इजरायल में यूपीआई की एंट्री, डिजिटल लेनदेन को किफायती और तेज बनाने में मदद मिलेगी

तेल अवीव । भारत और इजरायल ने गुरुवार को यूपीआई के क्रॉस-बॉर्डर (सीमापार) इस्तेमाल के लिए समझौता किया। इससे दोनों देशों के बीच डिजिटल और वित्तीय साझेदारी मजबूत होगी।

इस साझेदारी के तहत, यूपीआई इजरायल के घरेलू पेमेंट फ्रेमवर्क से जुड़ेगा। इससे डिजिटल लेनदेन अधिक तेज और किफायती होंगे।

अपने इजरायली दौरे के दूसरे और अंतिम दिन इस समझौते पर साइन करने के बाद पीएम मोदी ने कहा, “मुझे खुशी है कि इजरायल में यूपीआई के उपयोग के लिए एक समझौता हो गया है।”

इससे दोनों देशों के व्यवसायों को सरल सीमा पार भुगतान से लाभ होने की उम्मीद है, जिससे लेनदेन की लागत और निपटान का समय कम हो जाएगा।

पीएम ने आगे कहा, “हमने क्रिटिकल एंड इमर्जिंग टेक्नोलॉजीज पार्टनरशिप स्थापित करने का निर्णय लिया है। इससे एआई, क्वांटम टेक्नोलॉजीज और महत्वपूर्ण खनिजों जैसे क्षेत्रों में सहयोग को नई गति मिलेगी।”

पीएम ने आगे कहा,“हम नागरिक परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष क्षेत्रों में अपने काम को आगे बढ़ाएंगे। साथ मिलकर, हम भविष्य के लिए तैयार कृषि समाधान विकसित करेंगे। हम उत्कृष्ट गांवों के निर्माण पर काम करेंगे।”

यूपीआई इकोसिस्टम ने साबित कर दिया है कि समावेशन और व्यापकता साथ-साथ चल सकते हैं और एक “सार्वजनिक, अंतरसंचालनीय मॉडल निजी नेटवर्क से बेहतर साबित हो सकता है।”

यूपीआई का इस्तेमाल वर्तमान में आठ से अधिक देशों संयुक्त अरब अमीरात, सिंगापुर, भूटान, नेपाल, श्रीलंका, फ्रांस, मॉरीशस और कतर में हो रहा है।

भारत के वित्त मंत्रालय द्वारा कराए गए एक स्वतंत्र अध्ययन के अनुसार, यूपीआई भुगतान का सबसे पसंदीदा माध्यम बनकर उभरा है, जो भारत में कुल भुगतान लेनदेन का 57 प्रतिशत है, और यह नकद लेनदेन (38 प्रतिशत) से आगे निकल गया है। इसका मुख्य कारण उपयोग में आसानी और इंस्टेंट मनी ट्रांसफर की क्षमता है।

65 प्रतिशत से अधिक यूपीआई यूजर प्रति दिन स्वेदशी प्लेटफॉर्म कई लेनदेन करते हैं।

–आईएएनएस

पीएम मोदी की इजरायल यात्रा सफल, ये ‘रिच और प्रोडक्टिव’: विदेश सचिव मिस्री

यरूशलम । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इजरायल दौरे को विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने ‘रिच और प्रोडक्टिव’ यानी काफी सफल बताया है। प्रेस ब्रीफिंग में उन्होंने पीएम मोदी को मिले...

पाकिस्तान में बढ़ता आतंकी खतरा, साउथ वजीरिस्तान में धारा-144 लागू, द‍िनभर रहेगा कर्फ्यू

इस्लामाबाद । पिछले कुछ महीनों में साउथ वजीरिस्तान इलाके में सुरक्षा की स्थिति खराब होती जा रही है। पूरे प्रांत में आतंकी गतिविधियों में बढ़ोतरी हुई है। पाकिस्तान के साउथ...

