वारिस पठान के बयान पर मौलाना साजिद रशीदी बोले-भगवा पर सवाल नहीं, हरे रंग पर क्यों?

नई दिल्ली । ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी ने एआईएमआईएम नेता वारिस पठान के महाराष्ट्र और देश को हरे रंग में बदलने वाले बयान का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि इसमें क्या गलत है, अगर कोई दल अपनी पार्टी के विस्तार की बात कर रहा है तो क्या गलत है।

नई दिल्ली में आईएएनएस से बातचीत में मौलाना साजिद रशीदी ने कहा कि वारिस पठान के हरे रंग वाले बयान में बुराई क्या है। जो लोग कहते हैं कि राम को लाने वाले को लाएंगे, भगवा फहराएंगे, उन पर कोई कार्रवाई नहीं होती है। अगर मुंबई और देश को हरा करने की बात हुई है तो दिक्कत क्या है। दिक्कत तब क्यों नहीं होती है जब मुसलमानों के प्रति नफरत फैलाने का काम किया जाता है।

उन्होंने पूछा, ऐसे गैर-संवैधानिक बयानों पर कोई बात नहीं होती है। किसी भी दल का अपना अधिकार है कि वह अपनी पार्टी का विस्तार करे, इसमें क्या गलत है? हरा रंग इस्लामी रंग नहीं है। कई लोग इसे इस्लाम से जोड़कर हमें बदनाम करने की कोशिश करते हैं।

यूजीसी के नए नियम को लेकर देशभर में सवर्ण समाज के लोग विरोध कर रहे हैं। ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी ने कहा कि जिस तरह से ये कानून बनाए जाते हैं, उससे बेगुनाह लोग भी फंस सकते हैं। यह एक गंभीर मुद्दा है। मुझे लगता है कि यूजीसी के नए नियम का भी गलत इस्तेमाल होगा और बेगुनाह नौजवान इसमें फंस सकते हैं। ऐसा कानून सरकार को नहीं लाना चाहिए। अगर सरकार कानून ला रही है तो इसका अधिकार ऐसे हाथों में दिया जाए जो जायज को जायज ही कह दे। सवर्ण समाज भाजपा का कोर वोट बैंक भी है। इससे भाजपा के वोट बैंक पर भी प्रभाव पड़ेगा।

शंकराचार्य के अपमान से नाराज एक अधिकारी के इस्तीफे पर मौलाना साजिद रशीदी ने कहा कि अगर अधिकारी ने शंकराचार्य की वजह से इस्तीफा दिया है, तो मुझे लगता है कि यह गलत है क्योंकि शंकराचार्य ऐसे व्यक्ति हैं जो सत्ता पक्ष के खिलाफ हमेशा से विरोध करते रहे हैं। जब संगम पर पूरा संत समाज स्नान के दौरान पालकी का इस्तेमाल नहीं करता है तो शंकराचार्य पालकी का इस्तेमाल क्यों कर रहे थे, हालांकि कुछ संतों के साथ पुलिस ने जो बर्ताव किया, वह गलत था। शंकराचार्य का धरना देना गलत है और इस पर किसी भी जिला अधिकारी का इस्तीफा देना गलत है।

गणतंत्र दिवस को लेकर मौलाना साजिद रशीदी ने कहा कि हमारा देश तरक्की और विकास के रास्ते पर है। अगर हम देशभर में होने वाली नफरत की इक्का-दुक्का घटनाओं को नजरअंदाज कर दें तो देश बहुत ही पॉजिटिव दिशा में आगे बढ़ रहा है।

मुसलमानों के वोट का जिक्र करते हुए मौलाना साजिद रशीदी ने कहा कि मुझे एक बात समझ नहीं आती। कांग्रेस यह दावा क्यों करती है कि मुसलमान भाजपा से नाराज हैं? क्या मुसलमानों के पास किसी पार्टी को जिताने या हराने का कोई अधिकार है? भाजपा भी एक संवैधानिक पार्टी है। कांग्रेस से नाराज होकर कई मुसलमानों ने समाजवादी पार्टी, आम आदमी पार्टी या राष्ट्रीय जनता दल जैसी पार्टियों को वोट देना शुरू कर दिया है। कांग्रेस इसलिए परेशान है, क्योंकि अब भाजपा को 10-12 प्रतिशत मुस्लिम वोट मिल रहे हैं।

कांग्रेस अब मुसलमानों की आवाज को सड़कों पर नहीं उठाती है, जबकि पहले कभी कांग्रेस पार्टी ऐसा किया करती थी। आज की कांग्रेस सिर्फ बयानबाजी तक सीमित है। इससे कोई हल नहीं होने वाला है। राहुल गांधी कभी सड़कों पर उतरे, बयानबाजी से कुछ नहीं होता है। वोट चाहिए तो कांग्रेस को सड़कों पर मुसलमानों के लिए संघर्ष करना होगा। मुसलमानों के लिए विकल्प खुला है मुसलमान आजाद है, वह अपने अनुसार दूसरे दलों को वोट कर सकते हैं, भाजपा को भी वोट कर सकता है।

–आईएएनएस

विदेश मंत्री जयशंकर और ईरानी समकक्ष अराघची ने पश्चिम एशिया में तनाव पर की चर्चा

नई दिल्ली । भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने ब्रिक्स सम्मेलन 2026 के दूसरे दिन ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची के साथ बातचीत की। शुक्रवार की...

