यूएस नागरिकों को निशाना बना रहे कॉल सेंटर का भंडाफोड़, अमेरिकी दूतावास ने सीबीआई का किया धन्यवाद

नई दिल्ली । बीते दिन केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) ने अमेरिकी नागरिकों को निशाना बना रहे ट्रांसनेशनल साइबर क्राइम नेटवर्क का भंडाफोड़ किया। इसे लेकर अमेरिका ने सीबीआई का धन्यवाद किया है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में अमेरिकी दूतावास ने कहा, “भारत के सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) ने अमेरिकी नागरिकों को निशाना बनाने वाले एक गैर-कानूनी कॉल सेंटर को खत्म कर दिया और ट्रांसनेशनल साइबर क्राइम नेटवर्क के एक मुख्य ऑपरेटिव को गिरफ्तार किया है।”

पोस्ट में लिखा, “कोऑर्डिनेटेड इंटेलिजेंस और निर्णायक कार्रवाई के जरिए हमारी एजेंसियां ​​भविष्य में होने वाले स्कैम को रोकने और अपने नागरिकों को सुरक्षित रखने के लिए मिलकर काम कर रही हैं। आपके लगातार समर्थन के लिए धन्यवाद।”

अमेरिकी दूतावास ने एक बयान भी जारी किया। बयान में लिखा, “सीबीआई ने ट्रांसनेशनल साइबर क्राइम नेटवर्क चलाने में शामिल एक मुख्य फरार आरोपी विकास कुमार निमार को गिरफ्तार किया है और लखनऊ में आरोपियों द्वारा चलाए जा रहे एक गैर कानूनी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है, जो अमेरिकी नागरिकों को टारगेट करता था।”

सीबीआई ने 24 सितंबर 2024 को एक केस दर्ज किया था। इसके बाद आरोपियों के ठिकानों पर बड़े पैमाने पर तलाशी ली गई थी। इस दौरान सीबीआई ने पुणे, हैदराबाद और विशाखापत्तनम में चलाए जा रहे 4 गैरकानूनी कॉल सेंटरों का भंडाफोड़ किया और उन्हें खत्म कर दिया था। केस दर्ज होने के दिन से ही एक मुख्य ऑपरेटिव विकास कुमार निमार फरार था। विकास पुणे और विशाखापत्तनम में गैरकानूनी कॉल सेंटर वीसी इंफोर्मेट्रिक्स पीवीटी डॉट एलटीडी को शुरू करने और चलाने में मुख्य भूमिका निभा रहा था।

अमेरिकी दूतावास ने कहा, “आरोपी को पकड़ने के लिए सीबीआई ने पुणे के चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट की कोर्ट से वारंट हासिल किया। इसके बाद एजेंसी ने फरार आरोपी विकास को 20 नवंबर 2025 को लखनऊ में उसके घर से गिरफ्तार किया। घर की तलाशी में 14 लाख कैश, मोबाइल और क्राइम से जुड़े दस्तावेज मिले। सर्च ऑपरेशन के दौरान सीबीआई ने लखनऊ में विकास के चलाए जा रहे एक और गैर कानूनी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया। यहां से अमेरिकी नागरिकों को टारगेट किया जा रहा था। सीबीआई ने उसे भी बंद कर दिया। उस गैरकानूनी कॉल सेंटर की तलाशी में 52 लैपटॉप मिले, जिनमें डिजिटल सबूत थे और जिनका इस्तेमाल आरोपी उस साइबर क्राइम नेटवर्क को चलाने में कर रहे थे। मामले की जांच जारी है।”

–आईएएनएस

नेतन्याहू का सख्त बयान: इजरायल के खिलाफ टेढ़ा रुख रखने वाले देशों पर कार्रवाई की चेतावनी

नई द‍िल्‍ली । इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक सख्त बयान में कहा कि इजरायल अपने खिलाफ किसी भी हमले या विरोध के सामने चुप नहीं रहेगा। उन्होंने कहा...

राष्ट्रपति ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट में तेल टैंकरों से शुल्क वसूले जाने की रिपोर्टों पर ईरान को दी चेतावनी

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर होर्मुज स्ट्रेट के रास्ते तेल की शिपमेंट को सीमित करके संघर्ष-विराम (सीजफायर) की सहमति का उल्लंघन करने का आरोप लगाया। इसके...

