भारत के साथ व्यापार बढ़ाने पर तेजी से काम कर रहा अमेरिका : वरिष्ठ अधिकारी

डलास । अमेरिका के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि अमेरिका, भारत का एक अहम पार्टनर है और यह आर्थिक संबंधों को और बढ़ाने पर तेजी से काम कर रहा है।

सहायक वाणिज्य सचिव अरुण वेंकटरमन ने कहा, “मैं वास्तव में मानता हूं कि भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों के ये अच्छे दिन हैं।”

उन्होंने न्यूयॉर्क में विश्व व्यापार सप्ताह से पहले संवाददाताओं से कहा, “हम भारत से आर्थिक सहयोग बढ़ाने के और तरीके ढूंढ रहे हैं।”

उन्होंने कहा, ”अमेरिका के लिए भारत और भी अधिक महत्वपूर्ण भागीदार बन गया है। पिछले कुछ वर्षों में भारत के साथ बढ़ती भागीदारी से हम आश्चर्यचकित हैं।”

अमेरिकी अंतर्राष्ट्रीय व्यापार प्रशासन के अनुसार, भारत और अमेरिका के बीच कुल व्यापार 2022 में 191 बिलियन डॉलर से अधिक हो गया, जो 2014 से लगभग दोगुना है।

वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान अमेरिका से भारत में एफडीआई 103 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया, जबकि 2021 में अमेरिका में भारतीय एफडीआई प्रवाह 14.4 बिलियन डॉलर था, जिससे 72,000 से ज्यादा अमेरिकी नौकरियां पैदा हुईं।

एक पत्रकार द्वारा यह पूछे जाने पर कि क्या अमेरिका भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर विचार करेगा, वेंकटरमन ने सीधे तौर पर कुछ नहीं कहा। हालांकि उन्होंने ये जरूर कहा कि इंडो-पैसिफिक इकोनॉमिक फ्रेमवर्क फॉर प्रॉस्पेरिटी (आईपीईएफ) में भारत की भागीदारी बढ़ी है।

उन्होंने कहा, “मुक्त व्यापार समझौता अच्छी चीज़ है, लेकिन हमें यह भी याद रखना चाहिए कि यह एक उपकरण मात्र है।”

उन्होंने आगे कहा, “हमें इस बात पर गर्व है कि हमारे सभी इंडो-पैसिफिक साझेदारों की मदद से हम कुछ ही समय में सामूहिक रूप से इंडो-पैसिफिक आर्थिक ढांचे को लागू करने की दिशा में आगे बढ़ने की स्थिति में आ गए हैं।”

वेंकटरमन ने कहा, “यह आगे चलकर आपूर्ति श्रृंखला के व्यवधानों को कम करने और इसे अधिक मजबूत बनाने में मदद करेगा।”

तमिलनाडु में जन्मे वेंकटरमन के पास अमेरिका और विदेशी वाणिज्यिक सेवा के महानिदेशक होने के अलावा वाणिज्य विभाग में वैश्विक बाजार पोर्टफोलियो भी है।

–आईएएनएस

गुजरात दक्षिण कोरियाई तकनीक का इस्तेमाल करके बनाएगा रबर डैम

छोटा उदयपुर/तापी । गुजरात, दक्षिण कोरिया की रबर ब्लैडर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके अपने पहले दो एयर-फिल्ड रबर डैम बनाने जा रहा है। इन प्रोजेक्ट्स से छोटा उदयपुर और तापी...

एस्सार एनर्जी ट्रांजिशन ने पेट्राको के साथ रणनीतिक साझेदारी को रिन्यू किया

स्टैनलो (यूके) | एस्सार एनर्जी ट्रांजिशन ने कहा कि उसने एस्सार एनर्जी ट्रांजिशन फ्यूल्स और पेट्राको ऑयल कंपनी एसए के बीच 300 मिलियन अमेरिकी डॉलर की क्रूड सुविधा को सफलतापूर्वक...

एआई के लिए ऊर्जा सबसे बड़ी चुनौती: ब्लैकरॉक सीईओ

वॉशिंगटन | ब्लैकरॉक के चेयरमैन और मुख्य कार्यकारी लैरी फिंक ने कहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के लिए सबसे बड़ी बाधा अब एडवांस्ड कंप्यूटर चिप्स नहीं, बल्कि बिजली की...

कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट के चलते शेयर बाजार में लगातार चौथे सप्ताह तेजी, निफ्टी-सेंसेक्स ने दर्ज की 0.8 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त

मुंबई । कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट और वैश्विक स्तर पर ब्याज दरों में राहत मिलने की उम्मीदों के चलते भारतीय शेयर बाजार में लगातार चौथे सप्ताह बढ़त...

पीयूष गोयल ने खिलौना उद्योग से निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का किया आह्वान, क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर वापस नहीं लेने का दिलाया भरोसा

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को भारतीय खिलौना उद्योग से अगले चार वर्षों में खिलौनों के निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का लक्ष्य...

भारत-इजरायल द्विपक्षीय निवेश समझौता लागू, निवेशकों को मिलेगा अधिक संरक्षण; दोनों देशों के आर्थिक रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती

नई दिल्ली । भारत और इजरायल के बीच 8 सितंबर 2025 को हस्ताक्षरित ऐतिहासिक द्विपक्षीय निवेश समझौता (बीआईए) शनिवार से आधिकारिक रूप से लागू हो गया। इस समझौते को दोनों...

भारत-जापान साझेदारी में निवेश की अहम भूमिका : पीयूष गोयल

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि निवेश भारत-जापान की साझेदारी का अहम हिस्सा है और इससे दोनों देशों के संबंध मजबूत...

टैक्स और कस्टम ड्यूटी में बदलाव और वैश्विक स्तर पर अस्थिरता से 2026 की दूसरी छमाही निर्धारित होगी बुलियन की चाल

नई दिल्ली । वर्ष 2026 की दूसरी छमाही में टैक्स में बदलाव, कस्टम ड्यूटी में बढ़ोतरी और दुनिया भर में भू-राजनीतिक तनाव बुलियन की कीमतों को तय करने वाले मुख्य...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

नायरा एनर्जी ने घटाए पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने कहा- अतिरिक्त बचत करने में मिलेगी मदद

अहमदाबाद । नायरा एनर्जी की ओर से बुधवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में क्रमश: 5 रुपए और 3 रुपए की कटौती पर लोगों ने कहा कि इससे बढ़ती महंगाई के...

कैबिनेट ने द्वारका एक्सप्रेसवे को दिल्ली के नेल्सन मंडेला मार्ग से जोड़ने के लिए 6,969.67 करोड़ रुपए के टनल प्रोजेक्ट को दी मंजूरी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी ने बुधवार को एनएच-148एई पर 6 लेन की रोड़ टनल को मंजूरी दे दी है। इसके...

वित्त मंत्री सीतारमण ने की फ्रांस दौरे की शुरुआत, आर्थिक और निवेश संबंधों को नई मजबूती देने पर रहेगा फोकस

नई दिल्ली । केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को फ्रांस के आधिकारिक दौरे की शुरुआत की, जहां वह भारत और फ्रांस के बीच रणनीतिक...

admin

Read Previous

कालिंदी कुंज से नोएडा एयरपोर्ट महज 30 मिनट में, एनएचएआई करवा रहा है सर्वे

Read Next

प्रख्यात अंग्रेजी लेखक रस्किन बॉन्ड को साहित्य अकादेमी की महत्तर सदस्यता

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com