बांग्लादेश में घरेलू हिंसा गंभीर संकट, हर दो में से एक महिला हुई शिकार

ढाका । बांग्लादेश में महिलाओं के खिलाफ 'इंटीमेट पार्टनर' हिंसा गंभीर सामाजिक संकट बनी हुई है। वैश्विक और राष्ट्रीय आंकड़ों के विश्लेषण में यह सामने आया है कि घरेलू हिंसा...

पाकिस्तान: पेशावर में स्मार्ट लॉकडाउन के खिलाफ सड़कों पर उतरे व्यापारी, महंगाई को लेकर गुस्सा

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के पेशावर में व्यापारियों ने सरकार द्वारा लगाए गए स्मार्ट लॉकडाउन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, खैबर-पख्तूनख्वा ट्रेडर्स ऑर्गनाइजेशन के नेतृत्व में...

ईरान परमाणु हथियार बनाने की सीमा से कुछ हफ्ते दूर, अमेरिकी सीनेटरों ने दी चेतावनी

वाशिंगटन । अमेरिका की सीनेट आर्म्ड सर्विसेज कमेटी की सुनवाई में अधिकारियों ने चेतावनी दी कि ईरान हथियार बनाने योग्य यूरेनियम संवर्धन से बस कुछ हफ्ते दूर है। ऊर्जा मंत्री...

कीर स्टार्मर के खिलाफ बढ़ी बगावत, नेतृत्व चुनौती पर पीएम बोले- ‘लेबर पार्टी में फैल जाएगी अराजकता’

लंदन । ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने स्थानीय चुनावों में खराब नतीजों के बाद सत्ता पर मंडराते खतरे के बीच बगावत करने वाले नेताओं को कड़ी चेतावनी दी है।...

ट्रंप ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को बताया महान नेता, बोले-आपके साथ होना सम्मान की बात

बीजिंग । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग द्विपक्षीय बैठक कर रहे हैं। बैठक शुरू होने से पहले दोनों नेताओं ने ओपनिंग रिमार्क दिया। अमेरिकी राष्ट्रपति...

यूक्रेन में युद्ध का अंत बहुत करीब : ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि रूस और यूक्रेन के बीच समझौते की संभावना अब काफी करीब दिखाई दे रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि...

कुवैत में घुसपैठ के आरोप को ईरान ने बताया ‘बेबुनियाद और अस्वीकार्य’

तेहरान । ईरान ने कुवैत के उस आरोप को सिरे से खारिज किया है जिसमें उसने कहा था कि इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स के कुछ सदस्यों ने कुवैती इलाके में...

कराची में पाबंदियों के बावजूद ‘औरत मार्च’ में जुटी भीड़, अध‍िकारों को लेकर उठाई आवाज

कराची । पाकिस्तानी अधिकारियों की ओर से कराची में 'औरत मार्च' पर पाबंदियां लगाए जाने के बावजूद, सैकड़ों लोग सी-व्यू पर इकट्ठा हुए, ताकि उन मुद्दों पर आवाज उठाई जा...

तमिलनाडु : विजय सरकार ने ज्योतिषी की ओएसडी के तौर पर नियुक्ति रद्द की

चेन्नई । नवगठित 'तमिलगा वेट्री कजगम' (टीवीके) सरकार के लिए एक बड़ी शर्मिंदगी की बात यह रही कि मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के निजी ज्योतिषी, रिकी राधन पंडित वेट्रिवेल की,...

अफ्रीका सीडीसी और डब्ल्यूएचओ ने किया हंतावायरस के लिए पूरी तैयारी करने का आह्वान

अदीस अबाबा । अफ्रीका रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (अफ्रीका सीडीसी) और विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने स्वास्थ्य अधिकारियों और आम जनता से सतर्क रहने और हंतावायरस निगरानी उपायों को...

कैद में पाकिस्तान के पूर्व पीएम, बहनों को भाई इमरान खान से मिलने की फिर नहीं मिली इजाजत

इस्लामाबाद । पाकिस्तान की अदियाला जेल में बंद पूर्व वजीर-ए आजम (प्रधानमंत्री) और पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ के संस्थापक इमरान खान की बहनों को एक बार फिर पुलिस ने मिलने...

admin

Read Previous

गौरव गोगोई मानसिक रूप से पाकिस्तान से जुड़े हैं: हिमंता बिस्वा सरमा

Read Next

ब्रंट ने लगाया डब्ल्यूपीएल इतिहास का पहला शतक, आरसीबी को जीत के लिए 200 रन का लक्ष्य

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com