हाथरस : राहुल गांधी ने दोषमुक्त युवकों पर लगाया था गंभीर आरोप, मानहानि मामले में 21 अगस्त को सुनवाई

हाथरस । उत्तर प्रदेश के हाथरस में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा बहुचर्चित गैंगरेप मामले में दोषमुक्त होने वाले युवाओं के खिलाफ बोलना महंगा पड़ सकता है। दोषमुक्त युवाओं के परिजनों की ओर से राहुल गांधी के खिलाफ दायर मानहानि मामले में सोमवार को सुनवाई हुई, जिसमें अगली तारीख 21 अगस्त तय की गई है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर आरोप है कि उन्होंने निर्णय की जानकारी होने के बावजूद न्यायालय से दोषमुक्त हुए युवकों को सामूहिक दुष्कर्म का आरोपी बताया था। हाथरस की एमपी/एमएलए कोर्ट में लोकसभा सांसद राहुल गांधी के खिलाफ यह परिवाद दाखिल किया गया है।

हाथरस जिला न्यायालय अधिवक्ता मुन्ना सिंह पुंढीर ने बताया कि थाना चंदपा क्षेत्र के गांव बूलगढ़ी निवासी रामकुमार उर्फ रामू ने राहुल गांधी के खिलाफ यह परिवाद दायर किया है। परिवाद में आरोप लगाया गया है कि राहुल गांधी ने 12 दिसंबर 2024 को गांव बूलगढ़ी का दौरा किया था। यहां उन्होंने वोट की राजनीति के लिए जातिगत विद्वेष बढ़ाने के उद्देश्य से इस मुद्दे को पुनर्जीवित करने का प्रयास किया।

उन्होंने आगे कहा कि परिवादी का आरोप है कि राहुल गांधी ने उन्हें समाज में अपमानित किया। चरित्र हनन के उद्देश्य से दोषमुक्त हुए युवाओं को सामूहिक दुष्कर्म का आरोपी बताते हुए कहा था कि बलात्कारी बाहर खुले घूम रहे हैं। राहुल गांधी के मामले में तीन शिकायतें अलग-अलग तारीखों पर दर्ज की गई थीं। आज हमने तीनों शिकायतों को एक साथ मिलाकर एक ही तारीख तय कर दी है। इस मामले में राहुल गांधी को नोटिस भेजा जाएगा और उनके पक्ष को भी सुना जाएगा।

उन्होंने आगे कहा कि इस मामले की विवेचना सीबीआई ने की और उसने सबके खिलाफ चार्जशीट लगा दी। दो साल से ज्यादा तक ये सभी जेल में रहे और कोर्ट ने उन्हें दोषमुक्त कर दिया। इसके बावजूद राहुल गांधी गांव में आए और तमाम तरह की गलत बयानबाजी की।

आईएएनएस

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

बंगाल पुलिस ने रंगदारी के मामले में तृणमूल नेता इफ्तिखार अहमद को किया गिरफ्तार

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्दवान जिले की पुलिस ने तृणमूल कांग्रेस के प्रभावशाली नेता इफ्तिखार अहमद उर्फ ​​पप्पू को कई आपराधिक मामलों में गिरफ्तार किया है। इन मामलों...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

लॉकडाउन के दौरान झारखंड में बड़े पैमाने पर हुई थी पेड़ों की कटाई, हाईकोर्ट ने जांच पूरी नहीं होने पर किया सवाल

रांची । झारखंड में कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान विभिन्न जिलों में बड़े पैमाने पर पेड़ों की कथित अवैध कटाई से जुड़े मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने जांच की धीमी प्रगति...

रिजु दत्ता का टीएमसी पर हमला, बोले-फ्रीज खातों को लेकर पार्टी इतनी बेचैन क्यों है?

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के निलंबति लीडर रिजु दत्ता ने टीएमसी बैंक अकाउंट, यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) और प्रिवेंशन डिटेंशन एक्ट से जुड़े हाईकोर्ट के मामले पर अपनी प्रतिक्रिया...

ट्विशा शर्मा डेथ केस: अदालत ने सास गिरिबाला और पति की न्यायिक हिरासत 14 जुलाई तक बढ़ाई

भोपाल । एक विशेष अदालत ने मंगलवार को मॉडल-एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में आरोपी रिटायर्ड न्यायाधीश गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह की न्यायिक हिरासत 14...

झारखंड शराब घोटाले में ईडी के समन पर पेश नहीं हुए पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव, मांगा समय

रांची । झारखंड के बहुचर्चित शराब घोटाले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समन पर कांग्रेस विधायक और पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव के बेटे रोहित उरांव सोमवार...

यूसीसी पर बहस तेज : जमीयत उलेमा-ए-हिंद का पुरजोर विरोध, कांग्रेस नेता ने व्यापक चर्चा पर दिया जोर

नई दिल्ली । देश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर बहस तेज होती जा रही है। उत्तर प्रदेश के शामली में जमीयत उलेमा-ए-हिंद के जिला अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती मोहम्मद...

नादिगर संगम चुनाव: नासर, विशाल और कार्थी के कार्यकाल विवाद पर मद्रास हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

चेन्नई । मद्रास हाईकोर्ट ने मंगलवार को उस याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया, जिसमें अभिनेता नासर, विशाल कृष्णा और कार्थी के दक्षिण भारतीय कलाकार संघ (नादिगर संगम) के...

पेपर लीक और राम मंदिर मामले को लेकर सीपी जोशी का कांग्रेस पर निशाना, बोले- ‘दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई’

भीलवाड़ा । भाजपा सांसद सीपी जोशी ने रविवार को कांग्रेस और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए पेपर लीक और राम मंदिर से जुड़े मुद्दों पर...

सुप्रीम कोर्ट के नेतृत्व में राम मंदिर मामले की हाई-लेवल जांच कराई जाए: मनोज कुमार

नई दिल्ली । कांग्रेस सांसद मनोज कुमार ने श्री राम मंदिर चंदा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट के नेतृत्व में एक हाई लेवल की जांच कराने की मांग की। नई...

रामगढ़ में सीबीआई का एक्शन, सीसीएल अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

रांची । सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल), रामगढ़ (झारखंड) के बरका सयाल एरिया के सौंदा स्थित रीजनल स्टोर के चीफ स्टोर कीपर को रिश्वतखोरी के...

admin

Read Previous

इंडिया गठबंधन में सीट बंटवारे से पहले मुकेश सहनी की बड़ी घोषणा, बिहार में 60 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

Read Next

भारत-पाकिस्तान एशिया कप मैच पर अजहरुद्दीन ने कहा- हमें इन परिस्थितियों में पाक के साथ नहीं खेलना चाहिए

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com