विदेश मंत्री जयशंकर से मिले जापानी प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष फुकुशिरो नुकागा, पहलगाम हमले के खिलाफ जताया समर्थन

नई दिल्ली । जापान के प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष फुकुशिरो नुकागा ने सोमवार को नई दिल्ली में भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात की। उन्होंने हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के खिलाफ भारत के साथ एकजुटता और समर्थन व्यक्त किया।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने फुकुशिरो नुकागा से मुलाकात करने पर खुशी व्यक्त की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मुलाकात की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, “आज दिल्ली में जापान के प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष फुकुशिरो नुकागा से उनके संसदीय सहयोगियों और व्यापार प्रतिनिधिमंडल के साथ मिलकर प्रसन्नता हुई।”

आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता दिखाने के लिए जयशंकर ने धन्यवाद कहा। उन्होंने लिखा, “पहलगाम आतंकवादी हमले पर एकजुटता और समर्थन व्यक्त करने के लिए उनका धन्यवाद।”

जापान के साथ भारत के रिश्ते को मजबूत करने की बात करते हुए जयशंकर ने लिखा, “भारत और जापान के बीच इस स्वाभाविक संबंध को विकसित करने में उनके नेतृत्व की सराहना करता हूं। प्रतिभाओं के आदान-प्रदान को बढ़ाने, व्यापार संबंधों को बढ़ाने और प्रौद्योगिकी साझेदारी बनाने के एजेंडे को विकसित करने पर सहमति हुई।”

उल्लेखनीय है कि 22 अप्रैल को पहलगाम की बैसरन घाटी में आतंकवादियों ने पर्यटकों को निशाना बनाया था। इस हमले 26 लोगों की मौत हो गई थी जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे। पर्यटकों से उनका धर्म पूछकर उन्हें अलग किया गया और फिर गोलियां बरसाई गईं। देश के अंदर सभी राजनीतिक पार्टियों के साथ-साथ विदेशों से भी इस पर प्रतिक्रिया आई और हमले की निंदा करते हुए कठोर कार्रवाई की बात कही गई।

भारत सरकार इस हमले का जिम्मेदार आतंकवादियों के पनाहगार पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान को मान रही है। भारत सरकार पाकिस्तान को बेनकाब करने और उसे सबक सिखाने के लिए चौतरफा घेरने की तैयारी कर रही है। ऐसे में वैश्विक नेताओं का आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ एकजुटता दिखाना काफी अहम माना जा रहा है। इससे पहले रविवार को एस. जयशंकर ने रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से टेलीफोन पर बात की थी। इस दौरान भारत और रूस के बीच द्विपक्षीय सहयोग गतिविधियों के बारे में भी चर्चा की गई।

–आईएएनएस


Notice: Undefined variable: current_post_type in /home/indiavfh/public_html/wp-content/themes/vinkmag/template-parts/blogs/contents/content-single.php on line 25

जकार्ता पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति सुबियांतो ने किया स्वागत

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंच गए। एयरपोर्ट पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।...

गुवाहाटी में ब्रिक्स एंटी-ड्रग सम्मेलन शुरू, सदस्य देशों ने ड्रग तस्करी के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई पर दिया जोर

नई दिल्ली । भारत अपनी 'ब्रिक्स' अध्यक्षता के तहत 6-7 जुलाई को गुवाहाटी में 'ब्रिक्स' देशों की मादक पदार्थ निरोधक एजेंसियों के प्रमुखों की बैठक की मेजबानी कर रहा है।...

‘द फैब्यूलस स्टोरी ऑफ मनी’ को शांगहाई टीवी फेस्टिवल का विशेष पुरस्कार मिला

बीजिंग । चाइना मीडिया ग्रुप की डॉक्यूमेंट्री 'द फैब्यूलस स्टेरी ऑफ मनी' को हाल ही में आयोजित 31वें शांगहाई टीवी महोत्सव में आयोजन समिति की ओर से मैगनोलिया पुरस्कार मिला।...

अमेरिका के 250वें स्थापना दिवस पर एस जयशंकर ने कहा- हम रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक

नई दिल्ली । अमेरिका अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस अवसर पर भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अपने अमेरिकी समकक्ष मार्को रुबियो, अमेरिकी सरकार...

वेनेजुएलाई विदेश मंत्री ने ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के लिए भारत और प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार

काराकस । वेनेजुएला के विदेश मंत्री इवान गिल पिंटो ने ऑपरेशन अमिस्ताद के लिए भारत और पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने आर्मी फील्ड अस्पताल का दौरा कर...

अली खामेनेई की विदाई पर भावुक हुए ईरानी स्पीकर गालिबाफ और विदेश मंत्री अराघची, नहीं थमे आंसू

नई दिल्ली । ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार तेहरान में शुरू हुआ। इसमें दुनिया भर से ईरान के सीनियर अधिकारी, विदेशी गणमान्य लोग और...

पीयूष गोयल ने खिलौना उद्योग से निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का किया आह्वान, क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर वापस नहीं लेने का दिलाया भरोसा

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को भारतीय खिलौना उद्योग से अगले चार वर्षों में खिलौनों के निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का लक्ष्य...

भारत-इजरायल द्विपक्षीय निवेश समझौता लागू, निवेशकों को मिलेगा अधिक संरक्षण; दोनों देशों के आर्थिक रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती

नई दिल्ली । भारत और इजरायल के बीच 8 सितंबर 2025 को हस्ताक्षरित ऐतिहासिक द्विपक्षीय निवेश समझौता (बीआईए) शनिवार से आधिकारिक रूप से लागू हो गया। इस समझौते को दोनों...

भारत-जापान साझेदारी में निवेश की अहम भूमिका : पीयूष गोयल

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि निवेश भारत-जापान की साझेदारी का अहम हिस्सा है और इससे दोनों देशों के संबंध मजबूत...

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वाशिंगटन । राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर पनामा नहर का नियंत्रण पनामा को सौंपे जाने के फैसले की आलोचना की। उन्होंने कहा कि चीन इस रणनीतिक जलमार्ग पर...

बलूचिस्तान: बीएलए का दावा, ’10 दिनों में किए 23 हमले, 16 पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मियों ने गंवाई जान’

क्वेटा । बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने दावा किया है कि उसने पिछले 10 दिनों में बलूचिस्तान के विभिन्न क्षेत्रों में 23 अलग-अलग अभियानों में पाकिस्तानी सुरक्षाबलों को निशाना बनाया।...

पूर्वोत्तर में सुरक्षा सख्ती के बाद नेपाल की गांजा तस्करी बढ़ी, बिहार बना प्रमुख प्रवेश मार्ग

नई दिल्ली । पूर्वोत्तर राज्यों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने और गांजे की अवैध खेती पर लगाम लगने के बाद अब तस्करों का नेटवर्क नेपाल की ओर शिफ्ट हो गया...

admin

Read Previous

भारत ने एशियन डेवलपमेंट बैंक से पाकिस्तान को वित्तीय सहायता बंद करने का किया आग्रह : रिपोर्ट

Read Next

पहलगाम आतंकी हमले के बाद सरकार का सख्त निर्देश, देशभर में 7 मई को मॉक ड्रिल

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com