भारतीय निवेशकों को मिलेगा 30 अंतरराष्ट्रीय बाजारों में निवेश करने का मौका, एनएसई आईएक्स बना रही योजना: रिपोर्ट

नई दिल्ली । भारतीय निवेशक जल्द दुनिया के 30 बड़े स्टॉक मार्केट में आसानी से शेयरों की खरीद बिक्री कर पाएंगे और उनकी पहुंच अमेरिकी, यूके, जापान और यूरोप जैसे...

पाकिस्तान: इमरान खान के इलाज से उनकी पार्टी पीटीआई संतुष्ट नहीं, शीर्ष अदालत में डाली अर्जी

इस्लामाबाद । पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के संस्थापक इमरान खान की आंखों के उपचार से उनकी पार्टी संतुष्ट नहीं है। यही वजह है कि पीटीआई ने बुधवार को देश की सुप्रीम...

इमरान खान को लेकर पीटीआई के रवैए से नाखुश बहन अलीमा, पूछा कहां हैं पार्टी नेतृत्व

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के इलाज का मसला अब पक्ष विपक्ष का ही नहीं रह गया है बल्कि परिवार और पार्टी भीतर के असंतोष का भी...

अफगानिस्तान में भूकंप, रिक्टर स्केल पर 5.4 मापी गई तीव्रता

काबुल । अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान के सीमावर्ती इलाकों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। बुधवार को आए भूकंप की तीव्रता जर्मनी के भूविज्ञान अनुसंधान केंद्र ने 5.4 बताई है।...

दो दिवसीय दौरे पर इजरायल पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, पीएम नेतन्याहू ने बाहें फैलाकर किया ‘अपने मित्र’ का स्वागत

तेल अवीव । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय यात्रा पर इजरायल पहुंच गए हैं। बेन गुरियन हवाई अड्डे पर पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने पत्नी सारा नेतन्याहू के साथ उनका स्वागत...

बांग्लादेश की संसद में महिलाओं की 50 रिजर्व सीटों पर मचा बवाल, रमजान में चुनाव की तारीख का ‘ऐलान’

ढाका । बांग्लादेश में हुए 13वें संसदीय चुनाव के बाद अब महिलाओं के लिए आरक्षित सीटों पर बवाल शुरू हो गया है। बांग्लादेश की संसद में 50 सीटें महिलाओं के...

भारत के साथ संबंध मजबूत करने को लेकर उत्सुक हूं : जापानी विदेश मंत्री मोटेगी

टोक्यो । भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोटेगी को उनके पद पर दोबारा नियुक्ति की बधाई दी। वहीं, जापान के विदेश मंत्री...

कनाडा के पीएम कार्नी 26 फरवरी को आ रहे भारत, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

ओटावा । वैश्विक स्तर पर बढ़ती भू-राजनीतिक प्रतिस्पर्धा और आर्थिक अनिश्चितता के बीच कनाडा की नई सरकार अपने अंतरराष्ट्रीय रिश्तों को मजबूत और संतुलित बनाने की दिशा में कदम बढ़ा...

पाकिस्तानी के केपी में क्वाडकॉप्टर हमला, तीन सुरक्षाकर्मियों की मौत

पेशावर । पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में अर्धसैनिक बल, फेडरल कॉन्स्टैबुलरी (एफसी) को निशाना बनाकर किए गए एक के बाद एक किए गए दो हमलों में तीन सुरक्षाकर्मियों की मौत...

वैश्विक स्तर पर ह्यूमन राइट्स खतरे में, जानबूझकर किया जा रहा अपमान: यूएन महासचिव गुटेरेस

नई दिल्ली । संयुक्त राष्ट्र के अध्यक्ष ने दुनिया भर में मानवाधिकार पर हो रहे हमलों को दुखद करार दिया है। उन्होंने सूडान, गाजा और यूक्रेन में जारी संघर्ष, अंतरराष्ट्रीय...

admin

Read Previous

वहीदा रहमान को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

Read Next

पाकिस्तान में बढ़ता आतंकी खतरा, साउथ वजीरिस्तान में धारा-144 लागू, द‍िनभर रहेगा कर्फ्यू

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com