कराची शॉपिंग प्लाजा आग : 67 लोगों की मौत और 77 अब भी लापता

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कराची में शॉपिंग प्लाजा में लगी भीषण आग में मरने वालों की संख्या 67 तक पहुंच गई है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है। इस बीच सिंध के गवर्नर कामरान टेसोरी ने शुक्रवार को पाकिस्तान के कराची में गुल प्लाजा घटना की न्यायिक जांच की मांग की। स्थानीय मीडिया की ओर से जारी जानकारी के अनुसार 77 लोग अभी भी लापता हैं।

पाकिस्तानी अखबार द न्यूज इंटरनेशनल के मुताबिक, एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में गवर्नर टेसोरी ने कहा कि वह सुप्रीम कोर्ट और सिंध हाई कोर्ट (एसएचसी) के चीफ जस्टिस से इस घटना की जांच शुरू करने की अपील करेंगे।

उन्होंने कहा, “जिम्मेदार लोगों की पहचान होनी चाहिए। उन्हें बिना देर किए सजा मिलनी चाहिए।”

गवर्नर ने कहा कि गुल प्लाजा में आग लगने की घटना के लिए प्रशासन को जिम्मेदारी से बरी नहीं किया जा सकता। उन्होंने घटना के बाद के हालात से निपटने के तरीके पर भी सवाल उठाए। उनका यह बयान 17 जनवरी को लगी आग में लापता और लोगों को ढूंढने के लिए चल रहे बचाव प्रयासों के बीच आया है।

सूत्रों के मुताबिक, आग आर्टिफिशियल फूल बेचने वाली एक दुकान में लगी, जहां घटना के समय बच्चे खेल रहे थे। एक सूत्र ने कहा, “जांचकर्ताओं का मानना ​​है कि बच्चे शायद दुकान में माचिस या लाइटर से खेल रहे थे। स्टोर किया हुआ सामान पहले आग की चपेट में आया, फिर आग बिजली की वायरिंग तक फैल गई। जांच के मुताबिक, आग बिजली की खराबी की वजह से नहीं लगी थी।”

इसके अलावा, डिस्ट्रिक्ट साउथ के डिप्टी कमिश्नर जावेद नबी खोसो ने कहा कि मृतकों की संख्या बढ़कर 67 हो गई है, जबकि 77 लोग अभी भी लापता हैं। शॉपिंग मॉल में सर्च और रिकवरी ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

शॉपिंग मॉल में रेस्क्यू ऑपरेशन शुक्रवार को सातवें दिन भी जारी रहा। शॉपिंग मॉल में 17 जनवरी को यह आग लगी थी, जो कराची में 10 साल से ज्यादा समय में सबसे भयावह आग की घटना हुई थी। स्थानीय मीडिया ने बताया कि गुरुवार को लापता लोगों के घरों की औरतो ने रेस्क्यू और रिकवरी ऑपरेशन की धीमी रफ्तार पर आक्रोश जाहिर किया और घटना वाली जगह के पास जमा हो गईं।

–आईएएनएस

भारत आ रहे उर्वरकों से भरे चार जहाजों ने पार किया हॉर्मुज स्ट्रेट

नई दिल्ली । भारत आ रहे उर्वरकों से भरे चार जहाजों ने हॉर्मुज स्ट्रेट को सफलतापूर्वक पार कर लिया है। इनमें यूरिया, डाई-अमोनियम फॉस्फेट (डीएपी) और सल्फर लदे हुए हैं।...

अराघची का दावा: लेबनान युद्ध रोकने की कोशिशों में सफलता, ईरान को मिली बड़ी आर्थिक राहत

नई द‍िल्‍ली । ईरान ने दावा किया है कि अमेरिका के साथ हालिया वार्ताओं के बाद उसे बड़ी आर्थिक राहत मिली है। ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने...

