हादी हत्याकांड के दोषियों को पकड़ने के लिए यूनुस सरकार के पास 24 दिन, इंकलाब मंच फिर करेगी चक्का जाम

नई दिल्ली । बांग्लादेश में निर्दलीय उम्मीदवार शरीफ उस्मान हादी की हत्या के मामले में अब तक इंसाफ नहीं मिला है। हादी के समर्थक और इंकलाब मंच के कार्यकर्ता यूनुस के खिलाफ अपना आक्रोश जाहिर कर रहे हैं। इंकलाब मंच और उससे जुड़े समूहों ने बांग्लादेश में विरोध प्रदर्शन किया।

इंकलाब मंच ने सरकार पर दबाव डाला है कि वह हादी की हत्या का ट्रायल 24 दिनों के अंदर पूरा करे। इसके साथ ही इकबाल मंच ने तीन मांगे भी रखी हैं।

इंकलाब मंच के सदस्य सचिव अब्दुल्ला अल जाबेर ने रविवार रात ढाका के शाहबाग से यूनुस की अंतरिम सरकार को 24 दिनों का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने कहा, “पूरे किलिंग स्क्वॉड का ट्रायल, जिसमें किलर, मास्टरमाइंड, साथी, भागने में मदद करने वाले और पनाह देने वाले शामिल हैं, अगले 24 दिनों में पूरा होना चाहिए।”

इसके अलावा, इंकलाब मंच ने सरकार के सामने तीन मांगों को भी रखा है। हादी के समर्थकों की मांग है कि बांग्लादेश में रहने वाले भारतीयों का वर्क परमिट सस्पेंड किया जाए। जाबेर ने कहा, “बांग्लादेश की आजादी और संप्रभुता की रक्षा के लिए, भारतीयों के वर्क परमिट सस्पेंड कर देने चाहिए।”

उनकी मांग है कि अगर भारत दोषी शरणार्थियों को वापस भेजने से मना करता है, तो उसके खिलाफ इंटरनेशनल कोर्ट में केस किया जाए और सिविल और मिलिट्री इंटेलिजेंस में फासीवादियों के सहयोगियों की पहचान की जाए।

इंकलाब मंच के कार्यकर्ता, समर्थकों और उससे जुड़े समूहों ने बांग्लादेश में अलग-अलग जगहों पर विरोध-प्रदर्शन के दौरान नाकाबंदी की। कई इलाकों में आवाजाही ठप हो गई थी। कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने ढाका में शाहबाग, चटगांव, राजशाही, गाजीपुर, बारिशाल और कुमिला में मुख्य हाईवे और चौराहों पर एक साथ नाकाबंदी की। चटगांव में, बकालिया पुलिस स्टेशन के तहत नोतुन ब्रिज चौराहे पर प्रदर्शनकारियों ने कब्जा कर लिया। इसकी वजह से दोपहर 2:00 बजे से आवाजाही ठप हो गई थी।

इस नाकाबंदी का असर शहर के सबसे जरूरी ट्रांसपोर्ट हब पर भी देखने को मिला, जो दक्षिणी चटगांव, कॉक्स बाजार और बंदरबन को जोड़ता है। अपनी शर्तों और अल्टीमेटम के साथ जाबेर ने दिन के नाकाबंदी कार्यक्रम के खत्म होने की घोषणा की। इंकलाब मंच के नेता बुरहान नोमान ने मीडिया को इसकी जानकारी दी।

इससे पहले इकबाल मंच ने यूनुस सरकार पर हादी की हत्या करवाने का आरोप लगाया था। मंच ने कहा था कि यूनुस सरकार बांग्लादेश में चुनाव में देरी करवाना चाहती है, इसलिए हादी की हत्या करवाई गई।

–आईएएनएस

पश्चिम एशिया तनाव के चलते कच्चे तेल की कीमतें कई वर्षों के उच्चतम स्तर पर, ब्रेंट क्रूड में 8 प्रतिशत की वृद्धि

नई दिल्ली । वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में शुक्रवार को तेज उछाल देखा गया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान पर अगले 2-3 हफ्तों में संभावित सैन्य हमले की...

