देशभर के वह राज्य जहां फंस गई भाजपा, नतीजों में इनकी वजह से दिखेगा बड़ा उलटफेर

नई दिल्ली । लोकसभा चुनाव के परिणाम अब रुझानों के जरिए स्पष्ट होने लगे हैं। भाजपा नीत एनडीए गठबंधन ने इस चुनाव में जितनी बड़ी जीत के बारे में सोचा था, वह होता नजर नहीं आ रहा है। भाजपा 2019 के अपने चुनाव परिणाम को दोहराने में भी नाकामयाब नजर आ रही है। एनडीए गठबंधन की अभी तक 290 के करीब सीट पर बढ़त दिख रही है।

इस बार भाजपा ने दक्षिण के राज्यों में अपनी सेंध लगाई है। वहीं, उत्तर और उत्तर पूर्व के राज्यों में भाजपा और एनडीए गठबंधन के अन्य दलों पर जनता ने उतना विश्वास नहीं दिखाया। जितना 2019 के चुनाव में जनता ने दिखाया था।

भाजपा को कई हिंदी भाषी राज्यों में मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ दक्षिण के राज्य कर्नाटक में जहां भाजपा मजबूत स्थिति में थी, वहां भी उसे नुकसान होता नजर आ रहा है। जिन राज्यों में भाजपा नीत एनडीए को नुकसान हो रहा है, उसमें उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हरियाणा जैसे राज्य शामिल हैं।

इस सबमें सबसे ज्यादा झटका भाजपा को यूपी में लगता हुआ नजर आ रहा है। यहां की 80 सीटों में भाजपा ने 2014 में 71 और 2019 में 62 सीटें जीती थी। लेकिन, इस बार भाजपा यहां 33 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि, भाजपा ने यहां 75 सीटों पर चुनाव लड़ा था।

इसके बाद बिहार में भाजपा 17 सीटों पर चुनाव लड़ी थी और वह 9 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि, जेडीयू ने 16 सीटों पर चुनाव लड़ा था, वह 13 सीटों पर आगे चल रही है। इसके अलावा चिराग पासवान की पार्टी अपनी पांचों सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

महाराष्ट्र में भी भाजपा की सीटें फंस गई हैं। यहां एनडीए 21 सीटों और महाविकास अघाड़ी 25 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

राजस्थान की 25 सीटों पर भी भाजपा को झटका मिलता नजर आ रहा है। यहां 2019 में 25 की 25 सीटों पर एनडीए ने जीत हासिल की थी। लेकिन, इस बार रुझानों में भाजपा 14 सीटों पर आगे चल रही है।

हरियाणा में भी भाजपा को परेशानी झेलनी पड़ रही है। यहां 10 लोकसभा सीटों में भाजपा 5 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि, 2019 में यहां 10 की 10 सीटें भाजपा ने जीती थी।

कर्नाटक की बात करें तो यहां की 28 लोकसभा सीटों में से भाजपा ने अपने दम पर 2019 में 25 सीटों पर जीत दर्ज की थी लेकिन अभी यहां भाजपा 16 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि, उसकी गठबंधन पार्टनर जेडीएस 2 सीटों पर आगे चल रही है।

पंजाब में भी भाजपा को नुकसान हुआ है, यहां वह एक सीट पर आगे चल रही है।

इसके साथ ही असम की कुल 14 सीटों में से भाजपा 9 सीटों पर आगे चल रही है। हालांकि, यहां भाजपा को इससे बेहतर की उम्मीद थी क्योंकि 2019 में भी यहां भाजपा ने 9 सीटों पर ही जीत दर्ज की थी।

भाजपा को पश्चिम बंगाल में भी बड़ा झटका लगता नजर आ रहा है। यहां की 42 सीटों में भाजपा ने 2019 में 18 सीटें जीती थी। इस बार वह 10 सीटों पर आगे चल रही है।

–आईएएनएस

26 जून को नोएडा इंटरनेशनल फिल्म सिटी का शिलान्यास, जोरों पर तैयारियां

ग्रेटर नोएडा । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट फिल्म सिटी के शिलान्यास की तारीख की घोषणा हो चुकी है। 26 जून को शाम 5 बजे इंटरनेशनल...

