पटना: महिला का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, मोबाइल जब्त

पटना । बिहार की राजधानी पटना में एक महिला का चोरी छिपे अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला सामने आने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।

दरअसल, यह पूरा मामला पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र का है, जहां तीन युवकों ने एक महिला का चोरी-छिपे अश्लील वीडियो बना लिया और उसे दिखाकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। बताया गया कि कुछ दिनों तक महिला इस क्रम में मानसिक रूप से प्रताड़ित होती रही, लेकिन बाद में हिम्मत दिखाते हुए उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से कर दी।

पुलिस के संज्ञान में मामला आने के बाद पटना मध्य की पुलिस अधीक्षक दीक्षा ने एक विशेष टीम का गठन किया और मामले की छानबीन तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। विशेष टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से एक लैपटॉप और तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।

पटना मध्य की पुलिस अधीक्षक दीक्षा ने गुरुवार को बताया कि पटना जिले के पाटलिपुत्र थाना में छह अगस्त को एक महिला द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी कि तीन युवक उसकी निजी फोटो और वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि इस सूचना के प्राप्त होने के बाद इस मामले की प्राथमिकी दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई। इसके बाद पाटलिपुत्र थाना की टीम द्वारा तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस घटना में प्रयुक्त मोबाइल और लैपटॉप भी बरामद कर लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल, पुलिस तीनों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। इस मामले ने एक बार फिर साइबर अपराध और ब्लैकमेलिंग के खिलाफ महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

आईएएनएस

कोहिनूर को लेकर न्यूयार्क के मेयर का बड़ा बयान, बोले-हीरा भारत से की ब्रिटिश लूट का प्रतीक

न्यूयॉर्क । उपनिवेश-विरोधी बयानों से सुर्खियों में रहने वाले न्यूयॉर्क सिटी के मेयर जोहरान ममदानी ने कहा है कि अगर ब्रिटेन के किंग चार्ल्स उनसे मिलते, तो वे उनसे कोहिनूर...

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव से तेल आपूर्ति पर खतरा, अमेरिकी सांसदों ने महंगाई और बढ़ने की आशंका

वॉशिंगटन | अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध का असर अब वैश्विक अर्थव्यवस्था पर साफ दिखाई देने लगा है। अलग-अलग राज्यों में तेल की कीमतें 90 रुपए से लेकर...

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने जमा राशि में अंतर की रिपोर्ट्स को खारिज किया

मुंबई । सरकारी बैंक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने गुरुवार को उन रिपोर्ट्स को खारिज कर दिया, जिसमें जमा राशि में अंतर की बात कही गई थी। साथ ही कहा...

नेपाली एयरलाइंस ने नेटवर्क मैप में जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाया, बवाल मचने पर मांगी माफी

काठमांडू । नेपाल की सरकारी स्वामित्व वाली नेपाल एयरलाइंस ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर साझा किए गए अपने नेटवर्क मैप में भारत के जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाने...

होर्मुज शिपिंग पर हमलों की भारत ने की निंदा, फ्री नेविगेशन फिर से शुरू करने की उठाई मांग

संयुक्त राष्ट्र । संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत ने होर्मुज स्ट्रेट में कमर्शियल शिपिंग पर हुए हमलों की निंदा की और फ्री नेविगेशन को फिर से शुरू करने की...

अमेरिका का साइबर ऑपरेशन स्ट्रैटेजी के मामले में चीन पर फोकस, सीनियर कमांडर ने क्षमता बढ़ाने की दी चेतावनी

वाशिंगटन । अमेरिका अपनी लंबे समय की रणनीतिक चुनौती के तौर पर चीन पर अपना मिलिट्री फोकस बढ़ा रहा है। अमेरिका के सीनियर कमांडरों ने चेतावनी दी है कि बढ़ते...

अमेरिका में ब्रिटेन के पूर्व राजदूत मैंडेलसन मामले में ब्रिटेन के पीएम कीर स्टार्मर की नहीं होगी जांच

लंदन । ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के खिलाफ ब्रिटेन के पूर्व राजदूत पीटर मैंडेलसन मामले की जांच नहीं होगी। हाउस ऑफ कॉमन्स में वोटिंग के बाद यह फैसला लिया...

न्यूजीलैंड के लिए भारत के साथ आगे बढ़ने का बहुत बड़ा मौका है: एफटीए डील पर बोले पीएम लक्सन

नई दिल्ली । भारत और न्यूजीलैंड के बीच हाल ही में मुक्त व्यापार समझौता हुआ है। एफटीए को लेकर प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने कहा कि ये डील न्यूजीलैंड के लिए...

ओमान के सुल्तान से मिले ईरान के विदेश मंत्री अराघची, पुतिन से भी करेंगे मुलाकात

नई दिल्ली । ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची पाकिस्तान के दौरे के बाद ओमान पहुंचे। अराघची ने ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक अल और विदेश मंत्री सैय्यद...

ट्रंप ने की 30 दिनों के भीतर फिर से व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर आयोजित करने की अपील

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर को 30 दिनों के भीतर फिर से आयोजित किया जाना चाहिए। उनका कहना है कि...

जापान में 6.2 तीव्रता का भूकंप, पीएम ताकाइची ने लोगों को अलर्ट रहने की दी चेतावनी

टोक्यो । सोमवार सुबह उत्तरी जापान के एक हिस्से में 6.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस हुए। हालांकि, किसी नुकसान या किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।...

व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान शूटिंग पर बराक ओबामा बोले- लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं है

वाशिंगटन । अमेरिका के व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में हुई शूटिंग के बाद आरोपी को पकड़ा जा चुका है। अमेरिकी एजेंसी मामले की जांच कर रही है और ये पता...

admin

Read Previous

डोनाल्ड ट्रंप का 50 प्रतिशत वाला टैरिफ बम, भारत के लिए ‘अब्बा-डब्बा-जब्बा’

Read Next

ट्रंप-पुतिन की बैठक के लिए रूस और अमेरिका सहमत: यूरी उशाकोव

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com