लोकतंत्र में जनता मालिक, जनता ने अपना फैसला सुना दिया ; नीतीश

पटना, बिहार विधानसभा उपचुनाव में राज्य की दो विधानसभा सीटों पर मंगलवार को हुई मतगणना में दोनों सीटों पर सत्ताधारी गठबंधन राजग ने अपना कब्जा फिर से जमा लिया। इस जीत के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि लोकतंत्र में जनता मालिक है और जनता ने अपना फैसला सुना दिया। मुख्यमंत्री ने क्षेत्र की जनता को बधाई भी दी है। राज्य में दो विधानसभा सीटों कुशेश्वरस्थान और तारापुर में हुए उपचुनाव में मतदान के नतीजे घोषित कर दिए गए। दोनों ही सीटों पर जदयू ने फिर से कब्जा जमाया है।

मुंगेर जिले की तारापुर विधानसभा सीट पर राजद और जदयू के प्रत्याशी में कांटे के मुकाबले में जदयू ने बाजी मार ली। जदयू के प्रत्याशी राजीव कुमार सिंह ने राजद के अरूण कुमार को 3800 से ज्यादा वोटों से पराजित किया। मतगणना के प्रारंभ से ही राजद के प्रत्याशी आगे चल रहे थे, लेकिन 19 वें राउंड की मतगणना के बाद जदयू के प्रत्याशी आगे निकल गए और अंत तक आगे ही रहे।

इधर, कुशेश्वरस्थान सीट पर जदयू के प्रत्याशी अमन भूषण हजारी ने राजद के गणेश भारती को 12600 से ज्यादा मतों से पराजित कर दिया।

इधर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार विधानसभा उपचुनाव में कुशेश्वरस्थान एवं तारापुर से जदयू और राजग के उम्मीदवार क्रमश: अमन भूषण हजारी और राजीव कुमार सिंह को जीत दिलाने के लिये क्षेत्र की जनता को बधाई दी है।

मुख्यमंत्री ने बिहार की जनता को धन्यवाद देते हुए कहा, लोकतंत्र में जनता मालिक है और जनता ने अपना फैसला सुना दिया है।

इधर, उपचुनाव में जीत से राजग के नेताओं में उत्साह है। जदयू प्रत्याशी की जीत के बाद कार्यालय में मिठाइयां बांटी गई। इस बीच, भाजपा और जदयू के नेताओं की तरफ से राजद नेताओं पर जमकर निशाना साधा गया।

–आईएएनएस

भारत आ रहे उर्वरकों से भरे चार जहाजों ने पार किया हॉर्मुज स्ट्रेट

नई दिल्ली । भारत आ रहे उर्वरकों से भरे चार जहाजों ने हॉर्मुज स्ट्रेट को सफलतापूर्वक पार कर लिया है। इनमें यूरिया, डाई-अमोनियम फॉस्फेट (डीएपी) और सल्फर लदे हुए हैं।...

अराघची का दावा: लेबनान युद्ध रोकने की कोशिशों में सफलता, ईरान को मिली बड़ी आर्थिक राहत

नई द‍िल्‍ली । ईरान ने दावा किया है कि अमेरिका के साथ हालिया वार्ताओं के बाद उसे बड़ी आर्थिक राहत मिली है। ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने...

ब्रिक्स एनएसए बैठक: अजित डोभाल ने ईरान के साथ पश्चिम एशिया और द्विपक्षीय संबंधों पर की बातचीत

नई दिल्ली । राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल ने सोमवार को नई दिल्ली में हुई 16वीं ब्रिक्स राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बैठक के दौरान ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल...

आईएईए निरीक्षकों पर ईरान की सहमत‍ि परमाणु संकट खत्म करने की दिशा में बड़ा कदम : वेंस

बर्गेनस्टॉक (स्विट्जरलैंड) । अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने सोमवार को कहा कि ईरान ने इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी (आईएईए) के निरीक्षकों को फिर देश में आने की अनुमति देने...

जेडी वेंस ने ईरान को सीज फंड जारी होते ही अमेरिकी कृषि उत्पाद खरीदने का द‍िया सुझाव

बर्गेनस्टॉक (स्विट्जरलैंड) । अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने सोमवार को एक प्रस्ताव रखा, जिसके तहत भविष्य में अगर ईरान की सीज संपत्तियां वापस जारी की जाती हैं तो उनका...

अमेरिका और ईरान के बीच समझौते का कनाडाई प्रधानमंत्री ने किया स्वागत, पाकिस्तान को कहा धन्यवाद

नई दिल्‍ली । अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौते का कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने स्‍वागत क‍िया। साथ ही उन साझेदारों की तारीफ की, ज‍िन्‍होंने इस समझौते को...

ईरान को अमेरिका पर भरोसा कम! बाघेई ने याद दिलाया इतिहास, बोले- ‘लंबा रास्ता तय करना होगा’

तेहरान । अमेरिका-ईरान शांति समझौता जिनेवा में 19 जून को संपन्न होगा। समझौते का ऐलान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप कर चुके हैं, मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे पाकिस्तान के पीएम शहबाज...

इजरायली हमले की वर्षगांठ पर बाघेई ने याद द‍िलाई ईरान की ताकत, कहा- ‘दुश्मन का सपना हार में बदला’

नई द‍िल्‍ली । ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने इजरायल की ओर से अमेरिका के समर्थन से ईरान पर किए गए सैन्य हमले की पहली वर्षगांठ पर...

यूक्रेन युद्ध के समर्थकों पर ब्रिटेन की सख्ती, इंग्लिश चैनल में रूसी ऑयल टैंकर को रोका

नई द‍िल्‍ली । यूनाइटेड किंगडम (यूके) के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने रूस को एक बड़ा झटका द‍िया। उनके आदेश के बाद सेना ने इंग्लिश चैनल से गुजरने की कोशिश कर...

पीएम मोदी फ्रांस में भारत इनोवेट्स समिट से पहले वैश्विक निवेशकों से मिले

नीस/नई दिल्ली | भारत इनोवेट्स समिट के उद्घाटन से पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भारत, फ्रांस और कई अन्य देशों के चुनिंदा निवेशकों और वेंचर कैपिटल लीडर्स के...

पहले अंतरिम डील होगी लागू, फिर परमाणु मुद्दे पर करेंगे बात: अब्बास अराघची

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका के साथ होने वाली संभावित शांति वार्ता कोई अंतिम परमाणु समझौता नहीं होगी। यह पहले एक...

स्पेसएक्स के शेयरों की धमाकेदार शुरुआत, पहले ही दिन 19 प्रतिशत चढ़े; कंपनी का मार्केट कैप रिकॉर्ड 2.2 ट्रिलियन डॉलर पहुंचा

नई दिल्ली । एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) ने अमेरिकी शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की। कंपनी के शेयरों ने शुरुआती निवेशकों को 31 प्रतिशत...

editors

Read Previous

लखनऊ प्रवास पर पहुंची प्रियंका, विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर होगा मंथन

Read Next

खोरी से लेकर अल बूस्तान तक लोग एक ही दर्द के मारे

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com