स्वास्थ्य सेवाओं में एआई की दस्तक : इलाज में क्रांति की ओर चीन

बीजिंग । दुनिया भर में स्वास्थ्य सेवा प्रणालियां अभूतपूर्व दबाव का सामना कर रही हैं। बढ़ती उम्र की आबादी, पुरानी बीमारियों का बोझ और सीमित चिकित्सा संसाधनों की वजह से अधिकांश देश जूझ रहे हैं। इन चुनौतियों के बीच, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) उम्मीद की एक नई किरण बनकर उभरा है, जो न केवल इलाज को बेहतर बना सकता है, बल्कि इसे ज्यादा सुलभ और सटीक भी बना रहा है।

चीन की बात करें तो यहां स्थिति विशेष रूप से चिंताजनक है, क्योंकि 2035 तक देश की लगभग एक-तिहाई आबादी 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र की हो जाएगी। ऐसे में एआई आधारित तकनीकों का उपयोग सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक निर्णायक कदम बनता जा रहा है।

आज चीन के कई अस्पतालों और विशेष जांच केंद्रों में आधुनिक एआई डायग्नोस्टिक सिस्टम इस्तेमाल हो रहे हैं। यह तकनीक खासकर उन इलाकों में बेहद कारगर साबित हो रही है जहां डॉक्टरों की भारी कमी है। उदाहरण के तौर पर, ग्रामीण चीन में एआई-आधारित दूरस्थ डायग्नोसिस सिस्टम ने गलत बीमारी पहचान की दर को 63 प्रतिशत तक कम कर दिया है। यह न केवल रोगियों की जान बचा रहा है, बल्कि डॉक्टरों का काम भी आसान बना रहा है।

शहरी अस्पतालों में भी एआई का असर देखा जा रहा है। जैसे चोंगशान अस्पताल में, जहां केवल 136 डॉक्टरों को सालाना 8.2 लाख ओपीडी मरीजों की जिम्मेदारी उठानी पड़ती है। वहां एआई का इस्तेमाल हृदय रोगों की सटीक पहचान और इलाज में हो रहा है। वहीं, छोटे शहरों के अस्पताल भी पीछे नहीं हैं। चच्यांग प्रांत के वूज़न शहर के अस्पताल ने एआई की मदद से हजारों मरीजों को बेहतर सेवाएं दी हैं।

चीन की सरकार भी राष्ट्रीय स्तर पर “एआई प्लस” जैसी पहलों के जरिए तकनीक और स्वास्थ्य सेवाओं के बीच की दूरी को पाटने में जुटी है। शांगहाई में दवा विकास और क्लिनिकल निर्णयों में एआई के उपयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है, ताकि इलाज के नतीजे और ज्यादा प्रभावी हो सकें।

चीन अकेला देश नहीं है जो एआई के ज़रिए स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने में जुटा है। भारत ने भी अपने एकीकृत स्वास्थ्य सेवा तंत्र में एआई को शामिल कर बीमारी की पहचान, दवाओं की खोज और विकास, व्यक्तिगत उपचार और दूरस्थ रोगी निगरानी और टेलीमेडिसिन आदि में उल्लेखनीय प्रगति की है। इससे साफ है कि एआई की उपयोगिता वैश्विक है और हर प्रकार की स्वास्थ्य प्रणाली में इसके असर देखे जा रहे हैं।

हालांकि, इन तकनीकों के व्यापक और सुरक्षित इस्तेमाल के लिए एक मजबूत और जिम्मेदार नियामक तंत्र की जरूरत है। एआई के जरिए अगर असमानताओं को और बढ़ा दिया गया या वंचित वर्गों को पीछे छोड़ दिया गया, तो यह तकनीक अपने उद्देश्य से भटक सकती है। इसलिए नीति-निर्माताओं, तकनीकी विशेषज्ञों और स्वास्थ्य क्षेत्र के अग्रणी लोगों को मिलकर ऐसी नीतियां बनानी होंगी जो विकास और सुरक्षा के बीच संतुलन बनाए रखें।

सीमा-पार सहयोग भी इस दिशा में अहम भूमिका निभा सकता है। साझा प्रयासों और निवेश से एआई अनुसंधान को गति दी जा सकती है, जिससे वैश्विक स्तर पर एक समान और परस्पर जुड़ी हुई स्वास्थ्य प्रणाली बन सके। चीन जैसे देश पहले से ही इस दिशा में अग्रसर हैं। वहां नीति निर्माण में राज्य के साथ-साथ शिक्षाविद्, मध्यम स्तर के अधिकारी और शोधकर्ता भी भाग ले रहे हैं। अब वक्त है कि इसी सोच को स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में और आगे बढ़ाया जाए, जहां हर निर्णय सीधा लोगों की जान से जुड़ा होता है।

आखिरकार, स्वास्थ्य क्षेत्र में एआई की जिम्मेदार, समावेशी और सतर्क शुरुआत न केवल तकनीक की जीत होगी, बल्कि मानवता की भी।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

अमेरिका और ईरान के बीच समझौते का कनाडाई प्रधानमंत्री ने किया स्वागत, पाकिस्तान को कहा धन्यवाद

नई दिल्‍ली । अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौते का कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने स्‍वागत क‍िया। साथ ही उन साझेदारों की तारीफ की, ज‍िन्‍होंने इस समझौते को...

