख हसीना सरकार का तख्‍तापलट हो गया है। जारी हिसा के बीच देशभर में 20 अवामी लीग नेताओं समेत 29 लोगों के शव मिले हैं। ढाका...

बांग्लादेश में हिंसा और तख्तापलट केवल छात्र आंदोलन नहीं, भारत को इससे सबक लेने की जरूरत

नई दिल्ली । बांग्लादेश में आरक्षण के खिलाफ शुरू हुआ छात्र आंदोलन इतना बढ़ा कि शेख हसीना को अपनी सत्ता छोड़कर देश से भागना पड़ा। वह भारत पहुंचीं और कई...

बीआरएस नेताओं ने किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस से एलआरएस लागू करने की मांग

हैदराबाद । भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) ने बुधवार को पूरे तेलंगाना में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस सरकार से चुनाव से पहले किए वादे के अनुसार, भूमि नियमितीकरण योजना...

‘राज्य में हिंसा ना फैलाए’, मृतक छात्र के परिजनों से मिलने के बाद बोले राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान

तिरुवनंतपुरम । गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान ने शुक्रवार को कहा कि केरल में युवाओं को हिंसात्मक गतिविधियों में हिस्सा लेने के लिए 'प्रशक्षित' किया जा रहा है। उन्होंने सभी लोगों...

किसानों का दिल्ली चलो विरोध मार्च 29 फरवरी तक रुका

चंडीगढ़ । किसान यूनियनों और केंद्र सरकार के बीच गतिरोध जारी रहने के बीच आंदोलनकारी किसान अगली रणनीति 29 फरवरी को तय करेंगे। उन्‍होंने 'दिल्ली चलो' मार्च फिलहाल स्‍थगित कर...

संयुक्त किसान मोर्चा 26 फरवरी को ट्रैक्टर मार्च निकालेगा, 14 मार्च को दिल्ली में करेेगा ‘महापंचायत’

चंडीगढ़ । संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने आंदोलन के कारण पंजाब और हरियाणा के बीच अंतर्राज्यीय सीमाओं पर तनावपूर्ण स्थिति को लेकर चर्चा करने के बाद गुरुवार को बैठक की,...

हरियाणा पुलिस ने प्रदर्शनकारी किसानों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे

चंडीगढ़ । हरियाणा पुलिस ने बुधवार को हरियाणा की सीमा से लगती शंभू सीमा पर प्रदर्शनकारी किसानों द्वारा सीमा तोड़ने की कोशिश पर आंसू गैस के गोले दागे। हालांकि, किसान...

किसानों के विरोध मार्च के कारण दिल्ली में सुस्त पड़ी यातायात की रफ्तार

नई दिल्ली । हरियाणा और उत्तर प्रदेश के साथ सीमा पर दिल्ली के प्रवेश और निकास बिंदुओं पर बुधवार को ट्रैफिक जाम देखा गया। किसानों के 'दिल्ली चलो' मार्च को...

किसान आंदोलन के बीच मोदी सरकार का कृषि क्षेत्र पर बड़ा फैसला

नई दिल्ली । सरकार ने कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने और किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए एक बड़ा कदम उठाते हुए भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) की अधिकृत पूंजी को...

नोएडा : बॉर्डर पर रही पुलिस की तैनाती, बेअसर दिखा किसानों का ‘भारत बंद’

नोएडा । 'भारत बंद' को लेकर जिले में पुलिस ने धारा-144 लागू कर दी थी। नोएडा से दिल्ली जाने वाले सभी बॉर्डर पर पुलिस की व्यवस्था पहले से ही मौजूद...

पंजाब में सर्वाधिक एमएसपी फिर भी असंतोष! क्या किसान आंदोलन राजनीति से है प्रेरित?

नई दिल्ली । पंजाब और हरियाणा के कुछ किसान संगठन फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी वाले कानून की मांग को लेकर केंद्र के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने...

editors

Read Previous

यूएस ओपन : क्रेजकिकोवा को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचीं सबालेंका

Read Next

कई देशों ने नया कोयला संयंत्र नहीं लगाने का किया आह्वान

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com