प्रणय वर्मा बेल्जियम में भारत के अगले राजदूत नियुक्त, यूरोपीय यूनियन में भी निभाएंगे अहम भूमिका

नई दिल्ली । भारतीय विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को वरिष्ठ राजनयिक प्रणय वर्मा को बेल्जियम में भारत का अगला राजदूत नियुक्त करने की घोषणा की। इसके साथ ही उन्हें यूरोपीय...

दक्षिण कोरिया में मध्य पूर्व युद्ध के प्रभाव को कम करने के लिए अतिरिक्त बजट विधेयक पर होगा मतदान

सियोल । दक्षिण कोरिया की राष्ट्रीय संसद शुक्रवार को एक अतिरिक्त बजट विधेयक पर विचार करने वाली है, जिसका उद्देश्य मध्य पूर्व में जारी युद्ध के आर्थिक प्रभाव से निपटना...

जापान मई से 20 दिन का अतिरिक्त तेल भंडार जारी करेगा

टोक्यो । जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची ने शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार मई से 20 दिनों के तेल भंडार बाजार में जारी करेगी। यह कदम मार्च के मध्य...

वेंस की पाकिस्तान यात्रा से पहले सुरक्षा को लेकर चिंता, सालों बाद यूएस के किसी शीर्ष अधिकारी का पाक दौरा

नई दिल्ली । अमेरिका और ईरान के बीच इस हफ्ते के अंत में पाकिस्तान में बातचीत होने वाली है। अमेरिका की तरफ से इस बैठक में शामिल होने के लिए...

भारत में बढ़ रहा है रक्षा बजट पर खर्च, आईएमएफ ने तेजी से बढ़ोतरी की उम्मीद जताई

वॉशिंगटन । अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने कहा कि भारत का घरेलू डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने का कदम आर्थिक बढ़ोतरी को मजबूत कर सकता है। आईएमएफ ने बताया कि जब सैन्य...

भारत-अमेरिका वार्ता में व्यापार, प्रौद्योगिकी और रक्षा मामलों को अहम स्थान

वॉशिंगटन । भारत और अमेरिका ने व्यापार, रक्षा और जरूरी तकनीक के मामले में बातचीत बढ़ाई है। भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने अपने तीन दिवसीय अमेरिकी दौरे के...

नाटो से निकलने पर विचार कर रहे हैं ट्रंप, चर्चा को गठबंधन के महासचिव मार्क रूटे से की मुलाकात

वॉशिंगटन । ईरान के साथ संघर्ष के बीच नाटो और अमेरिका के बीच मतभेद बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। ईरान के खिलाफ अमेरिकी सरकार की कार्रवाई से नाटो देश...

नाजुक युद्धविराम के बीच बातचीत के लिए इस्लामाबाद जाएंगे जेडी वेंस, ईरान के न्यूक्लियर मुद्दे पर रहेगा फोकस

वॉशिंगटन । अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस हंगरी की अपनी यात्रा समाप्त करने के बाद अब इस सप्ताह के अंत में इस्लामाबाद के लिए रवाना होंगे, जहां वह ईरान के साथ...

मैक्रों ने लेबनान में इजरायल के हमलों की आलोचना की, सभी देशों से शांति बनाए रखने पर दिया जोर

पेरिस । ईरान और अमेरिका के बीच एक महीने से ज्यादा समय तक भीषण संघर्ष चलने के बाद दोनों पक्षों के बीच पाकिस्तान की मध्यस्थता में सीजफायर हुई। सीजफायर के...

ईरान के साथ युद्धविराम पर इजरायल भी सहमत, प्रधानमंत्री बेंजामिन बोले- सीजफायर लेबनान पर लागू नहीं

तेल अवीव । ईरान और अमेरिका के बीच युद्धविराम की घोषणा के बीच इजरायल की लड़ाई लेबनान के मोर्च पर जारी रह सकती है। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने...

admin

Read Previous

भारत का बैंकिंग सेक्टर मजबूत प्रदर्शन के लिए तैयार, क्रेडिट ग्रोथ 12 प्रतिशत से अधिक रहने का अनुमान

Read Next

‘राहु केतु’ को लेकर चंकी पांडे ने किया पोस्ट, ‘मैं इनकी दशा और दिशा बदलने आ रहा’

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com