बिहार : सरकार ने बढ़ाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की राशि, वृद्धजनों, विधवा महिलाओं को अब प्रतिमाह मिलेंगे 1100 रुपये

पटना । बिहार में इस साल अक्टूबर और नवंबर में विधानसभा चुनाव होने वाला है। इससे पहले बिहार सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना राशि में...

यूएई से भारत लाया गया भगोड़ा उपवन पवन जैन, ठगी के गंभीर आरोप

नई दिल्ली । भारतीय जांच एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। गुजरात के भगोड़े उपवन पवन जैन को यूएई से प्रत्यर्पण करके लाया गया है। उपवन पवन जैन गुजरात पुलिस...

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे : सीएम योगी का विपक्ष पर हमला, बोले- विकास के नाम पर ये लोग ‘डी कंपनी’ पालते थे

आजमगढ़ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधा। सीएम योगी ने मुख्य विपक्षी पार्टी...

केंद्र सरकार सहकारी बीमा कंपनी और दो लाख नई पीएसीएस स्थापित करेगी : केंद्रीय मंत्री अमित शाह

मुंबई | केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि सहकारिता मंत्रालय ने देशभर में सहकारी क्षेत्र में बदलाव लाने के लिए कई फैसले लिए हैं। उन्होंने घोषणा...

बिहार : तीन लाख के इनामी नक्सली अखिलेश सिंह भोक्ता उर्फ पतरकी ने किया सरेंडर

गया । बिहार पुलिस की दबिश और लगातार छापेमारी के कारण तीन लाख रुपए का इनामी एवं कुख्यात नक्सली अखिलेश सिंह भोक्ता उर्फ पतरकी ने हथियार के साथ आत्मसमर्पण कर...

महाराष्ट्र : नाना पटोले ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर ‘कुछ छिपाने’ का लगाया आरोप

नागपुर । चुनाव आयोग के नियम बदलने को लेकर महाराष्ट्र कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नाना पटोले ने शुक्रवार को निशाना साधा। उन्होंने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर "कुछ छिपाने"...

लोगों को देखना चाहिए पाकिस्तान का दम किस तरह से निकला है : शहजाद पूनावाल

नई दिल्ली । भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने शुक्रवार को कहा कि जिन लोगों को भारत के डीजीएमओ, विदेश मंत्रालय और प्रधानमंत्री पर कम भरोसा है, उन लोगों को यह...

बाटला हाउस डिमोलिशन केस : डीडीए को हाईकोर्ट का नोटिस, कार्रवाई पर अंतरिम रोक

नई दिल्ली । बाटला हाउस इलाके में डीडीए (डीडीए) द्वारा की जा रही डिमोलिशन कार्रवाई को लेकर दायर की गई एक याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया। डीडीए...

राजा रघुवंशी हत्याकांड : सोनम और राज की रिमांड बढ़ी, अन्य आरोपियों की न्यायिक हिरासत

इंदौर । राजा रघुवंशी हत्याकांड में गिरफ्तार किए गए पांचों आरोपियों की पुलिस रिमांड पूरी होने के बाद गुरुवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान पुलिस ने...

बांग्लादेश सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरे कर्मचारी, ‘काला कानून’ वापस लेने की मांग

ढाका । बांग्लादेश सचिवालय में गुरुवार को सैकड़ों अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक बार फिर से मोहम्मद यूनुस सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया और विवादित 'सरकारी सेवा (संशोधन) अध्यादेश' को...

झारखंड में बारिश ने मचाई तबाही, 10 लोगों की मौत, 25 घायल, कई पुल बहे, रेस्क्यू में एनडीआरएफ उतरी

रांची । झारखंड के विभिन्न हिस्सों में पिछले 48 घंटे से हो रही लगातार बारिश के बीच अलग-अलग हादसों में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई है।...

admin

Read Previous

लोकसभा चुनाव के नतीजों को लेकर अमित शाह, जेपी नड्डा और राजनाथ सिंह ने की बैठक

Read Next

मणिपुर में दोनों लोकसभा सीटों पर कांग्रेस आगे

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com