भारत किसी से डरता नहीं, अमेरिका के दबाव में नहीं आने वाला : शिवराज सिंह चौहान

पूसा । नई दिल्ली में किसानों से संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शिरकत की।

उन्‍होंने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि हाल ही में हमने राजस्थान के झुंझुनू के 30 लाख किसानों के खातों में फसल बीमा राशि जमा की, जो कुल 3,200 करोड़ रुपए थी, और जनवरी से जून तक यह राशि 11 हजार करोड़ रुपए तक पहुंच गई है। पहले, बीमा कंपनियां इन भुगतानों में देरी करती थीं। कभी-कभी एक साल या उससे भी ज्‍यादा समय लग जाता था। अक्सर, राज्य सरकारें समय पर अपना हिस्सा साझा नहीं करती थीं, जिससे और देरी होती थी। अब, हमने घोषणा की है कि भुगतान चुपचाप या गुप्त रूप से नहीं, बल्कि डिजिटल तरीकों से किया जाएगा ताकि सुनिश्चित हो सके कि कोई भी बीमा कंपनी किसानों का पैसा न रोक सके।

उन्‍होंने अमेरिका के टैरिफ के दबाव को लेकर कहा कि भारत किसी से डरता नहीं है, चाहे वह अमेरिका क्यों न हो। उसमें इतनी शक्ति नहीं है कि वह हमें हराए। किसान भाइयों को बिल्कुल चिंता करने की जरूरत नहीं है, सरकार उनके साथ है। भारत इतना बड़ा बाजार है, सब यहीं बन जाएगा। यूरोप-अमेरिका से ज्यादा हमारी आबादी है।

हीं, एमएसपी कमेटी के सदस्‍य और भारतीय कृषक समाज के राष्ट्रीय अध्‍यक्ष कृष्‍णवीर चौधरी ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि कार्यक्रम में देशभर के राज्‍यों से किसान मौजूद रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत और अमेरिका के ट्रेड डील मुद्दे पर कहा था कि मैं अपने किसान भाइयों, पशुपालकों, मछुआरों के हितों की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकता हूं। इससे देश के किसानों में अपार खुशी है। यह संदेश पूरी दुनिया में गया कि प्रधानमंत्री मोदी अपने किसानों के हितों को सबसे ऊपर रखते हैं। उनका आभार जताने के लिए किसान एकजुट हुए हैं।

भारतीय किसान यूनियन के राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता धर्मेंद्र मलिक ने कहा कि देश का किसान तीन माह से इस आशंका में था कि भारत और अमेरिका व्‍यापार समझौतों में पीएम किसानों के हितों से समझौता कर सकते हैं। ऐसे में देश के किसानों की रक्षा करनी चाहिए। इसके लिए पत्र भी लिखा गया था। लेकिन, पीएम के बयान से आशंका दूर हो गई।

आईएएनएस

विदेश में रहने वाले भारतीय भी कर सकेंगे इन्वेस्ट, एनआरआई की निवेश लिमिट 24 फीसदी हुई

नई दिल्ली । भारत की केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पहली बार रविवार के दिन लोकसभा में आम बजट 2026-27 पेश किया। इस बजट में केंद्रीय मंत्री ने नॉन-रेसिडेंट...

भारत ने बांग्लादेश की वित्तीय सहायता में की कटौती, इन देशों के लिए बढ़ाया अपना बजट

नई दिल्ली । भारत की केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लगातार 9वीं बार देश का बजट 2026-27 पेश किया है। ऐसा करने वाली निर्मला सीतारमण पहली विदेश मंत्री बन...

बांग्लादेश: अवामी लीग के नेता की जेल में मौत, युनूस प्रशासन पर गंभीर आरोप

ढाका । बांग्लादेश में दो अलग-अलग घटनाओं में अवामी लीग से जुड़े नेताओं की मौत ने अंतरिम सरकार के तहत कथित राजनीतिक दमन और लक्षित हिंसा के आरोपों को एक...

पाकिस्तानी सेना के खिलाफ बीएलए के ऑपरेशन को बलूच जनता और नेताओं का समर्थन

क्वेटा । पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के खिलाफ बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन हीरोफ 2.0’ को विभिन्न सशस्त्र संगठनों, राजनीतिक हस्तियों और...

माघ मेला विवाद : शंकराचार्य की पालकी रोकने और शिष्यों से मारपीट के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में पीआईएल, एसओपी की मांग

प्रयागराज । प्रयागराज माघ मेले में ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्यों के साथ पुलिस द्वारा कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को जनहित याचिका...

पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा में मानवीय संकट, संघीय और प्रांतीय सरकार के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज

इस्लामाबाद । पाकिस्तान की संघीय सरकार और खैबर पख्तूनख्वा (केपी) सरकार के बीच तिराह घाटी को लेकर जारी आरोप-प्रत्यारोप ने आतंकवाद-रोधी नीति पर दोनों के बीच गहरे मतभेद उजागर कर...

ट्रंप ने कहा- क्यूबा अमेरिका के लिए गंभीर खतरा, नया ट्रैरिफ सिस्टम लागू करने का आदेश दिया

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि क्यूबा से अमेरिका को एक असामान्य और गंभीर खतरा है। उन्होंने क्यूबा सरकार से पैदा हुए खतरे को लेकर...

ट्रंप ने कनाडा पर 50 प्रतिशत एयरक्राफ्ट टैरिफ लगाने की दी धमकी

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा के खिलाफ व्यापारिक स्तर पर एक्शन लेने की चेतावनी दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कनाडा अमेरिकी कंपनी गल्फस्ट्रीम के विमानों को...

अमेरिका वेनेजुएला के ऊपर कमर्शियल एयरस्पेस फिर से खोलने जा रहा है : ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका वेनेजुएला के ऊपर कमर्शियल एयरस्पेस फिर से खोलने जा रहा है। उन्होंने बताया कि दोनों देशों के बीच...

अमेरिका में आयातित दवाओं की गुणवत्ता पर मंथन, लॉ-मेकर्स ने उठाई लेबल में मूल देश का नाम लिखने की मांग

वाशिंगटन । अमेरिके के लॉ-मेकर्स ने एक बार फिर मांग उठाई है कि दवाओं पर साफ-साफ लिखा जाए कि वे किस देश में बनी हैं। उनका कहना है कि भारत...

जापान क्रेडिट रेटिंग एजेंसी ने अदाणी पोर्ट्स, अदाणी ग्रीन और अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस को दी मजबूत रेटिंग

अहमदाबाद । जापान क्रेडिट रेटिंग एजेंसी (जेसीआरए) ने शुक्रवार को अदाणी ग्रुप की तीन कंपनियों- अदाणी पोर्ट्स एंड एसईजेड (एपीएसईजेड), अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) और अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड...

फिलिस्तीन और इजरायल के बीच संबंधों में अहम भूमिका निभा सकता है भारत: वारसेन अगाबेकियान

नई दिल्ली । फिलिस्तीन की विदेश मंत्री वारसेन अगाबेकियान ने गुरुवार को कहा कि नई दिल्ली फिलिस्तीन और इजरायल, दोनों पक्षों के बीच पुल बनाने में अहम भूमिका निभा सकती...

admin

Read Previous

जब कांग्रेस की लहर नहीं थी तो ‘वोट चोरी’ कैसे हुई : कृष्ण बेदी

Read Next

हार्दिक पांड्या के पास एशिया कप में नंबर वन गेंदबाज बनने का मौका

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com