ईरान को अमेरिका पर भरोसा कम! बाघेई ने याद दिलाया इतिहास, बोले- ‘लंबा रास्ता तय करना होगा’

तेहरान । अमेरिका-ईरान शांति समझौता जिनेवा में 19 जून को संपन्न होगा। समझौते का ऐलान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप कर चुके हैं, मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे पाकिस्तान के पीएम शहबाज...

इजरायली हमले की वर्षगांठ पर बाघेई ने याद द‍िलाई ईरान की ताकत, कहा- ‘दुश्मन का सपना हार में बदला’

नई द‍िल्‍ली । ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने इजरायल की ओर से अमेरिका के समर्थन से ईरान पर किए गए सैन्य हमले की पहली वर्षगांठ पर...

यूक्रेन युद्ध के समर्थकों पर ब्रिटेन की सख्ती, इंग्लिश चैनल में रूसी ऑयल टैंकर को रोका

नई द‍िल्‍ली । यूनाइटेड किंगडम (यूके) के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने रूस को एक बड़ा झटका द‍िया। उनके आदेश के बाद सेना ने इंग्लिश चैनल से गुजरने की कोशिश कर...

पीएम मोदी फ्रांस में भारत इनोवेट्स समिट से पहले वैश्विक निवेशकों से मिले

नीस/नई दिल्ली | भारत इनोवेट्स समिट के उद्घाटन से पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भारत, फ्रांस और कई अन्य देशों के चुनिंदा निवेशकों और वेंचर कैपिटल लीडर्स के...

पहले अंतरिम डील होगी लागू, फिर परमाणु मुद्दे पर करेंगे बात: अब्बास अराघची

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका के साथ होने वाली संभावित शांति वार्ता कोई अंतिम परमाणु समझौता नहीं होगी। यह पहले एक...

स्पेसएक्स के शेयरों की धमाकेदार शुरुआत, पहले ही दिन 19 प्रतिशत चढ़े; कंपनी का मार्केट कैप रिकॉर्ड 2.2 ट्रिलियन डॉलर पहुंचा

नई दिल्ली । एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) ने अमेरिकी शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की। कंपनी के शेयरों ने शुरुआती निवेशकों को 31 प्रतिशत...

भारत और पापुआ न्यू गिनी के बीच दूसरी विदेश कार्यालय परामर्श बैठक, द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर जोर

नई दिल्ली । भारत और पापुआ न्यू गिनी के बीच दूसरी विदेश कार्यालय परामर्श (एफओसी) बैठक 12 जून 2026 को वर्चुअल माध्यम से आयोजित की गई। दोनों देशों के बीच...

ईडी ने रिलायंस अनिल अंबानी समूह के दो पूर्व अधिकारियों को किया गिरफ्तार, कंपनी ने दी प्रतिक्रिया

मुंबई । अधिकारियों के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत रिलायंस अनिल अंबानी समूह (एडीएजी) के दो पूर्व अधिकारियों को मुंबई में गिरफ्तार किया...

नेट-जीरो लक्ष्य के लिए गैर-जीवाश्म ऊर्जा की हिस्सेदारी 80 प्रतिशत से अधिक होनी चाहिए : नीति आयोग

नई दिल्ली । भारत को अपने नेट-जीरो लक्ष्य को हासिल करने के लिए जीवाश्म ईंधनों पर निर्भरता में बड़ी कमी लानी होगी और अपनी कुल ऊर्जा खपत में गैर-जीवाश्म ऊर्जा...

अमेरिका ने उत्तर कोरिया को चिकित्सा उपकरणों के निर्यात लाइसेंस संबंधी जरुरतों को और कड़ा किया

वाशिंगटन । अमेरिकी वित्त विभाग ने उन चिकित्सा उपकरणों की एक सूची जारी की है, जिनके उत्तर कोरिया को निर्यात के लिए अब "विशिष्ट प्राधिकरण" की आवश्यकता होगी। यह जानकारी...

ईरान के विदेश मंत्री अराघची बोले- अमेरिकी कार्रवाई से अप्रैल का सीजफायर निष्प्रभावी हो गया

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने गुरुवार को कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका के नए हमलों ने दोनों पक्षों के बीच अप्रैल में हुए सीजफायर...

admin

Read Previous

झारखंड में गिग वर्कर्स के हक में कानून लाएगी सरकार, कैबिनेट ने दी मंजूरी

Read Next

कटरा: वंदे भारत एक्सप्रेस के उद्घाटन से स्थानीय लोगों में खुशी, कहा- क्षेत्र में बढ़ेंगे पर्यटन, व्यापार और रोजगार के अवसर

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com