रोमानिया की नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी से भारतीय एनडीसी प्रतिनिधिमंडल का अध्ययन दौरा शुरू

बुखारेस्ट । भारतीय नेशनल डिफेंस कॉलेज (एनडीसी) का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को रोमानिया के अपने अध्ययन दौरे की शुरुआत करते हुए कैरोल नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी पहुंचा।

भारत के दूतावास ने बुखारेस्ट में सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर लिखा, “मेजर जनरल एचएस बजाज, वीएसएम के नेतृत्व में 15 सदस्यीय एनडीसी प्रतिनिधिमंडल ने रोमानिया के अपने अध्ययन दौरे की शुरुआत कैरोल नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी में महत्वपूर्ण बैठकों के साथ की।”

दूतावास ने कहा, “रणनीतिक योजना, भू-राजनीति और उभरती सुरक्षा चुनौतियों पर चर्चा ने भारत-रोमानिया रक्षा सहयोग की बढ़ती गहराई को दिखाया।”

पिछले महीने, भारत और रोमानिया के बीच संयुक्त रक्षा सहयोग समिति (जेसीडीसी) की दूसरी बैठक नई दिल्ली में हुई थी। इसमें दोनों देशों ने चल रहे रक्षा सहयोग की समीक्षा की और एक द्विपक्षीय रक्षा सहयोग योजना को अंतिम रूप दिया, जिसमें कई क्षेत्रों को शामिल किया गया है।

रक्षा मंत्रालय ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर लिखा, “भारत और रोमानिया के बीच संयुक्त रक्षा सहयोग समिति (जेसीडीसी) की दूसरी बैठक 26 मई 2026 को नई दिल्ली में हुई। दोनों पक्षों ने चल रहे रक्षा सहयोग की समीक्षा की और साइबर रक्षा, सैन्य चिकित्सा सहयोग, संयुक्त प्रशिक्षण, क्षमता निर्माण और रक्षा उद्योग सहयोग जैसे क्षेत्रों को शामिल करते हुए एक द्विपक्षीय रक्षा सहयोग योजना को अंतिम रूप दिया।”

इस बैठक की सह-अध्यक्षता अंतरराष्ट्रीय सहयोग (अंतर्राष्ट्रीय सहयोग) के संयुक्त सचिव डॉ. अमित तेलंग और रोमानिया के रक्षा नीति, योजना और अंतरराष्ट्रीय संबंध विभाग के उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल इंजीनियर लिवियू-मिहाइल इयानकु ने की।

रोमानिया के प्रतिनिधिमंडल प्रमुख ने नई दिल्ली स्थित नेशनल वॉर मेमोरियल पर श्रद्धांजलि भी दी।

मई में रोमानिया की विदेश मंत्री ओआना तोइउ ने साइप्रस में यूरोपीय संघ (ईयू) के सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों की अनौपचारिक बैठक (जिम्निच) के दौरान विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात की थी।

भारत के दूतावास ने ‘एक्‍स’ पर लिखा, “जिम्निच के दौरान ईएएम एस. जयशंकर ने रोमानिया की विदेश मंत्री ओआना तोइउ से मुलाकात की। 2025 में भारत-रोमानिया द्विपक्षीय व्यापार 1.2 अरब डॉलर तक पहुंच गया, जो पिछले साल से 20 प्रतिशत ज्यादा है। रक्षा, नवीकरणीय ऊर्जा और उद्योग में सहयोग पर चर्चा हुई और इस साल आगे उच्च स्तरीय दौरों की उम्मीद है।”

–आईएएनएस


Notice: Undefined variable: current_post_type in /home/indiavfh/public_html/wp-content/themes/vinkmag/template-parts/blogs/contents/content-single.php on line 25

जकार्ता पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति सुबियांतो ने किया स्वागत

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंच गए। एयरपोर्ट पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।...

