एयर मार्शल साधना सक्सेना नायर बनीं सेना की पहली महिला अस्‍पताल सेवा महानिदेशक

नई दिल्ली । एयर मार्शल साधना सक्सेना नायर ने सोमवार को एयर मार्शल के पद पर पदोन्नति के साथ अस्पताल सेवा महानिदेशक (सशस्त्र बल) का पदभार संभाला। भारतीय वायु सेना ने सोमवार को कहा कि वह यह पद संभालने वाली पहली महिला अधिकारी हैं।

एयर मार्शल साधना सक्सेना नायर पहले बेंगलुरु स्थित भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के प्रशिक्षण कमान में प्रधान चिकित्सा अधिकारी थीं।

भारतीय वायु सेना ने सोमवार को एक बयान में कहा कि वह एयर मार्शल बनने वाली दूसरी महिला अधिकारी हैं। उनसे पहले एयर मार्शल पद्मा बंदोपाध्याय (सेवानिवृत्त) को यह गौरव हासिल हुआ था।

साधना सक्‍सेना नायर एयर मार्शल के.पी. नायर (सेवानिवृत्त) की पत्नी हैं। नायर भारतीय वायुसेना के पहले और एकमात्र एयर मार्शल दंपति हैं।

उन्हें भारतीय वायुसेना के डॉक्टरों की बेटी और बहन तथा भारतीय वायुसेना के फायटर पायलटों की पत्नी और मां होने का अनूठा गौरव भी प्राप्त है। उनके परिवार की तीन पीढ़ियों ने पिछले सात दशकों में भारतीय वायुसेना में सेवा की है।

भारतीय वायुसेना ने कहा कि उन्होंने पुणे स्थित आर्मड फोर्सेज मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस किया और दिसंबर 1985 में बल में नियुक्त हुईं।

उनके पास फैमिली मेडिसिन में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री है। उन्होंने नई दिल्‍ली स्थित एम्स में मेडिकल इंफॉर्मेटिक्स में दो साल का प्रशिक्षण पूरा किया है।

उन्होंने विदेश में सीबीआरएन (केमिकल, बायोलॉजिकल, रेडियोलॉजिकल एंड न्‍यूक्लियर) वारफेयर और मिलिट्री मेडिकल एथिक्स में प्रशिक्षण लिया है। वह पश्चिमी वायु कमान और प्रशिक्षण कमान की पहली और एकमात्र महिला प्रधान चिकित्सा अधिकारी थीं।

उन्‍हें राष्ट्रपति द्वारा विशिष्ट सेवा पदक से नवाजा गया है। उन्हें सीएएस और एओसी-इन-सी प्रशस्तियाँ भी प्राप्त हुई हैं।

–आईएएनएस


Notice: Undefined variable: current_post_type in /home/indiavfh/public_html/wp-content/themes/vinkmag/template-parts/blogs/contents/content-single.php on line 25

जकार्ता पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति सुबियांतो ने किया स्वागत

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंच गए। एयरपोर्ट पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।...

गुवाहाटी में ब्रिक्स एंटी-ड्रग सम्मेलन शुरू, सदस्य देशों ने ड्रग तस्करी के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई पर दिया जोर

नई दिल्ली । भारत अपनी 'ब्रिक्स' अध्यक्षता के तहत 6-7 जुलाई को गुवाहाटी में 'ब्रिक्स' देशों की मादक पदार्थ निरोधक एजेंसियों के प्रमुखों की बैठक की मेजबानी कर रहा है।...

‘द फैब्यूलस स्टोरी ऑफ मनी’ को शांगहाई टीवी फेस्टिवल का विशेष पुरस्कार मिला

बीजिंग । चाइना मीडिया ग्रुप की डॉक्यूमेंट्री 'द फैब्यूलस स्टेरी ऑफ मनी' को हाल ही में आयोजित 31वें शांगहाई टीवी महोत्सव में आयोजन समिति की ओर से मैगनोलिया पुरस्कार मिला।...

अमेरिका के 250वें स्थापना दिवस पर एस जयशंकर ने कहा- हम रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक

नई दिल्ली । अमेरिका अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस अवसर पर भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अपने अमेरिकी समकक्ष मार्को रुबियो, अमेरिकी सरकार...

वेनेजुएलाई विदेश मंत्री ने ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के लिए भारत और प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार

काराकस । वेनेजुएला के विदेश मंत्री इवान गिल पिंटो ने ऑपरेशन अमिस्ताद के लिए भारत और पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने आर्मी फील्ड अस्पताल का दौरा कर...

अली खामेनेई की विदाई पर भावुक हुए ईरानी स्पीकर गालिबाफ और विदेश मंत्री अराघची, नहीं थमे आंसू

नई दिल्ली । ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार तेहरान में शुरू हुआ। इसमें दुनिया भर से ईरान के सीनियर अधिकारी, विदेशी गणमान्य लोग और...

पीयूष गोयल ने खिलौना उद्योग से निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का किया आह्वान, क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर वापस नहीं लेने का दिलाया भरोसा

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को भारतीय खिलौना उद्योग से अगले चार वर्षों में खिलौनों के निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का लक्ष्य...

भारत-इजरायल द्विपक्षीय निवेश समझौता लागू, निवेशकों को मिलेगा अधिक संरक्षण; दोनों देशों के आर्थिक रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती

नई दिल्ली । भारत और इजरायल के बीच 8 सितंबर 2025 को हस्ताक्षरित ऐतिहासिक द्विपक्षीय निवेश समझौता (बीआईए) शनिवार से आधिकारिक रूप से लागू हो गया। इस समझौते को दोनों...

भारत-जापान साझेदारी में निवेश की अहम भूमिका : पीयूष गोयल

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि निवेश भारत-जापान की साझेदारी का अहम हिस्सा है और इससे दोनों देशों के संबंध मजबूत...

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वाशिंगटन । राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर पनामा नहर का नियंत्रण पनामा को सौंपे जाने के फैसले की आलोचना की। उन्होंने कहा कि चीन इस रणनीतिक जलमार्ग पर...

बलूचिस्तान: बीएलए का दावा, ’10 दिनों में किए 23 हमले, 16 पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मियों ने गंवाई जान’

क्वेटा । बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने दावा किया है कि उसने पिछले 10 दिनों में बलूचिस्तान के विभिन्न क्षेत्रों में 23 अलग-अलग अभियानों में पाकिस्तानी सुरक्षाबलों को निशाना बनाया।...

पूर्वोत्तर में सुरक्षा सख्ती के बाद नेपाल की गांजा तस्करी बढ़ी, बिहार बना प्रमुख प्रवेश मार्ग

नई दिल्ली । पूर्वोत्तर राज्यों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने और गांजे की अवैध खेती पर लगाम लगने के बाद अब तस्करों का नेटवर्क नेपाल की ओर शिफ्ट हो गया...

admin

Read Previous

अर्जुन कपूर ने ‘बेबी’ मलाइका को किया बर्थडे विश, शेयर की रोमांटिक तस्वीर

Read Next

मोदी ने जॉर्डन के शाह अब्दुल्ला के साथ पश्चिम एशिया संकट पर की चर्चा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com