यूपी में बाबा, तो पंजाब में केजरी को बहुमत

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव का आखिरी चरण आज (सोमवार)को समाप्त हो गया। अब एग्जिट पोल के नतीजे भी सामने आ रहे हैं। शुरुआती एग्जिट पोल के अनुसार, उत्तर प्रदेश में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) योगी बाबा की सरकार बनती दिख रही है। तीन एग्जिट पोल में बीजेपी+ को 200 से अधिक सीटें हासिल होती हुई दिख रही हैं। हालांकि, एग्जिट पोल में यह भी कहा जा रहा है कि समाजवादी पार्टी (सपा) कड़ी टक्कर दे रही है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर के विधानसभा चुनाव के परिणामों के साथ 10 मार्च को पंजाब के भी नतीजे घोषित किए जाएंगे। मतदान समाप्त होते ही देश के पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव खत्म हो जाएंगे। यूपी, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में किसकी सरकार बनने जा रही है इसका सही जवाब तो 10 मार्च को मतगणना के बाद ही मिलेगा।

आम आदमी पार्टी ने उत्तर प्रदेश की सत्ता से बीजेपी को दूर रखने के लिए सपा को समर्थन देने का ऐलान किया है तो पंजाब में कांग्रेस खेमे की तरफ से आम आदमी पार्टी का सहयोग लेकर सरकार बनाने की आवाज उठी है। इतना ही नहीं, कांग्रेस चुनाव नतीजे से पहले ही अपने उम्मीदवारों को खरीद-फरोख्त से बचाए रखने के लिए सुरक्षित ठिकाने की तलाश में जुट गई है। वहीं, बीजेपी खुद के दम पर यूपी से लेकर गोवा, मणिपुर में सरकार बनाने का दावा करने के साथ-साथ दूसरी संभावनाओं पर भी मंथन करने में जुटी है।

एग्जिट पोल के नतीजों से भाजपा के नेता उत्साहित दिख रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुईं मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव ने एग्जिट पोल के कू पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। अपर्णा यादव ने लिखा, जय भाजपा, तय भाजपा | सीएनएन न्यूज 18 की ओर से जारी एग्जिट पोल के मुताबिक, भाजपा सबसे बड़ी पार्टी के रूप में सामने आ रही है। भाजपा गठबंधन के पास 240 सीटें आ रही हैं, सपा के पास 140 तो बसपा के पास 17 सीटें आ रही हैं। जबकि कांग्रेस के खाते में एक भी सीट नहीं आ रही है।

वहीं, रिपब्लिक भारत एग्जिट पोल के नतीजों के अनुसार, यूपी में एक बार फिर योगी सरकार सत्ता में वापसी कर रही है। उत्तर प्रदेश को लेकर रिपब्लिक के एग्जिट पोल में बताया गया है कि भाजपा गठबंधन को 262-277 सीटें मिल सकती हैं। वहीं एसपी गठबंधन को 119-134 सीटें, बीएसपी को 07-15 और कांग्रेस को 3-08 सीटें मिलने की बात कही गई है।

किसान आंदोलन का मुख्य केंद्र रहे पंजाब में 20 फरवरी को सभी 117 विधानसभा सीटों पर मतदान कराया गया। इस बार प्रदेश में बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल गठबंधन में टूट और कैप्टन अमरिंदर सिंह का कांग्रेस से अलग होना चुनाव दिलचस्प अखाड़े में बदल गया। दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी ने भगवंत सिंह मान को सीएम कैंडिडेट बनाया, जबकि कांग्रेस ने सीएम के चेहरे पद के लिए दलित चेहरे को आगे करके सूबे में चुनाव लड़ा। ऐसे में हर कोई जानना चाहता है कि इस बार पंजाब में किसकी सरकार सत्ता पर काबिज होगी और किसको विपक्ष में बैठकर संतोष करना पड़ेगा।

———–इंडिया न्यूज़ स्ट्रीम

बाहरी जोखिमों में कमी आने से भारत वैश्विक झटकों का सामना करने के लिए बेहतर स्थिति में है: सीईए नागेश्वरन

नई दिल्ली । भारत का बाहरी क्षेत्र (एक्सटर्नल सेक्टर) पहले की तुलना में काफी अधिक मजबूत हो गया है और देश की व्यापक आर्थिक (मैक्रोइकोनॉमिक) बुनियाद अब वैश्विक झटकों का...

