थाईलैंड और कंबोडिया में जारी तनाव के बीच विमान संचालन सामान्य

नोम पेन्ह । कंबोडिया और थाईलैंड के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच कंबोडिया के नागरिक उड्डयन के एक प्रवक्ता ने कहा कि नोम पेन्ह और बैंकॉक के बीच और सिएम रीप और थाईलैंड के बीच विमानें सामान्य तरीके से चल रही हैं। हालांकि कंबोडिया-थाईलैंड सीमा पर लड़ाई अभी भी जारी है।

कंबोडिया नागरिक उड्डयन के राज्य सचिवालय (एसएससीए) के प्रवक्ता और राज्य सचिव सिन चांसेरी वुथा ने शनिवार शाम को न्यूज एजेंसी सिन्हुआ को बताया, “अभी तक, कंबोडिया के दो इंटरनेशनल एयरपोर्ट, सिएम रीप अंगकोर इंटरनेशनल एयरपोर्ट और टेचो इंटरनेशनल एयरपोर्ट, थाईलैंड से आने वाली विमानों को सामान्य तरीके से जगह दे रहे हैं। कोई बदलाव नहीं हुआ है। ये दोनों इंटरनेशनल एयरपोर्ट राजधानी नोम पेन्ह को सेवा देते हैं।”

उन्होंने कहा, “विमानें अभी भी सामान्य तरीके से चल रही हैं, क्योंकि एसएससीए रोजाना हालात पर करीब से नजर रख रहा है।” वुथा ने कहा कि नोम पेन्ह और बैंकॉक के बीच हर हफ्ते 77 फ्लाइट उड़ान भरती हैं, जिनमें से 53 फ्लाइट पांच थाई एयरलाइंस और 24 फ्लाइट्स दो कंबोडियन एयरलाइंस चलाती हैं।

उन्होंने आगे कहा कि सिएम रीप और थाईलैंड के बीच हर हफ्ते 63 फ्लाइट संचालित होती हैं, जिसमें सिएम रीप से सुवर्णभूमि एयरपोर्ट के लिए 35 विमानें, डॉन मुआंग एयरपोर्ट के लिए 21 फ्लाइट और फुकेत एयरपोर्ट के लिए सात फ्लाइट शामिल हैं।

कंबोडियाई प्रवक्ता के मुताबिक, लड़ाई वाले इलाकों के ऊपर का एयरस्पेस, जो जुलाई में पिछली झड़पों के दौरान बंद था, अगली सूचना तक बंद रहेगा। कंबोडिया के रक्षा मंत्रालय ने एक प्रेस रिलीज में कहा कि कंबोडिया-थाईलैंड सीमा पर झगड़ा 7 दिसंबर से फिर से शुरू हो गया है और शनिवार दोपहर तक लड़ाई अभी भी जारी है।

बता दें, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दोनों देशों के प्रमुख से बातचीत की और सीजफायर करवाने की कोशिश की। कंबोडिया थाईलैंड से युद्ध रोकने की गुहार लगा रहा है। न्यूज एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, थाईलैंड के प्रधानमंत्री अनुतिन चार्नविराकुल ने शनिवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि उनका देश तब तक अपने सैन्य ऑपरेशन जारी रखेगा, जब तक थाईलैंड के इलाके और लोगों के लिए खतरा खत्म नहीं हो जाता। इसके अलावा, अनुतिन ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की पिछली बातों का भी जवाब दिया और कहा, “यह पक्का कोई रोडसाइड एक्सीडेंट नहीं है।”

दरअसल, शुरुआत में कंबोडिया की तरफ से जो हमले किए गए थे, उसमें कई थाई सैनिकों की मौत हो गई थी। इसे अमेरिकी राष्ट्रपति ने रोडसाइड एक्सीडेंट करार देने की कोशिश की थी। हालांकि, ट्रंप ने यह भी कहा था कि थाईलैंड ने “बहुत मजबूती से” जवाब दिया था।

–आईएएनएस

जकार्ता पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति सुबियांतो ने किया स्वागत

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंच गए। एयरपोर्ट पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।...