ब्रिक्स एनएसए बैठक: अजित डोभाल ने ईरान के साथ पश्चिम एशिया और द्विपक्षीय संबंधों पर की बातचीत

नई दिल्ली । राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल ने सोमवार को नई दिल्ली में हुई 16वीं ब्रिक्स राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बैठक के दौरान ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल...

आईएईए निरीक्षकों पर ईरान की सहमत‍ि परमाणु संकट खत्म करने की दिशा में बड़ा कदम : वेंस

बर्गेनस्टॉक (स्विट्जरलैंड) । अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने सोमवार को कहा कि ईरान ने इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी (आईएईए) के निरीक्षकों को फिर देश में आने की अनुमति देने...

जेडी वेंस ने ईरान को सीज फंड जारी होते ही अमेरिकी कृषि उत्पाद खरीदने का द‍िया सुझाव

बर्गेनस्टॉक (स्विट्जरलैंड) । अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने सोमवार को एक प्रस्ताव रखा, जिसके तहत भविष्य में अगर ईरान की सीज संपत्तियां वापस जारी की जाती हैं तो उनका...

अमेरिका और ईरान के बीच समझौते का कनाडाई प्रधानमंत्री ने किया स्वागत, पाकिस्तान को कहा धन्यवाद

नई दिल्‍ली । अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौते का कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने स्‍वागत क‍िया। साथ ही उन साझेदारों की तारीफ की, ज‍िन्‍होंने इस समझौते को...

ईरान को अमेरिका पर भरोसा कम! बाघेई ने याद दिलाया इतिहास, बोले- ‘लंबा रास्ता तय करना होगा’

तेहरान । अमेरिका-ईरान शांति समझौता जिनेवा में 19 जून को संपन्न होगा। समझौते का ऐलान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप कर चुके हैं, मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे पाकिस्तान के पीएम शहबाज...

इजरायली हमले की वर्षगांठ पर बाघेई ने याद द‍िलाई ईरान की ताकत, कहा- ‘दुश्मन का सपना हार में बदला’

नई द‍िल्‍ली । ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने इजरायल की ओर से अमेरिका के समर्थन से ईरान पर किए गए सैन्य हमले की पहली वर्षगांठ पर...

यूक्रेन युद्ध के समर्थकों पर ब्रिटेन की सख्ती, इंग्लिश चैनल में रूसी ऑयल टैंकर को रोका

नई द‍िल्‍ली । यूनाइटेड किंगडम (यूके) के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने रूस को एक बड़ा झटका द‍िया। उनके आदेश के बाद सेना ने इंग्लिश चैनल से गुजरने की कोशिश कर...

पीएम मोदी फ्रांस में भारत इनोवेट्स समिट से पहले वैश्विक निवेशकों से मिले

नीस/नई दिल्ली | भारत इनोवेट्स समिट के उद्घाटन से पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भारत, फ्रांस और कई अन्य देशों के चुनिंदा निवेशकों और वेंचर कैपिटल लीडर्स के...

पहले अंतरिम डील होगी लागू, फिर परमाणु मुद्दे पर करेंगे बात: अब्बास अराघची

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका के साथ होने वाली संभावित शांति वार्ता कोई अंतिम परमाणु समझौता नहीं होगी। यह पहले एक...

स्पेसएक्स के शेयरों की धमाकेदार शुरुआत, पहले ही दिन 19 प्रतिशत चढ़े; कंपनी का मार्केट कैप रिकॉर्ड 2.2 ट्रिलियन डॉलर पहुंचा

नई दिल्ली । एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) ने अमेरिकी शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की। कंपनी के शेयरों ने शुरुआती निवेशकों को 31 प्रतिशत...

admin

Read Previous

ट्रंप का कनाडा को झटका: ‘बोर्ड ऑफ पीस’ में शामिल होने का न्यौता वापस लिया

Read Next

जापान के रास्ते कई देशों तक जा सकेंगे भारतीय पासपोर्ट होल्डर, भारत-जापान संबंधों को मिली मजबूती

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com