अमेरिकी सीनेटरों ने चीन की चिप टूल एक्सेस पर रोक के लिए पेश किया एमएटीसीएच एक्ट

वाशिंगटन । अमेरिका ने चीन और अन्य प्रतिद्वंद्वियों को महत्वपूर्ण चिप निर्माण तकनीक तक पहुंचने से रोकने के उद्देश्य से बड़ा कदम उठाया है। कांग्रेस में अमेरिकी सीनेटरों ने उन्नत...

अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान सीमा क्षेत्र था भूकंप का केंद्र, भारत समेत 4 देशों की धरती डोली

नई दिल्ली । देश के कई हिस्सों में शुक्रवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। दिल्ली-एनसीआर, जम्मू-कश्मीर में भी झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान सीमा...

भारत समेत नए ट्रेड डील ने अमेरिका के घाटे को कम करने में मदद की : व्हाइट हाउस

वाशिंगटन । अमेरिका के व्हाइट हाउस ने दावा किया है कि भारत सहित कई देशों के साथ हुए नए व्यापार समझौतों ने अमेरिकी व्यापार घाटे को कम करने में अहम...

रूस के पहले डिप्टी पीएम डेनिस मंटुरोव का दो दिवसीय भारत दौरा, पश्चिम एशिया समेत अन्य मुद्दों पर की चर्चा

नई दिल्ली । रूस के पहले उपप्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव दो दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचे हुए हैं। डिप्टी पीएम मंटुरोव का ये दौरा 2 और 3 अप्रैल 2026 तक है,...

ट्रंप ने स्टील, एल्युमीनियम और तांबे पर लगाया 50 प्रतिशत टैरिफ

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा आदेश जारी किया है, जिसके तहत स्टील, एल्युमिनियम और कॉपर के आयात पर भारी टैक्स (टैरिफ) लगाया गया है। सरकार...

अमेरिका ने पेटेंट वाली दवाओं पर लगाया 100 प्रतिशत टैरिफ

वॉशिंगटन । संयुक्त राज्य अमेरिका आयातित पेटेंट दवाओं पर 100 प्रतिशत तक शुल्क लगाएगा। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसके पीछे राष्ट्रीय सुरक्षा जोखिमों और विदेशी आपूर्ति शृंखलाओं पर भारी निर्भरता...

ईरान के राष्ट्रपति ने अमेरिका को लिखा खुला पत्र, कहा-अमेरिकी जनता से कोई दुश्मनी नहीं

तेहरान । ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन ने कहा कि ईरानी जनता अमेरिकी लोगों के प्रति कोई दुश्मनी नहीं रखती है। वहीं, उन्होंने अमेरिकी प्रशासन पर ईरान के खिलाफ “इज़रायल...

ईरान के सर्वोच्च नेता ने लोगों से युद्ध पीड़ितों के सम्मान में पौधे लगाने का किया आग्रह

तेहरान । ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने ईरानी लोगों से अपील की है कि वे अमेरिका-इज़राइल हमलों में मारे गए लोगों की स्मृति में पौधे लगाएं और इसे...

ट्रंप बोले, ईरान के खिलाफ कार्रवाई बच्चों के भविष्य में निवेश जैसी, हमले तेज करने की दी चेतावनी

वॉशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आने वाले हफ्तों में ईरान के खिलाफ हमले और तेज करने की बात कही और चेतावनी दी है कि ये हमले अभी...

ईरान में अमेरिका के सैनिक तैनात होंगे या नहीं, ट्रंप की चुप्पी से मीडिया परेशान

वॉशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान को लेकर लगातार अपने पुराने दावों को दोहरा रहे हैं। इसे लेकर अब अमेरिकी मीडिया में भी असंतोष देखने को मिल रहा...

पीएम अल्बानीज ने नाटो देशों को ट्रंप की धमकी पर टिप्पणी से किया इनकार, तनाव खत्म करने की अपील

कैनबरा । ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भाषण के बाद तनाव कम करने की अपील की है। दरअसल, ट्रंप ने देश के नाम...

admin

Read Previous

कंबोडिया ने थाईलैंड के साथ ‘त्वरित सीमा बैठक’ का रखा प्रस्ताव, फिर क्रेडिट ले गए ट्रंप, यूएस को बताया असली यूएन

Read Next

‘सबसे बड़ा भगोड़ा’ वीडियो पर एमईए की प्रतिक्रिया के बाद ललित मोदी का यू-टर्न, मांगी माफी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com