गुवाहाटी में ब्रिक्स एंटी-ड्रग सम्मेलन शुरू, सदस्य देशों ने ड्रग तस्करी के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई पर दिया जोर

नई दिल्ली । भारत अपनी 'ब्रिक्स' अध्यक्षता के तहत 6-7 जुलाई को गुवाहाटी में 'ब्रिक्स' देशों की मादक पदार्थ निरोधक एजेंसियों के प्रमुखों की बैठक की मेजबानी कर रहा है।...

‘द फैब्यूलस स्टोरी ऑफ मनी’ को शांगहाई टीवी फेस्टिवल का विशेष पुरस्कार मिला

बीजिंग । चाइना मीडिया ग्रुप की डॉक्यूमेंट्री 'द फैब्यूलस स्टेरी ऑफ मनी' को हाल ही में आयोजित 31वें शांगहाई टीवी महोत्सव में आयोजन समिति की ओर से मैगनोलिया पुरस्कार मिला।...

अमेरिका के 250वें स्थापना दिवस पर एस जयशंकर ने कहा- हम रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक

नई दिल्ली । अमेरिका अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस अवसर पर भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अपने अमेरिकी समकक्ष मार्को रुबियो, अमेरिकी सरकार...

वेनेजुएलाई विदेश मंत्री ने ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के लिए भारत और प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार

काराकस । वेनेजुएला के विदेश मंत्री इवान गिल पिंटो ने ऑपरेशन अमिस्ताद के लिए भारत और पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने आर्मी फील्ड अस्पताल का दौरा कर...

अली खामेनेई की विदाई पर भावुक हुए ईरानी स्पीकर गालिबाफ और विदेश मंत्री अराघची, नहीं थमे आंसू

नई दिल्ली । ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार तेहरान में शुरू हुआ। इसमें दुनिया भर से ईरान के सीनियर अधिकारी, विदेशी गणमान्य लोग और...

पीयूष गोयल ने खिलौना उद्योग से निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का किया आह्वान, क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर वापस नहीं लेने का दिलाया भरोसा

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को भारतीय खिलौना उद्योग से अगले चार वर्षों में खिलौनों के निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का लक्ष्य...

भारत-इजरायल द्विपक्षीय निवेश समझौता लागू, निवेशकों को मिलेगा अधिक संरक्षण; दोनों देशों के आर्थिक रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती

नई दिल्ली । भारत और इजरायल के बीच 8 सितंबर 2025 को हस्ताक्षरित ऐतिहासिक द्विपक्षीय निवेश समझौता (बीआईए) शनिवार से आधिकारिक रूप से लागू हो गया। इस समझौते को दोनों...

भारत-जापान साझेदारी में निवेश की अहम भूमिका : पीयूष गोयल

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि निवेश भारत-जापान की साझेदारी का अहम हिस्सा है और इससे दोनों देशों के संबंध मजबूत...

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वाशिंगटन । राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर पनामा नहर का नियंत्रण पनामा को सौंपे जाने के फैसले की आलोचना की। उन्होंने कहा कि चीन इस रणनीतिक जलमार्ग पर...

बलूचिस्तान: बीएलए का दावा, ’10 दिनों में किए 23 हमले, 16 पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मियों ने गंवाई जान’

क्वेटा । बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने दावा किया है कि उसने पिछले 10 दिनों में बलूचिस्तान के विभिन्न क्षेत्रों में 23 अलग-अलग अभियानों में पाकिस्तानी सुरक्षाबलों को निशाना बनाया।...

पूर्वोत्तर में सुरक्षा सख्ती के बाद नेपाल की गांजा तस्करी बढ़ी, बिहार बना प्रमुख प्रवेश मार्ग

नई दिल्ली । पूर्वोत्तर राज्यों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने और गांजे की अवैध खेती पर लगाम लगने के बाद अब तस्करों का नेटवर्क नेपाल की ओर शिफ्ट हो गया...

admin

Read Previous

ऑस्ट्रेलिया: सिडनी के बोंडी बीच पर मास शूटिंग, यहूदियों के पावन पर्व पर गोलीबारी, पीएम अल्बनीज ने जताया दुख

Read Next

फैंस से अब यूट्यूब चैनल के जरिए जुड़ेंगे सोनू सूद, दिया अपने परिवार में शामिल होने का मौका

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com