राहुल गांधी तीसरी पंक्ति में बैठने से नहीं, एक्सपोज होने से परेशान: प्रदीप भंडारी

सिलीगुड़ी । भाजपा नेता प्रदीप भंडारी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि वे देश के खिलाफ राजनीति करते हैं।

प्रदीप भंडारी का यह बयान उस वक्त आया है जब गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को तीसरी पंक्ति में जगह दिए जाने पर कांग्रेस नेताओं ने इसे विपक्षी नेताओं का अपमान बताया।

सिलीगुड़ी में आईएएनएस से बातचीत में भाजपा नेता प्रदीप भंडारी ने कहा कि राहुल गांधी तीसरी लाइन में बैठने से परेशान नहीं हैं, बल्कि फोन इस्तेमाल करते हुए पकड़े जाने से परेशान हैं। जब पूरा देश ब्रह्मोस मिसाइल की ताकत का जश्न मना रहा था, तब राहुल गांधी अपने फोन में व्यस्त थे। एक बार फिर, देश के सामने उनकी गैर-जिम्मेदार छवि पक्की हो गई है। ये वही राहुल गांधी हैं जो संवैधानिक कार्यक्रमों में शामिल नहीं होते। ये वही राहुल गांधी हैं जो बार-बार पूछते हैं कि पाकिस्तान के कितने विमान गिरे।

ये वही राहुल गांधी हैं जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हमारी सेना की बहादुरी पर सवाल उठाया था। राहुल गांधी की असली चिढ़ यह है कि वे देश के सामने एक्सपोज हो गए हैं। वे कभी देशभक्त नहीं हो सकते। शायद इसी कारण जनता ने उन्हें 95 चुनावों में करारा जवाब दिया।

भाजपा नेता ने कहा कि राहुल गांधी के लिए देश से पहले राजनीति आती है, देश का सम्मान और इज्जत नहीं। इसीलिए देश के लोग हमेशा राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी को भारत के राष्ट्रीय हित के खिलाफ काम करते हुए देखते हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कर्तव्य पथ पर सिर्फ राजनीति के लिए मौजूद थे।

दूसरी ओर भाजपा पर आरोप लगाते हुए कांग्रेस नेता कुमारी सैलजा ने एक्स पोस्ट पर लिखा कि गणतंत्र दिवस समारोह में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को तीसरी पंक्ति में स्थान देना संवैधानिक प्रोटोकॉल और लोकतांत्रिक मर्यादाओं का स्पष्ट उल्लंघन है।

भाजपा सरकार द्वारा सदन के भीतर और बाहर बार-बार नेता प्रतिपक्ष के पद की गरिमा को कमतर दिखाने का प्रयास किया गया है। यह रवैया दर्शाता है कि इस सरकार को न संविधान की भावना का सम्मान है और न ही गणतंत्र की मूल आत्मा की समझ है।

–आईएएनएस

पेपर लीक विवाद के बीच दोबारा होगी नीट (यूजी) 2026 की परीक्षा, एनटीए ने जारी की डेट

नई दिल्ली । नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने घोषणा की है कि नीट (यूजी) 2026 की परीक्षा अब दोबारा आयोजित की जाएगी और इसकी नई तारीख 21 जून 2026 तय...

पीएम मोदी ने यूएई पर हमले की निंदा की, कहा- भारत शांति और स्थिरता के लिए हरसंभव मदद को तैयार

अबू धाबी । भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी पांच देशों की यात्रा के पहले चरण में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की राजधानी अबू धाबी पहुंचे। यहां एयरपोर्ट पर पीएम...

सुप्रीम कोर्ट में हवाई किराये में उतार-चढ़ाव पर सुनवाई, अदालत ने नियमों पर सवाल उठाए

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट में निजी एयरलाइंस द्वारा त्योहारों और छुट्टियों के समय हवाई किराये में होने वाले अचानक उतार-चढ़ाव और अतिरिक्त शुल्कों को नियंत्रित करने के लिए नियामक...