ट्रंप का दावा: ईरान ने परमाणु समझौते के ढांचे को दी मंजूरी, अमेर‍िका ने रद्द किए हमले

वॉशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने ईरान पर होने वाले अमेरिकी हमलों को रद्द कर दिया है। उनका कहना है कि तेहरान के साथ बातचीत...

यमन के अदन में मिलिट्री कैंप में जबरदस्त धमाका, 12 सैनिकों की मौत और कई घायल

सना । यमन के दक्षिणी बंदरगाह शहर अदन में गुरुवार सुबह सरकार समर्थित सेना के मिलिट्री कैंप में जोरदार धमाका हुआ। इस धमाके में 12 सैनिक मारे गए और कई...

अमेरिका-ईरान संघर्ष पर रूस फिक्रमंद, दोनों पक्षों से संयम बरतने की अपील

मास्को । रूस ने अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव पर गहरी चिंता जताई है और दोनों पक्षों से तत्काल संयम बरतने की अपील की है। यह तनाव...

पश्चिम एशिया के तेजी से बदलते हालात पर पीएम मोदी ने कुवैत के अमीर से की बात

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कुवैत के अमीर शेख मेशाल अल-अहमद अल-जाबेर अल-सबा से टेलीफोन पर बातचीत की। दोनों ने पश्चिम एशिया में तेजी से बदल...

हवाई अड्डे पर हुए हमले में एक शख्स की मौत, ईरान ने किया अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन: कुवैत

कुवैत । कुवैत हवाईअड्डे के टर्मिनल वन पर हुए ड्रोन हमले में एक शख्स की मौत हो गई है। विदेश मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी।...

रूस ने रातभर यूक्रेन में मचाई तबाही, कई शहरों में ड्रोन और म‍िसाइल से क‍िया हमला

नई द‍िल्‍ली । रूस ने एक बार भी यूक्रेन के कई शहरों को न‍िशाना बनाते हुए जबरदस्‍त तबाही मचाई। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने इसे एक बहुत बड़ा हमला...

इजरायल का दक्षिण लेबनान के 3 इलाकों को खाली करने का आदेश, हमले में तीन की मौत

तेल अवीव/बेरूत । इजरायल ने दक्षिणी लेबनान के नबातियेह जिले के मायफदौन, चौकीन और जेबदीन कस्बों व गांवों के लोगों को इलाका खाली करने का आदेश दिया है। इस बीच...

इजरायल का दावा, ‘गाजा हमले में हमास के सैन्य प्रमुख मोहम्मद ओदेह ढेर’

यरुशलम । इजरायल ने एक हवाई हमले में हमास के सैन्य कमांडर मोहम्मद ओदेह को मार गिराने का दावा किया है। इजरायली रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने इस कार्रवाई को...

ईरान ने अमेरिका पर लगाया सीजफायर नियमों के उल्लंघन का आरोप

नई दिल्ली । ईरान ने अमेरिका पर सीजफायर नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया है। एक बयान जारी कर इसे दुर्भावना से प्रेरित और वादाखिलाफी करार दिया है। इस बयान...

ईरान के सर्वोच्च नेता की अनुमति के बिना कोई निर्णय नहीं: पेजेश्कियन

तेहरान । ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने कहा है कि अमेरिका-ईरान समझौते को लेकर देश में कोई भी निर्णय ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई की अनुमति के बिना...

जिनपिंग के साथ मुलाकात के बाद ट्रंप ने कहा- अमेरिका और चीन ने शानदार ट्रेड डील की

बीजिंग । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चीन दौरे का आज आखिरी दिन है। राष्ट्रपति ट्रंप ने चीन के दौरे पर प्रेसिडेंट शी जिनपिंग से मुलाकात की। इस मुलाकात...

editors

Read Previous

सीबीआई करेगी चित्रा रामकृष्णा की दो सप्ताह की हिरासत की मांग

Read Next

पुतिन, यूरोपीय संघ के नेता ने यूक्रेन में मानवीय मुद्दों पर चर्चा की : क्रेमलिन

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com