Warning: mysqli_real_connect(): (HY000/2002): Connection refused in /home/indiavfh/public_html/wp-includes/wp-db.php on line 1753

Notice: Function wpdb was called incorrectly. wpdb must set a database connection for use with escaping. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 3.6.0.) in /home/indiavfh/public_html/wp-includes/functions.php on line 5833
खरगे की जुबान उनको मुबारक, लेकिन देश करता है पीएम मोदी पर विश्वास : अश्विनी वैष्णव - इंडिया न्यूज़ स्ट्रीम

खरगे की जुबान उनको मुबारक, लेकिन देश करता है पीएम मोदी पर विश्वास : अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली : केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा इस्तेमाल किए गए शब्द की कड़ी आलोचना करते हुए कहा है कि कांग्रेस का यही माइंडसेट है जिसे खरगे ने अपने शब्दों में रखा है। भाजपा राष्ट्रीय मुख्यालय में मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए वैष्णव ने कहा कि कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल करने में कभी कोई कमी नहीं छोड़ी। प्रधानमंत्री मोदी के लिए मौत का सौदागर जैसे शब्दों तक का प्रयोग किया गया।

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि कांग्रेस के अंदर जिस तरह का कल्चर, जिस तरह की भावना, जिस तरह की नकारात्मक सोच है और जो उनका माइंडसेट है, खरगे ने कांग्रेस के इसी माइंडसेट को अपने शब्दों में रखा। लेकिन देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर स्पष्ट विश्वास रखता है।

उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान की राजनीति में कोई ऐसा नेता नहीं आया है जिनकी इतनी स्ट्रांग मोरल अथॉरिटी हो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मोरल अथॉरिटी है। लोगों को विश्वास है कि यह देश को सही राह पर ले जाने वाले नेता हैं। इसलिए खरगे कुछ भी बोलें, उनकी जुबान उनको मुबारक, लेकिन राष्ट्र निर्माण के इस यज्ञ में पीएम मोदी और उनके अनुयायी हम सब चलते रहेंगे।

आपको बता दें कि, भाजपा ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जहरीला सांप कहने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ मोर्चा खोल रखा है।

–आईएएनएस


Notice: Undefined variable: current_post_type in /home/indiavfh/public_html/wp-content/themes/vinkmag/template-parts/blogs/contents/content-single.php on line 25

कीव पर रूस का भीषण हमला, 68 मिसाइलें और 351 ड्रोन दागे, कई लोगों की मौत : जेलेंस्की

नई द‍िल्‍ली । रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच एक बार फिर कीव भीषण हमले की चपेट में आ गया। राजधानी कीव पर मिसाइलों और सैकड़ों ड्रोन से बड़ा हमला किया गया।...

खामेनेई की तदफीन: ईरान ने किए विशेष इंतजाम, 9 जुलाई को होंगे सुपुर्द-ए-खाक

तेहरान । ईरान के दिवगंत सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को अंतिम विदाई देने का समारोह तेहरान के ग्रैंड इमाम खुमैनी मुसल्ला में शनिवार को शुरू हो गया। अपने लीडर...

ईरान: खामेनेई के तदफीन की तैयारियां पूरी, पेजेश्कियन ने जनता से कहा- ‘मतभेद भूल हों जनाजे में शामिल’

तेहरान । ईरान के दिवंगत सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खामेनेई के तदफीन यानी अंतिम संस्कार की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। 4 जुलाई से 9 जुलाई के बीच रस्म अदायगी होगी।...

एमओयू की शर्तें पूरी न होने तक अमेरिका के साथ अंतिम समझौता नहीं करेगा ईरान: स्पीकर कालीबाफ

तेहरान । ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाकर कालीबाफ ने अमेरिका के साथ हुए शांति समझौते पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक दोनों पक्षों के...

राष्ट्रीय हितों से किसी भी परिस्थिति में समझौता नहीं करेगा ईरान: राष्ट्रपति पेजेश्कियन

तेहरान । राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने एक बार फिर कहा है कि ईरान अपने लोगों के अधिकारों और राष्ट्रीय हितों से किसी भी परिस्थिति में "पीछे नहीं हटेगा।" उन्होंने स्पष्ट...

ईरान के राष्ट्रपति का दावा, ‘कतर में फंसे 6 अरब डॉलर मिलेंगे जल्द’

तेहरान । ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने सोमवार को बड़ा ऐलान किया। दावा किया कि कतर में फंसी ईरान की 12 अरब डॉलर की राशि में से 6 अरब...

दक्षिण कोरिया ने वायु रक्षा क्षेत्र में चीनी और रूसी सैन्य विमानों की घुसपैठ पर जताया कड़ा विरोध

सोल । दक्षिण कोरिया ने उसके वायु रक्षा पहचान क्षेत्र (केएडीआईजेड) में चीनी और रूसी सैन्य विमानों के अनधिकृत प्रवेश पर रविवार को चीन और रूस के समक्ष कड़ा विरोध...

नेतन्याहू का बड़ा बयान, दक्षिणी लेबनान में आईडीएफ को कार्रवाई की पूरी छूट

यरूशलेम । इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोमवार को कहा कि दक्षिणी लेबनान में तैनात इजरायली रक्षा बल (आईडीएफ) के सैनिकों को अपने खिलाफ या उत्तरी इजरायल के निवासियों...

रूस के भीषण हमलों से दहला यूक्रेन, कीव की ऐतिहासिक कैथेड्रल चर्च में आग, 11 लोगों की मौत

नई दिल्‍ली । रूस ने रविवार की रात 70 मिसाइलों और 611 ड्रोन की मदद से यूक्रेन पर ताबड़तोड़ हमले क‍िए। इन हमलों में 60 से अधिक मिसाइलें तो राजधानी...

ट्रंप ने कहा ‘ईरान संग समझौता ओबामा के जेसीपीओए से बेहतर’, आखिर क्या थी वो डील?

नई दिल्ली । अमेरिका के वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल में हुए जेसीपीओए समझौते से बेहतर डील करने का ऐलान किया। 2015 में ईरान...

बाहरी जोखिमों में कमी आने से भारत वैश्विक झटकों का सामना करने के लिए बेहतर स्थिति में है: सीईए नागेश्वरन

नई दिल्ली । भारत का बाहरी क्षेत्र (एक्सटर्नल सेक्टर) पहले की तुलना में काफी अधिक मजबूत हो गया है और देश की व्यापक आर्थिक (मैक्रोइकोनॉमिक) बुनियाद अब वैश्विक झटकों का...

ट्रंप का दावा: ईरान ने परमाणु समझौते के ढांचे को दी मंजूरी, अमेर‍िका ने रद्द किए हमले

वॉशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने ईरान पर होने वाले अमेरिकी हमलों को रद्द कर दिया है। उनका कहना है कि तेहरान के साथ बातचीत...

admin

Read Previous

भाजपा के 12 घंटे के बंद के दौरान उत्तर बंगाल में जनजीवन प्रभावित

Read Next

उत्तराखंड में 28-29 को यलो और 30 और 1 को ऑरेंज अलर्ट

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com