कर्नाटक हिजाब विवाद : कांग्रेस ने स्कूलों में धार्मिक प्रतीकों का किया बचाव

बेंगलुरु, 15 मई (आईएएनएस)। कर्नाटक में हिजाब विवाद एक बार फिर राजनीतिक बहस का बड़ा मुद्दा बन गया है। मुख्यमंत्री सिद्दारमैया के उस बयान के बाद सियासी माहौल गरमा गया,...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यूएई यात्रा, दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी होगी ज्यादा मजबूत

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यूएई यात्रा ऐसे समय हो रही है, जब पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ा हुआ है। इससे साफ दिखता है कि भारत, यूएई के...

‘दिल्ली सरकार का कोई भी मंत्री एक साल सरकारी विदेश यात्रा पर नहीं जाएगा’, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का ऐलान

नई दिल्ली । ऊर्जा बचत और विदेशी मुद्रा भंडार के रक्षण को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन-अपील पर दिल्ली सरकार ने कई अहम कदम उठाए हैं। इस क्रम में...

रिलायंस कम्युनिकेशंस केस में सीबीआई की एक और बड़ी कार्रवाई, मुंबई समेत 7 ठिकानों पर चलाया तलाशी अभियान

नई दिल्ली । केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने गुरुवार को कहा कि उसने रिलायंस एडीए ग्रुप की कंपनियों में से एक रिलायंस कम्युनिकेशंस (आरकॉम) से जुड़े एक मामले में सात...

बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद ‘आखिरी सवाल’ की रिलीज का ऐलान, मिथुन चक्रवर्ती बोले- अब ‘बंगाल फाइल्स’ भी आएगी

कोलकाता । निर्देशक अभिजीत मोहन वारंग की हिंदी फिल्म ‘आखिरी सवाल’ की पश्चिम बंगाल में रिलीज की औपचारिक घोषणा कर दी गई है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान फिल्म का ट्रेलर...

‘फरार’ कोलकाता पुलिस अधिकारी को पूछताछ के लिए पेश किया जाए, ईडी ने सुरक्षा निदेशक से की मांग

कोलकाता । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को पश्चिम बंगाल सरकार के सुरक्षा निदेशक के कार्यालय से अनुरोध किया कि कोलकाता पुलिस के फरार डिप्टी कमिश्नर शांतनु सिन्हा बिस्वास को...

अमूल ने दूध की कीमतों में की बढ़ोतरी, प्रति लीटर 2 रुपए तक बढ़े दाम; 14 मई से लागू होंगी नई कीमतें

नई दिल्ली/अहमदाबाद । आम लोगों को महंगाई का एक और झटका लगने जा रहा है। गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन लिमिटेड (जीसीएमएमएफ), जिसके स्वामित्व में आनंद मिल्क यूनियन लिमिटेड (अमूल)...

नीट पेपर लीक की सीबीआई जांच केरल तक पहुंची

तिरुवनंतपुरम । नीट प्रश्न पत्र लीक मामले में जांच का दायरा अब केरल तक पहुंच गया है। सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) राज्य के दो जिलों के छात्रों की संभावित...

एनआईए को बड़ी सफलता, वांछित नार्को-आतंक आरोपी इकबाल सिंह को पुर्तगाल से लाया गया भारत

नई दिल्ली । राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) को बड़ी सफलता मिली है। वांछित नार्को-आतंकवादी इकबाल सिंह उर्फ ​​शेरा को गिरफ्तार करके पुर्तगाल से भारत लाया गया है। अधिकारियों ने कहा...

admin

Read Previous

कोलकाता के गोदाम में भीषण आग में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई

Read Next

गौरव गोगोई मानसिक रूप से पाकिस्तान से जुड़े हैं: हिमंता बिस्वा सरमा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com