ब्रिटेन की काउंटर-टेरर यूनिट ने 7 ईरानी नागरिकों को गिरफ्तार किया

लंदन । ब्रिटेन की आतंकवाद निरोधी पुलिस ने देश के विभिन्न हिस्सों में की गई छापेमारी में सात ईरानी नागरिकों सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, चार ईरानी समेत पांच व्यक्तियों को विशिष्ट परिसरों को निशाना बनाने की कथित साजिश से जुड़े आतंकवादी अपराधों के संदेह में शनिवार को हिरासत में लिया गया। पांचवें संदिग्ध की राष्ट्रीयता अभी तक स्पष्ट नहीं है। ये गिरफ्तारियां स्विंडन, पश्चिम लंदन, स्टॉकपोर्ट, रोचडेल और मैनचेस्टर में हुईं।

मेट काउंटर टेररिज्म कमांड के प्रमुख कमांडर डोमिनिक मर्फी ने बताया कि जांच अभी शुरुआती चरण में है। हम इस मामले से जुड़े संभावित मकसद को समझने और जनता के लिए किसी भी अतिरिक्त खतरे की पहचान करने के लिए कई दिशाओं में जांच कर रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि हम उन क्षेत्रों में स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं, जहां हमने आज गिरफ्तारियां की हैं। मैं देश भर के पुलिस सहयोगियों को उनके निरंतर सहयोग के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं।

मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने एक अलग बयान में कहा कि उसी दिन एक अन्य आतंकवाद-रोधी जांच के तहत लंदन में तीन अन्य ईरानी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया।

ये गिरफ्तारियां पहले पकड़े गए पांच लोगों से संबंधित नहीं हैं। तीनों अभी हिरासत में हैं और ऑपरेशन के सिलसिले में तीन अलग-अलग ठिकानों पर तलाशी चल रही है।

ऑपरेशन की संवेदनशीलता के कारण पुलिस संदिग्ध साजिश के बारे में विस्तृत जानकारी देने से बच रही है।

2022 से अब तक ब्रिटिश अधिकारियों ने 20 से अधिक ऐसी साजिशों को नाकाम करने की बात कही है और स्वीडन स्थित एक आपराधिक नेटवर्क पर प्रतिबंध लगाया है, जिसका कथित तौर पर ईरान से संबंध है। इस समूह पर यूरोप में इजरायली और यहूदी हितों को निशाना बनाने का आरोप है।

लंदन स्थित ईरानी दूतावास ने अभी तक गिरफ्तारियों के संबंध में कोई बयान जारी नहीं किया है और न ही मीडिया के प्रश्नों का उत्तर दिया है।

–आईएएनएस


Notice: Undefined variable: current_post_type in /home/indiavfh/public_html/wp-content/themes/vinkmag/template-parts/blogs/contents/content-single.php on line 25

जकार्ता पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति सुबियांतो ने किया स्वागत

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंच गए। एयरपोर्ट पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।...

गुवाहाटी में ब्रिक्स एंटी-ड्रग सम्मेलन शुरू, सदस्य देशों ने ड्रग तस्करी के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई पर दिया जोर

नई दिल्ली । भारत अपनी 'ब्रिक्स' अध्यक्षता के तहत 6-7 जुलाई को गुवाहाटी में 'ब्रिक्स' देशों की मादक पदार्थ निरोधक एजेंसियों के प्रमुखों की बैठक की मेजबानी कर रहा है।...

‘द फैब्यूलस स्टोरी ऑफ मनी’ को शांगहाई टीवी फेस्टिवल का विशेष पुरस्कार मिला

बीजिंग । चाइना मीडिया ग्रुप की डॉक्यूमेंट्री 'द फैब्यूलस स्टेरी ऑफ मनी' को हाल ही में आयोजित 31वें शांगहाई टीवी महोत्सव में आयोजन समिति की ओर से मैगनोलिया पुरस्कार मिला।...

अमेरिका के 250वें स्थापना दिवस पर एस जयशंकर ने कहा- हम रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक

नई दिल्ली । अमेरिका अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस अवसर पर भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अपने अमेरिकी समकक्ष मार्को रुबियो, अमेरिकी सरकार...

वेनेजुएलाई विदेश मंत्री ने ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के लिए भारत और प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार

काराकस । वेनेजुएला के विदेश मंत्री इवान गिल पिंटो ने ऑपरेशन अमिस्ताद के लिए भारत और पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने आर्मी फील्ड अस्पताल का दौरा कर...

अली खामेनेई की विदाई पर भावुक हुए ईरानी स्पीकर गालिबाफ और विदेश मंत्री अराघची, नहीं थमे आंसू

नई दिल्ली । ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार तेहरान में शुरू हुआ। इसमें दुनिया भर से ईरान के सीनियर अधिकारी, विदेशी गणमान्य लोग और...

पीयूष गोयल ने खिलौना उद्योग से निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का किया आह्वान, क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर वापस नहीं लेने का दिलाया भरोसा

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को भारतीय खिलौना उद्योग से अगले चार वर्षों में खिलौनों के निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का लक्ष्य...

भारत-इजरायल द्विपक्षीय निवेश समझौता लागू, निवेशकों को मिलेगा अधिक संरक्षण; दोनों देशों के आर्थिक रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती

नई दिल्ली । भारत और इजरायल के बीच 8 सितंबर 2025 को हस्ताक्षरित ऐतिहासिक द्विपक्षीय निवेश समझौता (बीआईए) शनिवार से आधिकारिक रूप से लागू हो गया। इस समझौते को दोनों...

भारत-जापान साझेदारी में निवेश की अहम भूमिका : पीयूष गोयल

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि निवेश भारत-जापान की साझेदारी का अहम हिस्सा है और इससे दोनों देशों के संबंध मजबूत...

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वाशिंगटन । राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर पनामा नहर का नियंत्रण पनामा को सौंपे जाने के फैसले की आलोचना की। उन्होंने कहा कि चीन इस रणनीतिक जलमार्ग पर...

बलूचिस्तान: बीएलए का दावा, ’10 दिनों में किए 23 हमले, 16 पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मियों ने गंवाई जान’

क्वेटा । बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने दावा किया है कि उसने पिछले 10 दिनों में बलूचिस्तान के विभिन्न क्षेत्रों में 23 अलग-अलग अभियानों में पाकिस्तानी सुरक्षाबलों को निशाना बनाया।...

पूर्वोत्तर में सुरक्षा सख्ती के बाद नेपाल की गांजा तस्करी बढ़ी, बिहार बना प्रमुख प्रवेश मार्ग

नई दिल्ली । पूर्वोत्तर राज्यों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने और गांजे की अवैध खेती पर लगाम लगने के बाद अब तस्करों का नेटवर्क नेपाल की ओर शिफ्ट हो गया...

admin

Read Previous

‘हमें भागीदारों की तलाश, उपदेशकों की नहीं’, आर्कटिक सर्कल इंडिया फोरम 2025 में विदेश मंत्री एस जयशंकर की दो टूक

Read Next

एनडीए में सीट को लेकर कोई विवाद नहीं, महागठबंधन वाले अपनी चिंता करें : जेडीयू

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com