हैदराबाद में चीनी मांझे से 5 वर्षीय बच्ची की मौत

हैदराबाद । तेलंगाना में प्रतिबंधित चीनी मांझे ने एक और जान ले ली है। सोमवार को हैदराबाद में एक पांच वर्षीय बच्ची इसकी शिकार हुई।

यह घटना तेलंगाना के कुकटपल्ली इलाके में हुई, जब बच्ची अपने पिता और बहन के साथ मोटरसाइकिल पर सवार थी।

पुलिस के अनुसार, उड़ती हुई पतंग का मांझा बच्ची के गले में फंस गया और गहरा घाव हो गया। अत्यधिक रक्तस्राव के कारण 5 वर्षीय निश्विका आदित्य की मौके पर ही मौत हो गई।

वह अपने पिता के आगे बैठी थी, जो बाइक चला रहे थे, जबकि उसकी बहन पीछे बैठी थी। वे मेडचल-मलकाजगिरी जिले के काजीपल्ली से कुकटपल्ली आ रहे थे।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तेलंगाना में दो सप्ताह से भी कम समय में यह दूसरी ऐसी घटना है।

संगारेड्डी जिले में 14 जनवरी को इसी तरह की एक घटना में 35 वर्षीय एक व्यक्ति की जान चली गई। उत्तर प्रदेश के प्रवासी मजदूर अविदेश मोटरसाइकिल चला रहे थे, तभी मांजा उनके गले में फंस गया। उन्हें गहरा घाव लगा और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

इस महीने हैदराबाद और उसके आसपास के इलाकों में चीनी मांजे से एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए।

घायलों में एक सहायक सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) और एक 70 वर्षीय महिला शामिल थीं।

2024 में, हैदराबाद में चीनी मांजे से गला कटने के कारण भारतीय सेना के एक नायक रैंक के अधिकारी की मृत्यु हो गई।

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम निवासी 30 वर्षीय कागीथला कोटेश्वर रेड्डी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। यह घटना तब हुई जब वह लंगर हाउज इलाके में इंदिरा रेड्डी फ्लाईओवर पर स्कूटर चला रहे थे।

प्रतिबंध के बावजूद, हाल ही में संक्रांति के त्योहार के दौरान पतंग उड़ाने के लिए चीनी मांजे का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया गया।

हैदराबाद पुलिस ने शहर में चीनी मांजा (सिंथेटिक/नायलॉन पतंग की डोर) की बिक्री, भंडारण और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए एक विशेष अभियान चलाया था।

8 जनवरी से 11 जनवरी के बीच पुलिस ने 43 लाख रुपए मूल्य के 2,150 बॉबिन चीनी मांजा जब्त किए।

पुलिस ने बिक्री में शामिल लोगों के खिलाफ 29 मामले दर्ज किए और 57 लोगों को गिरफ्तार किया।

पिछले एक महीने में पुलिस ने 132 मामले दर्ज किए और 1.68 करोड़ रुपए मूल्य के 8,376 बॉबिन जब्त किए। कुल 200 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

–आईएएनएस

ट्रंप के फैसले से तेल की कीमतों में 13 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट, गिफ्ट निफ्टी में जोरदार उछाल

नई दिल्ली । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के खिलाफ सैन्य हमलों पर अस्थायी रोक लगाने की घोषणा करने और दोनों देशों के बीच बातचीत के 'सकारात्मक' होने की...

दिल्ली: 1.05 लाख रुपए की ठगी में दो आरोपी गिरफ्तार, टेलीग्राम पर देते थे निवेश का झांसा

नई दिल्ली । दिल्ली के शाहदरा जिले में साइबर पुलिस ने एक बड़े टेलीग्राम आधारित निवेश घोटाले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में...

दिल्ली ब्लास्ट: एनआईए ने जम्मू-कश्मीर में कई स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया

नई दिल्ली । दिल्ली के लाल किले के इलाके में हुए बम धमाके के मामले में चल रही जांच के तहत राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर के...

जी7 ने खाड़ी देशों पर ईरान के हमलों की निंदा की, कहा- ‘इससे वैश्विक सुरक्षा को खतरा है’

वॉशिंगटन । जी7 देशों ने रविवार को मिडिल ईस्ट के कई देशों में आम लोगों और जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर पर ईरान के हमलों की कड़ी निंदा की। साथ ही, जी7 देशों...

केरल विधानसभा चुनाव में भाजपा का प्रदर्शन बेहतर होगा : आरपी सिंह

नई दिल्ली । भाजपा के वरिष्ठ नेता आरपी सिंह ने केरल विधानसभा चुनाव को लेकर दावा किया है कि उनकी पार्टी विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेगी। भाजपा नेता का...

ईरान के भीषण हमलों के बीच ब्रिटेन ने अपने परमाणु सबमरीन को अरब सागर में किया तैनात

मॉस्को । ब्रिटिश मीडिया ने सैन्य सूत्रों के हवाले से बताया कि एक न्यूक्लियर पावर वाली रॉयल नेवी सबमरीन अरब सागर में पहुंच गई है, जो ईरान पर क्रूज मिसाइल...

जिस फिल्म के लिए मिला नेशनल अवॉर्ड, उसकी ही वजह से कंगना रनौत ने झेला था डिप्रेशन

मुंबई । बॉलीवुड की 'क्वीन' कंगना रनौत की गूंज आज सिनेमाई पर्दे से लेकर देश की संसद तक सुनाई देती है। एक बहुमुखी अभिनेत्री के साथ-साथ कंगना अब एक सजग...

बिहार : एलपीजी की जमाखोरी और कालाबाजारी के खिलाफ प्रशासन सख्त, जमुई में 27 सिलेंडर जब्त, एक गिरफ्तार

जमुई । बिहार में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी के खिलाफ प्रशासन सख्त रुख अपना रहा है। इसी कड़ी में जमुई जिले में शुक्रवार को जिला प्रशासन...

राजस्थान में मस्जिद के अंदर जलाए गए युवक की मौत, आरोपी फरार

जयपुर । अधिकारियों ने शुक्रवार को पुष्टि की कि एक मजदूर के तौर पर काम करने वाले युवक की, जिसे एक झगड़े के बाद मस्जिद के टॉयलेट में बंद करके...

ईरान की 13 बैलिस्टिक मिसाइलों और 27 यूएवी को क‍िया निष्क्रिय: यूएई

अबू धाबी । संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि देश की वायु रक्षा प्रणाली ने बुधवार को ईरान से दागी गई 13 बैलिस्टिक मिसाइलों और 27...

मध्य पूर्व तनावों के बीच कीमती धातुओं में बड़ी गिरावट, सोना करीब 800 रुपए सस्ता तो चांदी 2,400 रुपए से ज्यादा फिसली

मुंबई । मध्य पूर्व में बढ़ते तनावों के बीच बुधवार के कारोबारी सत्र में कीमती धातुओं में बड़ी गिरावट देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के आंकड़ों...

मध्य प्रदेश में जनसेवा मित्रों को हटाना युवाओं के भविष्य के साथ अन्याय: जीतू पटवारी

भोपाल । मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राज्य की मोहन सरकार द्वारा जनसेवा मित्रों को हटाने के निर्णय की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि यह...

admin

Read Previous

रवि तेजा का 77वां धमाका: ‘इरुमुडी’ में दिखेगा नया अवतार, फिल्म का नया पोस्टर जारी

Read Next

कोलकाता के गोदाम में भीषण आग में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com