गुवाहाटी में ब्रिक्स एंटी-ड्रग सम्मेलन शुरू, सदस्य देशों ने ड्रग तस्करी के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई पर दिया जोर

नई दिल्ली । भारत अपनी 'ब्रिक्स' अध्यक्षता के तहत 6-7 जुलाई को गुवाहाटी में 'ब्रिक्स' देशों की मादक पदार्थ निरोधक एजेंसियों के प्रमुखों की बैठक की मेजबानी कर रहा है।...

‘द फैब्यूलस स्टोरी ऑफ मनी’ को शांगहाई टीवी फेस्टिवल का विशेष पुरस्कार मिला

बीजिंग । चाइना मीडिया ग्रुप की डॉक्यूमेंट्री 'द फैब्यूलस स्टेरी ऑफ मनी' को हाल ही में आयोजित 31वें शांगहाई टीवी महोत्सव में आयोजन समिति की ओर से मैगनोलिया पुरस्कार मिला।...

अमेरिका के 250वें स्थापना दिवस पर एस जयशंकर ने कहा- हम रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक

नई दिल्ली । अमेरिका अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस अवसर पर भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अपने अमेरिकी समकक्ष मार्को रुबियो, अमेरिकी सरकार...

वेनेजुएलाई विदेश मंत्री ने ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के लिए भारत और प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार

काराकस । वेनेजुएला के विदेश मंत्री इवान गिल पिंटो ने ऑपरेशन अमिस्ताद के लिए भारत और पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने आर्मी फील्ड अस्पताल का दौरा कर...

अली खामेनेई की विदाई पर भावुक हुए ईरानी स्पीकर गालिबाफ और विदेश मंत्री अराघची, नहीं थमे आंसू

नई दिल्ली । ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार तेहरान में शुरू हुआ। इसमें दुनिया भर से ईरान के सीनियर अधिकारी, विदेशी गणमान्य लोग और...

पीयूष गोयल ने खिलौना उद्योग से निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का किया आह्वान, क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर वापस नहीं लेने का दिलाया भरोसा

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को भारतीय खिलौना उद्योग से अगले चार वर्षों में खिलौनों के निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का लक्ष्य...

भारत-इजरायल द्विपक्षीय निवेश समझौता लागू, निवेशकों को मिलेगा अधिक संरक्षण; दोनों देशों के आर्थिक रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती

नई दिल्ली । भारत और इजरायल के बीच 8 सितंबर 2025 को हस्ताक्षरित ऐतिहासिक द्विपक्षीय निवेश समझौता (बीआईए) शनिवार से आधिकारिक रूप से लागू हो गया। इस समझौते को दोनों...

भारत-जापान साझेदारी में निवेश की अहम भूमिका : पीयूष गोयल

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि निवेश भारत-जापान की साझेदारी का अहम हिस्सा है और इससे दोनों देशों के संबंध मजबूत...

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वाशिंगटन । राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर पनामा नहर का नियंत्रण पनामा को सौंपे जाने के फैसले की आलोचना की। उन्होंने कहा कि चीन इस रणनीतिक जलमार्ग पर...

बलूचिस्तान: बीएलए का दावा, ’10 दिनों में किए 23 हमले, 16 पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मियों ने गंवाई जान’

क्वेटा । बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने दावा किया है कि उसने पिछले 10 दिनों में बलूचिस्तान के विभिन्न क्षेत्रों में 23 अलग-अलग अभियानों में पाकिस्तानी सुरक्षाबलों को निशाना बनाया।...

पूर्वोत्तर में सुरक्षा सख्ती के बाद नेपाल की गांजा तस्करी बढ़ी, बिहार बना प्रमुख प्रवेश मार्ग

नई दिल्ली । पूर्वोत्तर राज्यों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने और गांजे की अवैध खेती पर लगाम लगने के बाद अब तस्करों का नेटवर्क नेपाल की ओर शिफ्ट हो गया...

admin

Read Previous

नेपाल में रियल-टाइम क्रॉस बॉर्डर पेमेंट के लिए यूपीआई-एनपीआई लिंकेज लाइव

Read Next

पीओके में तनावपूर्ण हालात की ब्रिटेन में चर्चा, 50 सांसदों ने यूके की विदेश सचिव यवेट कूपर को लिखी चिट्ठी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com